Author: Manish Singh

नालंदा: नालंदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक की हत्या कर उसके शव को बाथरूम में दफन कर दिया गया। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौत गांव का है। मृतक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के दामोदर गांव निवासी सत्येंद्र प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार (40) के रूप में की गई है। युवक 15 सितंबर की रात से लापता था। वह डेकोरेशन का काम करता था। मामले में मृत संतोष के भाई राकेश पटेल ने बताया कि चिकसौरा थाना क्षेत्र के मरांची गांव निवासी विक्कू चौधरी, संतोष कुमार के पास साटा करने के लिए यह कहते हुए आया…

Read More

गया: भगवान विष्णु की नगरी मोक्ष धाम गयाजी में 17 सितंबर से पितृपक्ष मेला शुरू हो गया है। जो आगामी 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। इस मौके पर देश  दुनिया से लाखो की संख्या में हिंदू सनातन धर्मावलंबी अपने पुरखों को मोक्ष और उद्धार के लिए गया धाम आते है और विभिन्न पिंडवेदीयों पर पिंडदान, तर्पण व श्राद्ध कर्मकांड करते है। इस वर्ष मेला के दौरान 26 सितंबर को बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री गया धाम पहुंचेंगे। जहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अपने भक्तो के पुरखों का पिंडदान कराएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक बोधगया के संबोधी रिसोर्ट में उनका सभा…

Read More

 समस्तीपुर: किराना दुकानदार ने खैनी नहीं दी तो पड़ोस के एक युवक ने साथियों के साथ मिलकर उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के भटगामा वार्ड 27 में रविवार देर रात करीब एक बजे हुई। इस दौरान किराना दुकानदार हेमंत मिश्र के पिता बैद्यनाथ मिश्र (65) दरवाजे पर सो रहे थे। सूचना के बाद रात में ही डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस बीच घटना को अंजाम देकर सात-आठ बदमाश भाग रहे थे। पुलिस ने खदेड़कर दो बदमाशों को गांव के पास चौर…

Read More

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के नगर थानाक्षेत्र के कविलासपुर के पास गंडक नहर में रविवार को छलांग लगाने वाले युवक बाबू अली का शव मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। बाबू अली मांझा थानाक्षेत्र के डोमाहाता का निवासी था। उसने अपनी फुआ के यहां थावे थानाक्षेत्र के जगमलवा गांव से लौटते समय कविलासपुर पुल पर बाइक खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी थी। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से युवक की बाइक और मोबाइल भी बरामद हो गए थे। लेकिन बाबू अली का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। परिजनों ने नहर में डूबने की आशंका जताई…

Read More

पटना: हाल के दिनों में नेपाल और आसपास के राज्यों में लगातार बारिश के कारण गंगा, सोन, पुनपुन, दरधा घाघरा और कमला बलान समेत कई नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। गंगा, पुनपुन और दरधा नदी का जलस्तर में लाल निशान के पार हो चुका है। इस कारण इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। पटना, बक्सर, भागलपुर समेत कई इलााकों के नदियों के जलस्तर बढ़ने से कटाव भी तेज हो गया है। गया के तीन गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। इतना ही नहीं भागलपुर और आरा में भवन नदी में समा गए। जल…

Read More

मुंगेर: मुंगेर में दो बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर हालत में में मंगलवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तारापुर देवघर मुख्य मार्ग पर हरपुर थानाक्षेत्र के गनैली दुर्गा स्थान के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया और अन्य दो गंभीर रूप से…

Read More

गया: अपने पितरों को मोक्ष दिलाने की कामना के साथ आने वाले पिंडदानियों के लिए गया जी सज धज कर तैयार हो गया है। पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए बिहार के गयाजी आने वाले देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन इंतजार कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने भगवान विष्णु नगरी मोक्ष धाम गयाजी में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए होटल, धर्मशाला, टेंट सिटी, निजी आवास, विद्यालय और कॉलेज  में भी आवासन स्थल का व्यवस्था किया है। पितृ मुक्ति के महापर्व 17 सितंबर यानि मंगलवार से शुरू हो जाएगा। जो 2 अक्टूबर को समापन होगा। …

Read More

गया: गया के मुहाने नदी में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से बिहार के गया जिले के तीन गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं पानी की तेज बहाव में गांव की सड़कें भी बहा कर ले गया। पानी का तेज बहाव देख गांव वालों में दहशत का माहौल बन गया। यह पूरा मामला बोधगया के बसाढ़ी पंचायत के बतसपुर समेत तीन गांव की है। गया जिले के बोधगया प्रखंड के मुहाने नदी में सोमवार की शाम अचानक जलस्तर बढ़ जाने के वजह से कई गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बोधगया के बसाढी पंचायत के घोघरियां, बतसपुर…

Read More

पूर्णिया: पूर्णिया लोकससभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव (83) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ी थी तो उन्हें पूर्णिया के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती करवाया गया। करीब नौ दिन इलाज के बाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चंद्र नारायण यादव पिछले दो साल से बीमार चल रहे। उनका चलना फिरना भी बंद हो गया था। अपने पिता के निधन के बाद पप्पू यादव…

Read More

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के छोटकी अमेया गांव में इंटर की छात्रा रिया की हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया जब रिया की मां ने अपने दो देवर पर ही रिया की हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। दरअसल, रविवार को गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के छोटकी अमेया गांव निवासी रिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पहले दिन आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी। अब उसकी मां ने सोमवार को थाने…

Read More