Author: Manish Singh

फुलवारी शरीफ (पटना)।  पटना जिले के पुनपुन के  श्रीपालपुर गांव में एक पुराना मकान गिरने से 80 से अधिक लोग घायल हो गए। इस मकान में लोग सत्संग के लिए एक साथ बैठे थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि श्रीपालपुर में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामदयालु सिंह जी का पुराना पुश्तैनी मकान था। उसी मकान में लोग सत्संग का कार्यक्रम रखें थे और इसमें 50-60 महिलाएं जमा थी। पुराना मकान गिर गया जिस कारण लगभग 80 की संख्या में लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों…

Read More

पटना। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए बिहार के दो शिक्षकों डा. मीनाक्षी कुमारी और सिकंदर कुमार सुमन का चयन किया गया है। इस आशय की घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल एवं साक्षरता विभाग ने मंगलवार को किया। बिहार से चयनितडा मीनाक्षी कुमारी मधुबनी जिले के शिवगंगा गर्ल्स प्लस टू हाइस्कूल में सहायक शिक्षक हैं, जबकि सिकंदर कुमार सुमन कैमूर जिले के तरहनी के न्यू प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं। चयनित शिक्षकों को पांच सितंबर को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कृत किया जायेगा। दरअसल, डॉक्टर मीनाक्षी ने बच्चियों के लिए एक मुहिम चलाया है, जिसका नाम ‘खुद भी…

Read More

अररिया: अररिया के फारबिसगंज क्षेत्र में मंगलवार रात एक गैस सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के आठ लोग घायल हो गए। यह घटना रात को भोजन बनाने के दौरान हुई। सभी घायलों को फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हालांकि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में रेशमी देवी, रेनू देवी, विजय कुमार, छोटू पासवान और रामानंद पासवान सहित अन्य लोग शामिल हैं। घटना की जानकारी देते हुए परिजन विनोद पासवान ने बताया कि करीब 7:30 बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर को खोल…

Read More

समस्तीपुर: समस्तीपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई, जबकि तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन का कहना है कि उस शख्स की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मामला पटोरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 9 मोहल्ले का है। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के चक सलेम गांव निवासी सुखदेव पासवान के पुत्र मोनू कुमार (18) के रूप में की गई है। वहीं इसी गांव के बादल कुमार, नीतीश कुमार और रसलपुर निवासी मनीष कुमार की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शराब कारोबारी के घर पर जमकर तोड़फोड़ किया है। पुलिस ने उसके घर…

Read More

गया: बिहार के गया जिले में बुधवार को तेज रफ्तार बस ने एक महिला को रौंद दिया। घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं आक्रोशितों ने ईट पत्थर से बस पर हमला कर दिया। साथ ही शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोगों के सड़क जाम के कारण गया-टिकारी मुख्य सड़क मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़क दुघर्टना में महिला की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क जाम कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाने में जुटी है। यह…

Read More

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर जिले में रूस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची दरगाह बिदुपुर निर्माणाधीन सिक्स लेन पाया नंबर 55 से टकराकर एक नाव गंगा नदी में समा गई। इस हादसे में नाव पर सवार दो व्यक्ति लापता बताए जा रहे हैं। घटना बीते रात करीब 11:30 बजे की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही नदी किनारे स्थानीय लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं एसडीआरएफ टीम को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों से ली। स्थानीय गोताखोर एवं…

Read More

सहरसा: बिहार के सहरसा जिले में बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव में मंगलवार रात अपराधियों ने पुरानी रंजिश में चेहल्लुम मेला देखकर घर लौट रहे तीन बच्चों को गोली मार दी। तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। अनुमंडलीय अस्पताल में तीनों का प्राथमिक उपचार कराने के बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाजरत हुसैन के पिता मो. अफसर आलम ने बताया कि कुछ दिन पहले मखदुमपुर गांव निवासी मो. रज्जी से विवाद हुआ था। घायल के पिता ने बताया कि मो. रज्जी से विवाद को लेकर मैंने कोर्ट में केस दायर किया था। उसी दिन से रज्जी…

Read More

दरभंगा: दरभंगा के औंसी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्टाफ की हत्या कर दी गई। ख़िरमा गांव के पास एक होटल के सामने बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और दनादन छह गोलियां मार दी। उसे गंभीर हालत इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के बिस्फी थानाक्षेत्र के हनुमाननगर औंसी निवासी रामदेव यादव…

Read More

सहरसा: सहरसा में अपराधियों ने दो लड़कियों समेत तीन लोगों को गोली मार दी। तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के मकदमपुर की है। मंगलवार मध्य रात्रि को तीनों चेहल्लुम का मेला देखकर लोट रहे थे, इसी दौरान अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले…

Read More

दानापुर : दानापुर पटना के दानापुर में गंगा नदी पार करने के लिए नौका पर चढ़ने के दौरान एक शिक्षक डूब गया। शिक्षक अविनाश का पांचवे दिन भी कोई पता नहीं चल सका। अपने साथी अविनाश के डूबने की घटना से शिक्षक आक्रोशित हैं। विभागीय निर्देश पर पांचवें दिन शिक्षक स्कूल जाने के लिए नासरीगंज घाट पहुंचे। यहां करीब तीन सौ शिक्षकों के लिए महज 30 लाइफ जैकेट की उपलब्धता पर शिक्षक नाराज हो गए। सूचना के बाद पहुंचे बीडीओ ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को तैयार नहीं थे। संयोग से इसी बीच स्कूलों…

Read More