Author: Manish Singh

औरंगाबाद : रफीगंज के पौथू थाना क्षेत्र के शिवा में बदमाशों ने एक महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद उसके शव को बधार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार महिला रविवार की शाम में घर से बाजार के लिए निकली थी लेकिन देर रात तक वापस अपने घर नहीं लौटी। महिला के वापस नहीं लौटने के बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो महिला का शव देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही…

Read More

सासाराम : रोहतास जिला अंतर्गत शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के समीप आज सुबह अनियंत्रित बस पलटने से एक नाबालिक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि इस दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीआर 24 पी 3587 यादव बस करगहर से सासाराम की ओर काफी तेज गति से आ रही थी। जिसके कारण ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई जिसने दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से करीब 9…

Read More

रोहतास : सासाराम नगर थाना क्षेत्र के मदार दरवाजा मोहल्ले में रविवार देर रात बहुभोज कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गोली लग गई। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी का माहैल हो गया। आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल गोली चलने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घायल युवक स्थानीय निवासी मेराज अंसारी बताया जा रहा है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष एसके सिन्हा ने बताया कि…

Read More

पटना: मकर संक्रांति के बाद ठंड कम होने का लोग अनुमान लगा रहे थे लेकिन अभी अगले 72 घंटों तक बिहार में ठंड का टॉर्चर कम नहीं होने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि तीन दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक और गिरेगा। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ठंडी हवाओं और शीतलहर से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। पूर्वी दक्षिण बिहार के शहरों भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई में फॉग का अलर्ट नहीं है. इसके अलावा समूचे बिहार में फॉग का असर रहेगा। 4 से 6 डिग्री तक लुढ़केगा पारा: 15 जनवरी को…

Read More

औरंगाबाद : शादी के बाद पुराने प्यार के साथ इश्क-मुहब्बत में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने ऐसा सबक सिखाया जिसे पति और उसके परिवार वाले ताउम्र नही भूल सकेंगे। मामला औरंगाबाद शहर के अलीनगर मोहल्ले का है जहां एक प्यार की खौफनाक कहानी लिखी गई। इस कहानी को सुनकर आपकी रूह भी कांप उठेगी। दोनो में होते थे झगड़े दरअसल झारखंड के गढ़वा जिले के अचला नावाडीह गांव के निवासी आदिल अंसारी ने 15 फरवरी 2022 को अपनी बेटी सुलताना परवीन (20वर्ष) की शादी गढ़वा जिले के ओबरा निवासी अब्दुल बशीरुद्दीन अंसारी के इकलौते बेटे सहुद अंसारी से…

Read More

सासाराम : सामाजिक समरसता का महापर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वारा रविवार को स्थानीय शिव घाट मंदिर परिसर में मकर सक्रांति उत्सव मनाया गया। जिसमें प्रौढ़ तरुण बाल एवं शिशु स्वयं सेवकों के साथ स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और चूड़ा, तिलकुट, तिलवा, गुड़ का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही शिव घाट सेवा बस्ती में चूड़ा, तिलकुट, गुड़, तिलवा का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के म नगर संघचालक विजय तुलस्यान जी ने किया। साथ ही सेवा सप्ताह के अंतर्गत सासाराम नगर निगम…

Read More

सासाराम : डॉ.अभय स्मृति पुरस्कार चयन समिति पटना, बेंगलुरू एवं साइकोसोशल रिसर्च औफ इंडिया ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से डॉ.अभय अवार्ड से सम्मानित हुए जिले के कई विभूतियां। बता दें कि यह अवार्ड प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार, समाजसेवी व महान शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ.जीसीपी अभय के स्मृति में प्रत्येक वर्ष दिये जाते हैं। इस वर्ष भी संस्था के पदाधिकारीगण प्रत्येक विभूतियों के घर-कार्यस्थल पर जाकर विभूतियों को सम्मानित किया। सम्मान वितरण टीम में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक चिकित्सक सह साहित्यसेवी डॉ. विप्लव कुमार सिंह तथा समाजसेविका डॉ. लता सिंह ने सक्रिय भूमिका निभायी। सम्मान वितरण टीम ने डॉ.अभय अवार्ड 2023 हेतु साहित्य क्षेत्र…

Read More

गया: बिहार के गया में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। ये शातिर अपराधी वेबसाइट बनाकर आरपीएफ भर्ती का फर्जी विज्ञापन करते थे। इसके माध्यम से वे व्यूअर बढ़ाकर अमेरिकन डॉलर कमा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ गया की टीम ने छापेमारी कर दोनों शातिर अपराधियों को दबोच लिया। आईटी सेल जबलपुर ने दी थी गुप्त सूचना: जानकारी के अनुसार आईटी सेल आरपीएफ जबलपुर डब्ल्यूसीआर को एक सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें बताया गया कि एक वेबसाइट से आरपीएफ का फर्जी भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। साथ ही व्हाट्स ऐप ग्रुप गवर्नमेंट जॉब सेंटर और…

Read More

रोहतास : पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर चुके नक्सली अब निजी सुरक्षा गार्ड व चालक समेत अन्य क्षेत्रों में काम करेंगे, ताकि उनकी रूझान फिर से नक्सलवाद की ओर न हो सके। पिछले दिनों गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक में सरेंडर करने वाले नक्सलियों के लिए वृहद कार्य योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें जीविका, बिहार कौशल विकास मिशन, श्रम संसाधन समेत अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर रोजगार की संभावनाओं को तलाशने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं, मुख्य धारा से जुड़े नक्सलियों का विस्तृत डाटा भी सैनिक कल्याण निदेशालय के तर्ज पर…

Read More

औरंगाबाद : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल यह घटना शनिवार रविवार की रात औरंगाबाद-हरिहरगंज मुख्य पथ स्थित नेशनल हाईवे 139 रिसियप बाजार की है। मृतक युवक 23 वर्षीय फैसल आफताब ओबरा थाना क्षेत्र के कारा गांव निवासी आफताब आलम का बेटा था। वहीं इस घटना के बाद परिजन सदर अस्पताल औरंगाबादके चीत्कार मार रो रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैसल आफताब शनिवार को झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत हरिहरगंज स्थित एक गांव में अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था जहां से वह शनिवार की रात बाइक से अपने…

Read More