Author: Manish Singh

पटना: जिला के शाहजहांपुर थानाक्षेत्र के ऐरई गांव में शनिवार की देर रात एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य की मौत घटना को देखने से हो गई। बताया जा रहा है कि उपेंद्र मांझी (35) को गोली मार दी गई। वहीं, उनके भतीजे राजीव मांझी (27) की मौत गोली चलने की घटना देखने से हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, चार से पांच युवक ऐरई गांव के महादलित टोला में शराब पीने आए। फिर उपेंद्र मांझी की चार बकरियों को चोरी कर ले जाने लगे। इस बात की भनक लगते ही उपेंद्र चोर…

Read More

सुपौल: के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियापट्टी के समीप रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक पुल के रेलिंग से टकरा गई। घटना में बाईक पर सवार एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में एक 18 वर्षीय युवक है, जबकि दूसरा 16 वर्षीय नाबालिग लड़का है। इधर, मौत की खबर सुनते ही मृतकों के परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है। दोनों मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के मानगंज पूर्वी…

Read More

नालंदा : के गिरियक थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना संगतपर गांव में हुई है। मृतका की पहचान 26 वर्षीया सुनीता कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी राजा साहू की पत्नी थीं। सुनीता के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को पीट-पीटकर मार डाला गया है।जानकारी देते हुए सुनीता के मामा रंजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि राजा साहू नशे का आदी था और जुए की लत में डूबा हुआ था। वह अक्सर सुनीता से पैसे और गहने मांगता रहता…

Read More

पटना : में सनकी युवक ने अपनी पत्नी और साली की गोली मार दी। फिर खुद को गोली मार ली। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साली की हालत गंभीर है। अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा गांव की है। दो-दो मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।  स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहारशरीफ निवासी दीपक कुमार अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था। उसकी पत्नी…

Read More

डेहरी। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के खेल मैदान में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 119वी जयंती के अवसर पर नेशनल स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेट वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न संकाय के छात्रों ने हिस्सा लिया।आयोजित वॉलीबॉल मैच फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के विद्यार्थी और नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के विद्यार्थी के बीच हुआ जिसमें विजेता फैकल्टी ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के छात्र रहे जबकि प्लेयर ऑफ़ मैच अभिनव नारायण सिंह को चुना गया। इसी तरह एक दूसरा मैच नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी और नारायण नर्सिंग कॉलेज के बीच खेला गया जिसमे…

Read More

डेहरी। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थितगोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार में चालू सत्र के लिए विभिन्न संकायों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ,कुलपति डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ,सचिव गोविंद नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह एवं प्रतिकुलपति डॉ जगदीश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आगत अतिथियों के स्वागत के उपरांत उपस्थित नव प्रवेशी छात्रों को संबोधित करते हुए कुलाधिपति ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं विश्वविद्यालय के चयन हेतु उन्हें धन्यवाद दिया। कुलपति डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह ने नए…

Read More

पूर्वी चंपारण: जिले के चैता गांव में एक व्यक्ति की कुदाल से काटकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गांव के वार्ड-2 निवासी छोटेलाल साह की उस वक्त हत्या हो गई जब वह धान के खेत में चारपाई पर सोए हुए थे। सोए अवस्था में अज्ञात अपराधी आए और कुदाल से काटकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छोटेलाल के घरवालों पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, धान के खेत में पानी की कमी को देखते हुए किसान छोटेलाल अपने खेत में मोटर से…

Read More

पटना: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एक सिंतबर से आंदोलन करेगी। इस एलान नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का हक किसी को छीनने नहीं दे सकते हैं। इसलिए हमारी पार्टी 2023 में हुए जाति सर्वेक्षण के निष्कर्षों को संविधान की अनुसूची 9 के तहत शामिल करने की मांग को लेकर एक सितंबर को आंदोलन करेगी। इतना ही नहीं अगर नीतीश सरकार ने 65 प्रतिशत आरक्षण अपना पक्ष सही से नहीं रखा तो  राजद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा और अपनी बात रखेगा। हम कोर्ट…

Read More

मुजफ्फरपुर: के एक युवक की लाश तीन महीना पहले आंध्र प्रदेश में एक कुएं से मिली। सूचना मिलने पर परिजन आन्ध्र प्रदेश पहुंचे और वहां स्थानीय थाना में आरोपियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराने की अपील की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। काफी दौड़ने के बाद परिजन वापस बिहार आ गये और फिर यहां से जीरो एफआईआर दर्ज करने के लिए थाना में गुहार लगाई, लेकिन बिहार पुलिस की संवेदनहीनता देखिये, पुलिस ने यह कहकर मामले को टाल दिया कि घटना आन्ध्र प्रदेश की है, इसलिए एफआईआर भी वहीं होना चाहिए। तीन महीने के मैराथन दौड़ के…

Read More

गया: डेंगू के बाद अब डायरिया ने गया जिले के लोगाें की चिंता बढ़ा दी है। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सकों के यहां प्रतिदिन डायरिया से ग्रसित दर्जनों मरीज पहुंच रहे हैं। जिले के आमस प्रखंड के लालाडीह गांव में चापाकल और आहार में जमें पानी के कारण दूषित पानी लोगों के कंठ तक पहुंच रहा है। स्वास्थ्य विभाग डायरिया के मरीज बढ़ने के कारणों में से एक कारण प्रदूषित जलापूर्ति को मान रहे हैं। उक्त गांव में चापाकल और आहार में जमें पानी गांव के लोगों के लिए खतरे का सबब बनती जा रही हैं। डेंगू व वायरल के…

Read More