Author: Manish Singh

गया: गया में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या दस पहुंच गया है। सभी पीड़ित मरीजों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज कराया जा रहा है। अब तक मरीजों की संख्या 37 हो गई है। इस खबर के बाद गया शहर में हड़कंप मच गया है। हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि उनकी टीमें सर्वे कर रही हैं. डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना कुम्हरार में भूतनाथ रोड के समीप पांच लोगों को कुचलते हुए सफारी गाड़ी दो सौ मीटर आगे कांटी फैक्ट्री मोड़ पर धनुष सेतु की रेलिंग से टकरा गई। हादसा सोमवार की देर रात हुआ। कार सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। सभी शराब के नशे में धुत्त बताए जाते हैं। कार से एप्रन और सर्जरी के सामान बरामद हुए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन किसी डॉक्टर या चिकित्सकीय सेवा से जुड़े व्यक्ति की है। हादसे में जख्मी छह वर्षीय बालक साहिल की हालत चिंताजनक बनी है। उसे उपचार के लिए…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के 24 जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन की चेतावनी है। जबकि, सात जिलों के रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, गया, भोजपुर, बक्सर और नवादा जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तीन दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मानसून की सक्रियता में कमी आने के कारण झमाझम वर्षा में कमी आई है। 29 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव…

Read More

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा थाने के रामबाग शास्त्री नगर मोहल्ले में साढ़े तीन साल की मिष्टी कुमारी की हत्या कर शव को ट्राली बैग में बंद कर फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका की मां काजल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी रामपुरहरि थाने के रामपुहरि मुर्गियाचक गांव से उसके प्रेमी संजीत कुमार के बहनोई रमेश राम के घर से हुई है। पुलिस के समक्ष उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि टीवी पर क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर उसे बेटी की चाकू से काटकर हत्या करने और शव को सूटकेस में…

Read More

बेगूसराय :बेगूसराय में मां की डांट फटकार से नाराज होकर एक लड़की ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर फुलकारी गांव की है। मृत लड़की की पहचान मुबारकपुर फुलकारी गांव के रहने वाले मोहम्मद मासूम की पुत्री हसीना खातून के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया है कि सोमवार की देर शाम पशु चारा को लेकर मां और पुत्री में बहस हुई। इसी दौरान मां ने अपनी पुत्री को डांट फटकार की। डांट फटकार लगाने के बाद…

Read More

 पटना: मुजफ्फनगर में पुलिस ने तीन साल की बच्ची की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मां ने ही क्राइम पेट्रोल सीरियल से प्रेरित होकर अपनी तीन साल की बच्ची की हत्या की थी। आरोपी महिला की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश सरोज दीक्षित ने कहा कि आरोपी महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। महिला उसके साथ रहना चाहती थी। यही वजह था कि उसने पहले ही अपने पति को छोड़ने का मन…

Read More

अररिया। बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेमकुमार ने कहा कि देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर रानीगंज वृक्षवाटिका में बनेगा। इसके लिए नई दिल्ली स्थित केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की जांच टीम जल्द ही अररिया आएगी। 289 एकड़ में बनने वाले इस चिड़ियाघर के निर्माण कार्य का शुभारंभ 2025-26 में किया जाएगा। चिड़ियाघर के निर्माण में लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।अररिया शहर एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटक स्थल बनेंगे, तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। सभी…

Read More

समस्तीपुर। नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य में लगभग 1000 पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसका लाभ समस्तीपुर के लोगों को भी मिलेगा। पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण भी किया जाना है। मंत्री रविवार को स्थानीय अतिथि भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख पर भी निशाना साधा। लालू-राबड़ी के शासनकाल के नरसंहारों की याद दिलाई। साथ ही, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में कोई भी नरसंहार नहीं हुआ। हिंदू-मुस्लिम, सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू-राबड़ी के 18 साल गुजर…

Read More

पूर्व विधायक ने एसपी को बताया भ्रष्ट और निकम्मा सासाराम सासाराम। रोहतास जिले में बढ़ते अपराध को लेकर रोहतास पुलिस पर लगातार सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, तो वहीं पिछले दिनों स्वर्ण व्यवसाई की हत्या के बाद थाने का घेराव और पथराव से इस घटना ने आग में घी का काम किया है। इधर भाजपा नेता और चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक ललन पासवान रोहतास एसपी पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में पुलिस की मिली भगत से कई अवैध कारोबार हो रहे हैं और हत्या और बलात्कार लगातार देखने को मिल रहे हैं। पूर्व विधायक ने…

Read More

 समस्तीपुर: नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य में लगभग 1000 पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसका लाभ समस्तीपुर के लोगों को भी मिलेगा। पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण भी किया जाना है। मंत्री रविवार को स्थानीय अतिथि भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख पर भी निशाना साधा। लालू-राबड़ी के शासनकाल के नरसंहारों की याद दिलाई। साथ ही, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में कोई भी नरसंहार नहीं हुआ। हिंदू-मुस्लिम, सभी का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में लालू-राबड़ी के 18 साल…

Read More