Author: Manish Singh

औरंगाबाद: झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर चंपावत गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने चारपहिया वाहन में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में चारपहिया वाहन पर सवार एक ही परिवार के नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों का इलाज शनिवार की रात सदर अस्पताल में कराया गया. वहीं आधा दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायलों में औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के मनसारा गांव निवासी 62 वर्षीय जन्नत अंसारी, 32 वर्षीय मो आसिफ अंसारी, दो वर्षीय…

Read More

दरभंगा: दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के मलिया पर भीषण हादसा हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति भी गंभीर बताई है। घटना दो बाइक सवारों के बीच सीधी टक्कर में हुई है। घटना की सूचना मिलते बहेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। घटना बेनीपुर से बिरौल जाने वाली मुख्य सड़क SH 56 पर मलिया चौक के पास दो बाइकों के बीच भीषण आमने सामने की टक्कर…

Read More

सासाराम। स्थानीय न्यू एरिया स्थित राष्ट्र सेविका समिति (आर एसएस ) की बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता नगर कार्यवाहिका आरती केशरी के द्वारा किया गया। बैठक में महिला समाज को अपनी सभ्यता और संस्कृति को बरकरार रखते हुवे सशक्त नारी के रूप में समाज और देश की सेवा करें और अपने सनातन की पाठ सिखाना ही इस संगठन का मूल उद्देश्य है। इन सब बातों को महिला सदस्यों के बीच रखते हुए नवरात्र में हर वर्ष की तरह शस्त्र पूजन और रंगारंग सांस्कृतिक डांडिया नृत्य कार्यक्रम 9 अक्टूबर की संध्या महिला मंडली के साथ मनाने का निर्णय लिया…

Read More

सासाराम। सासाराम के करपूरवा निवासी ठाकुर प्रसाद कुशवाहा को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। पटना स्थित राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने सदस्यता दिलवाई। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ठाकुर प्रसाद कुशवाहा ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद और मकसद से मुझे यह मौका दिया है और मेरे कंधे पर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे मैं बखूबी पूरा करूंगा। वही पार्टी द्वारा ठाकुर प्रसाद कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने…

Read More

समस्तीपुर: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थानाक्षेत्र में शुक्रवार रात को बदमाशों ने एक निजी अस्पताल के कंपाउंडर को गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना आईबी रोड पर स्थित है, जहां बदमाशों ने कंपाउंडर हरिओम कुमार को निशाना बनाया। हरिओम के दाहिनी जांघ में गोली लगी, जो आर-पार हो गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना को लेकर हरिओम ने बताया कि वह विष्णु हॉस्पिटल में काम करते हैं और रात करीब डेढ़ बजे सहकर्मियों के साथ बैठे थे।…

Read More

बेगूसराय : बेगूसराय में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला लाखों थानाक्षेत्र के भगवानपुर स्थित टोल टैक्स के पास का है, जहां तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बलिया थानाक्षेत्र के छोटी बलिया निवासी मोहम्मद सोल्जर के…

Read More

अन्तर जिला एवं अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश औरंगाबाद: औरंगाबाद पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के दो मोटरसाइकिल के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है एवं एक नाबालिक को विधि निरूद्ध किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की 11 अगस्त 2024 को मदनपुर थाना क्षेत्र के महुआवां गांव निवासी नरसिंह राम के पुत्र अमरेश कुमार का अज्ञात चोरों द्वारा मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी। अमरेश के द्वारा 17 अगस्त को मदनपुर थाना में मोटरसाइकिल चोरी होने का प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद औरंगाबाद एसपी…

Read More

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी की आज राज्य कार्यकारिणी की बैठक है। 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि जनता दल यूनाईटेड में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के अंदर गुटबाजी चल रही है। शीर्ष के कुछ नेताओं के बीच तनाव के है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे। अब तक उनके पटना आने की जानकारी नहीं है। उनका विभागीय काम से बाहर रहेंगे। बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदर की…

Read More

 बेगूसराय।  दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। इसके तहत वीरपुर थाना क्षेत्र में करीब 200 लोगों पर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। उक्त जानकारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को लेकर वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के दो सौ लोगों पर धारा 107 की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने…

Read More

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चमराडीह गांव में पूर्व के आपसी विवाद को लेकर छह की संख्या के पड़ोसियों ने पुरुषों की गैरमौजूदगी में सास-बहू पर हमला कर दिया. मारपीट की घटना में सास-बहू जख्मी हो गयी. जख्मियों में उक्त गांव निवासी 50 वर्षीय मनकेशरी देवी व धनंजय यादव की 25 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी शामिल है. आरोप है कि पड़ोसियों ने मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र व अन्य जेवरात की छिनतई कर फरार हो गए. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कुछ महीने पूर्व आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों…

Read More