Author: Manish Singh

सासाराम। नगर निगम सासाराम के उप नगर आयुक्त मैमुन निशा को सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। मैमून निशा ने आज नगर आयुक्त का पदभार संभाला। बता दें की अतेंद्र पाल को सारण का डीडीसी बनाया जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था। वही नगर आयुक्त की कुर्सी संभालने के बाद नगर आयुक्त मैमून निशा ने शहर के कई वार्डों की समस्योँ पर चर्चा किया। वही मैमून निशा को नगर आयुक्त बनाए जाने पर वार्ड पार्षदों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया है।

Read More

डेहरी। नवागंतुक छात्र छात्राओं के लिए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वाणिज्य की भूमिका पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट ऑफ इंडिया, पटना चैप्टर की चेयरपर्सन चार्टर्ड अकाउंटेंट पल्लवी झा और प्रशांत कुमार, डायरेक्टर कॉमर्स का मार्गदर्शन छात्रों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ आशुतोष द्विवेदी ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सी.ए पल्लवी ने छात्रों के साथ ही छात्राओं को भी इस क्षेत्र में बढ़ चढ़ के भाग लेने हेतु आह्वान किया। पल्लवी ने अपने संबोधन में…

Read More

सारण: सारण जिले के इसुआपुर प्रखंड के महावीरी अखाड़ा में बीती रात आर्केस्ट्रा देखने पहुंची सैकड़ों की भीड़ से अचानक छज्जा गिर गया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उचार के बाद घर भेज दिया गया। दरअसल, पारंपरिक महावीरी अखाड़ा मेला के अंतिम दिन विभिन्न गांवों से आए अखाड़ों का मिलन प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में हो रहा था। इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। आयोजकों द्वारा मेले में भक्ति से मस्ती तक की व्यवस्था की गई थी। प्रखंड के लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में इस मेला को लेकर…

Read More

पूर्णिया: के धमदाहा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा मंदिर की दान-पेटी और अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया था। लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। धमदाहा थानाध्यक्ष कुमार अभिनव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद, धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आक्रोशित भीड़ को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और…

Read More

दरभंगा: जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बच्चे का अपहरण कर के बेचने का मामला सामने आया है। अपहरण के बाद बच्चे की मां थाना पहुंचकर बच्चे की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है। आवेदन में बच्चे की मां ने बच्चे के अनहोनी की आशंका जताई है। पीड़िता ने दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी विशंभर चौधरी पर बच्चा गायब करने का आरोप लगाया है। वही सदर एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में पीड़िता को कहा गया है कि वे जो भी करवाई चाहती हैं। उसके अनुरूप आवेदन देंगी तो पुलिस कार्रवाई करेगी।…

Read More

सुपौल: सदर थाना इलाके के परसा वार्ड 1 में बुधवार को एक विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद सुसराल पक्ष घर छोड़ कर मौके से फरार हैं। वही मृतका के मायके वालों ने सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के परसा वार्ड 01 निवासी मो आसीम की 22 वर्षीय पत्नी शबाना के रूप में हुई है। मृतका की शादी दो साल से पहले हुई…

Read More

करगहर। रोहतास जिले के करहगर थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर की बताई जाती है। पीड़िता बच्ची की मां ने बताया की उसकी बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही रही थी उसी दौरान गांव का ही एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने बहला फुसला कर कर कमरे में ले गया और उसके साथ घिनौना काम किया। महिला ने बताया कि उक्त व्यक्ति रिश्तेदार में बच्ची का दादा लगता है। वही महिला ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे दिया है। घटना के बाद से…

Read More

कैमूर: प्रशांत किशोर ने कैमूर में लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोग सही बता रहे हैं कि ये जो नीतीश का राज है ये अधिकारियों का जंगलराज है। लालू यादव के राज में तो अपराधी गन दिखाकर लोगों को लूटते थे लेकिन नीतीश सरकार के राज में अधिकारी कलम लगाकर जनता को लूट रहे हैं। नीतीश के अधिकारी कहते हैं कि आप पत्रकार हैं या फिर जनप्रतिनिधि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता आपका पैसा लगेगा ही लगेगा। वहीं नीतीश कुमार की शराब नीति पर भी प्रशांत किशोर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने…

Read More

पटना: दो अक्टूबर को पार्टी बन रही जनसुराज और इसके संस्थापक प्रशांत किशोर पर सियासी हमले होने लगे हैं। इस रविवार को पटना के बापू सभागार में जनसुराज की ओर बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर हमला बोला था। अब लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने पलटवार किया है। उन्होंने पीके को जवाब देते कहा कि अजब बचकानी बात करते हो पीके पांडेय जी। पैदल चलने और राजनीतिक समझ रसूख व पकड़ रखने में क्या संबंध है?…

Read More

मुंगेर: में एक युवक का शव कुएं से बरामद किया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार, अपर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। मृतक की पहचान कटारिया ग्राम निवासी सिंघेश्वर यादव के 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। परिजन के द्वारा बताया गया कि कल (सोमवार) दोपहर से सोनू कुमार गायब था। हम लोग ने काफी खोजबीन की, लेकिन वो कहीं नहीं मिला। वहीं…

Read More