Author: Manish Singh

डेहरी। बिहार के रोहतास जिले की अग्रणी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम द्वारा महा रक्तदान शिविर का आयोजन देश के जानी-मानी हिंदी समाचार समूह पंजाब केसरी के संस्थापक स्वर्गीय लाला जगत नारायण जी की 43 वें पुण्यतिथि पर जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सा एवं शिक्षण संस्थान नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमुहार रोहतास बिहार के प्रतिनिधित्व में आयोजन संपन्न हुई। रक्तदान शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन अभिनव कला संगम के निदेशक संजय सिंह बालाजी एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के जनसंपर्क पदाधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उसके बाद पंजाब केसरी समूह के…

Read More

नालंदा: नालंदा जिले के पावापुरी ओपी थानाक्षेत्र के बकरा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बकरा गांव के बुंदेल केवट के बेटे अर्जुन केवट (38) के रूप में की गई है। मृतक के परिजन पूर्व मुखिया शिवनंदन प्रसाद के बेटे मनोज कुमार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को अर्जुन केवट को शिवनंदन प्रसाद ने मछली पकड़ने के लिए अपने गांव के चोरसुआ तालाब पर बुलाया। अर्जुन तालाब में मछली पकड़ रहा था, तभी शिवनंदन प्रसाद का बेटा मनोज कुमार वहां पहुंचा और मछली…

Read More

आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी), सेमेस्टर थर्ड की परीक्षार्थियों ने महाराजा कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कदाचार का विरोध करने पर लात घूसों से वीक्षक की जमकर धुनाई कर दी। इससे वीक्षक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुचि स्नेहा घायल हो गई। उन्हें आंख, पीठ, हाथ, गर्दन पर चोट आई है। हालांकि बाद में शिक्षकों के समझाने-बुझाने के बाद छात्राएं परीक्षा देने के लिए वापस अपने कमरे में गई। कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर थर्ड, सत्र 2022-24 की परीक्षा सोमवार से शुरू है। परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू थी, कक्षा में उपस्थित…

Read More

भोजपुर: भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे हथियार बंद बदमाशों ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को गोली मार दी‌। जिसमें एक की मौत हो गई। हमलावर तीन-चार की संख्या में थे। मृतक 50 वर्षीय कमलेश राय पेरहाप गांव निवासी गोविंद चार्य के पुत्र थे। वह पेशे से किसान थे । मृतक के शरीर पर तीन-चार जगह गोली के जख्म के निशान मिले हैं। हमले में गोली से घायल मृतक के छोटे भाई मनोरंजन राय का इलाज सहार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है‌। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच…

Read More

पटना। बिहार के सरकारी स्कूलों की नौवीं, 10वीं और 11वीं कक्षा के 100 बच्चे अंतरिक्ष की जानकारी लेने इसरो केंद्र, बेंगलुरु जाएंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इसरो जाने वाले बच्चों की सूची सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को शीघ्र उपलब्ध कराने को निर्देशित किया है।राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि इस अभियान में उन बच्चों को शामिल किया जाएगा, जो नौवीं की वार्षिक परीक्षा और 10वीं के बोर्ड में जिला स्तर पर टापर रहे हैं। इस अभियान में पूरे राज्य से कुल सौ बच्चों को शामिल किया जाएगा। प्रत्येक जिले से एक छात्र और छात्रा टीम शामिल…

Read More

बेतिया: बेतिया के श्रीनगर थानाक्षेत्र के पाटजीरवा घाट पर सोमवार सुबह एक बड़ी नाव दुर्घटना हो गई। सुबह 8:30 बजे के आसपास, एक नाव जिसमें 15 शिक्षक और शिक्षिकाएं सवार थे, दियारा क्षेत्र के स्कूल की ओर जा रही थी। अचानक तेज नदी की धार के कारण नाव पलट गई और सवार सभी लोग नदी में गिर गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद शिक्षकों में…

Read More

गया: गया शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात्रि बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे बाइक सवार 112 की पुलिस जवान पर हमला कर हथियार और बाइक लूटकांड के दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इस संबंध में गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि रात्रि में मुफस्सिल थाना तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज को सूचना प्राप्त हुई कि गेरे ओवर ब्रिज के नीचे डायल 112 की मोटरसाइकिल टीम पर कुछ अपराधियों के द्वारा हमला किया गया है।  सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा इस मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। और, तुरंत अपर…

Read More

पटना: पटना सिटी में भाजपा चौक मंडल के अध्यक्ष मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मुन्ना शर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दी है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मुन्ना शर्मा के बेटे का रविवार को छेका कार्यक्रम था। सोमवार की अहले सुबह अपने परिवार को छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक पहुंचे थे। इसी क्रम में अपराधियों द्वारा सोने के चेन छिनने के क्रम में उन्हें गोली…

Read More

बिहार: बिहार में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। वैशाली और कटिहार जिले में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में ये मौतें हुईं। बिहार में शराब की बिक्री और पीने पर प्रतिबंध है। पुलिस के मुताबिक, वैशाली के खोरमपुर गांव में एक पार्टी के दौरान शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खड़गपुर गांव निवासी मोहन महतो (42) और पकौली गांव के नितेश कुमार (31) के रूप में हुई। नितेश के बड़े भाई बिक्रम की हालत गंभीर है। उसे यहां सदर अस्पताल में भर्ती…

Read More

सीवान: सीवान में वृद्ध महिला को अपराधियों ने गोलीमार कर मौत के घाट उतार दिया। दरौंदा थाना क्षेत्र के रंगोली गांव निवासी रामकिशन बैठा की 60 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी अपनी पोती के साथ घर में रहती थी। बाकी सदस्य घर के दिल्ली में रहते हैं। तभी रोज की तरह बीती रात्रि दादी और पोती दोनों खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सोमवार सुबह 8:00 बजे के आसपास उठकर पोती ने कमरे में जाकर देखा तो देखा कि दादी की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख वह दंग रह गई और शोर मचाना शुरू कर…

Read More