Author: Manish Singh

नालंदा: नालंदा में निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन एनएच- 20 पर सड़क हादसे में शुक्रवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड के समीप की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह (39) के रूप में की गई है। जबकि इस हादसे में संतोष का भाई मुकेश कुमार जख्मी हो गया है।  परिजन ने बताया कि संतोष और मुकेश काम खत्म कर पावर ग्रिड से पैदल ही घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में पीछे से आ रही वाहन ने टक्कर मार…

Read More

नालंदा: नालंदा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। मामला इस्लामपुर एवं पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बीघा निवासी सुबोध साव का 12 वर्षीय पुत्र रवि रोशन कुमार एवं पावापुरी ओपी क्षेत्र के अहदाहा गांव निवासी बृजराज बिहारी के पुत्र पवन कुमार (13) के रूप में की गई है। रवि रोशन कुमार के चाचा रवि कुमार ने बताया कि तीज पर्व को लेकर रवि रोशन परिवार के साथ गौरा-गणेश विसर्जन को लेकर जलवार नदी के किनारे गया था। नदी में नहाने…

Read More

गया : 17 सितंबर से शुरू होनेवाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया पहुंचे। गया एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से विष्णुपद मंदिर पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट से मानपुर बाइपास पुल तक बने विष्णुपद पाथ-वे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पितृपक्ष मेला क्षेत्रों  में जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया व बोधगया के चार स्थानों पर जायेंगे। उसमें…

Read More

जहानाबाद। जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में शुक्रवार की रात तीन लोग तालाब में डूबे गए, जिसमें एक की मौत हो गई, दूसरा लापता व तीसरा सुरक्षित बाहर निकल आया। मृतक की पहचान धरहरा गांव निवासी तीस वर्षीय सुनील यादव के रूप में की गई। वह रेफरल अस्पताल में एंबुलेंस चालक था। पास के गांव मदारपुर के जितेंद्र उर्फ महबूब चौधरी लापता हैं। धरहरा के जोधी यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। सुनील यादव और जितेंद्र मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे, धरहरा गांव के समीप तीखा मोड़ है, जहां तेज…

Read More

कैमूर: कैमूर जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के ओरगांव गांव के सिवान में इमली पेड़ के नीचे मोबाइल चला रहे दो किशोरों की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओरगांव नगूला निवासी दीनानाथ राम के बेटे प्रिंस कुमार और सुगीया पोखर गांव निवासी मुंशी राम के बेटे नीरज कुमार के तौर पर हुई है। इधर, मौके पर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार भास्कर ने बताया कि दोनों गांव से बाहर सिवान में इमली के पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चले रहे थे। उसी दौरान हल्की बारिश और मेघ गर्जन हुआ। जहां आकाशीय बिजली की चपेट…

Read More

गया: में हथियारबंद छह अपराधियों ने दिनदहाड़े एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में अपराधी नगद समेत 30 लाख रुपए लूट कर फरार हो गये।घटना  शेरघाटी थाना क्षेत्र के रमना मोड़ की है। पीड़ित व्यवसायी रोहित साहु ने बताया कि सभी अपराधी हथियार के साथ थे और हथियार के बल पर उन लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। लूटपाट की घटना के तुरंत बाद घर के मालिक ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने…

Read More

पटना: में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट और पथराव में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। यह घटना धनरुआ थानाक्षेत्र के छोटकी मटिया पर गांव की है। जहां नाली में पानी गिरने की बात को लेकर चंदन प्रसाद और छोटन प्रसाद के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट और पथराव शुरू हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं। पथराव की घटना में देव कुवर देवी को गहरी चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि उनका बेटा…

Read More

पूर्णिया: के बायसी थाना क्षेत्र के बजेटी गांव से दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आई है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना का खुलासा उसके ही तीन साल के बच्चे ने किया है। मृतक महिला की पहचान कविता देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति जुलुम शर्मा और दो बच्चों के साथ रहती थी। सुबह करीब 4 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। महिला की मौत हो गई। बच्चे ने अपनी अंधी नानी को बताया कि पापा…

Read More

 मुजफ्फरपुर: सदर थाना क्षेत्र की शेरपुर पंचायत के हसनचक बंगरा गांव में सियार ने करीब एक दर्जन लोगों को काट लिया। इसमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। बुधवार की शाम सियारों की टोली ने अचानक गांव में एक साथ कई जगहों पर लोगों पर हमला बोल दिया। चार से पांच की संख्या में आए सियार के हमले के बाद गांव में दहशत है। ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं। दिन में भी लाठी के साथ गांव की पहरेदारी कर रहे हैं। सूचना के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सियार को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। अब तक एक भी…

Read More

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनों का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज बिहार पहुंचे है। बिहार पहुंचते ही पटना हवाई अड्डा पर दोनो उप मुख्यमंत्रियों समेत अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जेपी नड्डा अपने इस दो दिवसीय बिहार यात्रा के दौरान 188 करोड़ की लागत से आईजीआईएमएस में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थेलमोलॉजी तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 850 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। साथ ही साथ भागलपुर के जवाहर लाल मेडिकल कॉलेज में 200 बेड का स्पेशलिटी अस्पताल एवं गया स्थित अनुग्रह…

Read More