Author: Manish Singh

गया :गया जिले में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। उक्त घटना में मौके पर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। यह पूरी घटना गुरुवार की सुबह चाकंद बाजार की है। मृत की पहचान मेहरबानपुर गांव का रहने वाला बिकाऊ पासवान के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद बाजार में तेज…

Read More

पटना:बिहार की राजधानी पटना समेत  पूरे राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है। मानसून की सक्रियता में कमी आने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई है। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अभी भी सामान्य से 24 फीसद कम वर्षा दर्ज हुई है। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में 574.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई जबकि मानक 756.5 मिमी है। बादलों की आवाजाही बने होने व कुछ जिलों में छिटपुट वर्षा होने से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। गुरुवार को पटना सहित दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ…

Read More

मुजफ्फरपुर:जिले में डेंगू मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी को और तेज कर दिया है। बता दें जो 2 नए डेंगू के मरीज मिले हैं, वो मुसहरी प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं। डेंगू केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी में मरीज के अलग वार्ड में बेड को रिजर्व किया है। इसको लेकर के सदर अस्पताल में 10 बेड तो SKMCH मेडिकल कॉलेज में 40 बेड रिजर्व किए गए हैं। इसके साथ ही सीएचसी और पीएचसी लेवल पर 2 बेड रिजर्व किया गया है। सभी सीएचसी और पीएचसी में डेंगू के मरीजों के लिए…

Read More

आरा: आरा समेत बिहार के 18 जिलों में रेडियो का दौर फिर लौटने वाला है। सफर में हों या घर पर या कहीं और, बोरियत दूर करने में रेडियो आपका साथी बनेगा और भोजपुरी एवं हिंदी में तराने सुनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निजी एफएम रेडियो चरण तीन नीति के तहत देशभर के 234 नए शहरों एफएम चैनल स्थापना की मंजूरी दी। बिहार के आरा, औरंगाबाद, बगहा, बेगूसराय, बेतिया, भागलपुर, बिहारशरीफ, छपरा, दरभंगा, गया, किशनगंज, मोतिहारी, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, सासाराम, सिवान, सीतामढ़ी में एफएम चैनल (FM Channel) खुलेंगे। बक्सर में पहले से ही एफएम…

Read More

 जमुई। बिहार के जमुई सदर अस्पताल में रात हुए एक घटना ने एक बार फिर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। दरअसल, डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के चार घंटे बाद एंबुलेंस के इंतजार में एक महिला ने दम तोड़ दिया।  जमुई सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के बाद अस्पताल में ही एंबुलेंस के इंतजार में बिंदी देवी (18) पेट दर्द से साढ़े चार घंटे तक छटपटाती रही, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। आखिरकार वह तड़पकर मर गई, तो उसी 102 नंबर पर डायल करने पर महज 24 मिनट में शववाहन उसके शव को घर पहुंचाने के…

Read More

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लाछपुर गांव से होकर गुजरी नहर में बुधवार की देर शाम नहाने गयीं पांच किशोरियों डूब गयीं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन किशाेरियों को बाहर निकालने में कामयाबी पायी। वहीं दो किशोरी अभी भी लापता हैं। सूचना मिलने पर गोपालपुर थाने की पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरियों की तलाश शुरू कर दी। समाचार संप्रेषण तक दोनों किशोरियों का सुराग नहीं मिल सका है। लापता दोनों किशोरियां लाछपुर गांव के दिलीप खरवार की पुत्री शशिबाला कुमारी तथा श्यामदेव गोंड की पुत्री छठी कुमारी बतायी जा रही…

Read More

कटिहार: कटिहार के डीएस कॉलेज के कल्याण छात्रावास परिसर में बंदूकें गरजीं हैं। बुधवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया। अज्ञात छात्रों ने विशाल झा (28) नाम के युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। आननफानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल विशाल का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। उसके गर्दन में गोली फंसी है। इधर, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट…

Read More

सुचना के आधार पर पुलिस ने किया गिरफ्तार औरंगाबाद:औरंगाबाद के रफीगंज पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पूर्व ही एक युवक को देसी कट्टा एवं चार जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के भालू खैरा गांव निवासी हेशाम खान के 24 वर्षीय पुत्र राशिद खान के रूप में की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 अमित कुमार ने मदनपुर कार्यालय स्थित बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 के आसपास प्रेस वार्ता का जानकारी दी देते हुए बताया कि बिते रात्रि गुप्त सूचना पुलिस को मिली की राशिद खान किसी…

Read More

औरंगाबाद:औरंगाबाद पटना पथ चित्र गोपी मोड़ के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक महिला समेत चालक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों द्वारा औरंगाबाद सदर अस्पताल में दोनों को लाया गया। जहां महिला की डॉक्टर जावेद द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल की इलाज सदर अस्पताल में की जा रही है। मृतक महिला की पहचान रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के जोन्हीं गांव निवासी स्वर्गीय कृष्ण सिंह की 54 वर्षीय पत्नी मीना देवी एवं इसी गांव के 25 वर्षीय प्रिंस कुमार घायल हो गया। घटना…

Read More

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित नारायण फार्मेसी संस्थान में छात्र इंडक्शन कार्यक्रम 2024 का उद्घाटन समारोह आज भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों और नवप्रवेशित छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में गोपाल नारायण सिंह, माननीय कुलाधिपति, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में फार्मेसी के क्षेत्र में समर्पण, मेहनत और नवाचार के महत्व पर जोर दिया। डॉक्टर कुमार आलोक प्रताप, परीक्षा नियंत्रक, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और परीक्षा की तैयारी पर अपने विचार साझा किए। मिथिलेश सिंह,…

Read More