Author: Manish Singh

 फुलवारीशरीफ। एम्स के सुरक्षा अधिकारी प्रेमनाथ राय की कार पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में राजकुमार (बटेवा, खिरीमोड़) और गुड्डू यादव (सवासपुर, कृष्णागढ़, आरा) को जेल भेज दिया गया। दोनों अभी रूपसपुर थाना क्षेत्र के रामजयपाल नगर में रह रहे थे। राजकुमार एम्स में सुरक्षा गार्ड है, जबकि गुड्डू सिक्योरिटी फील्ड ऑफिसर। इन्हें पुलिस ने एम्स से सटे हरिनगर स्थित हॉस्टल से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने प्रेमनाथ पर गोली चलाने की बात स्वीकार की और कबूल किया कि इसकी साजिश दानापुर विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव ने रची थी। सिटी एसपी (पश्चिमी) अभिनव धीमान ने…

Read More

पटना: राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के कारण आज कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। पटना सहित 20 जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य बना हुआ है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। दरअसल, बिहार में बंगाल में बन रहे चक्रवातीय संचरण का प्रभाव देखा जा रहा है। इसके चलते 20 जिलों में एक साथ बारिश की संभावना बन गई है। कई जगह तेज आंधी चलने के आसार हैं। लोगों…

Read More

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के समीप रविवार की अल सुबह नेपाल से देवघर जा रही तीर्थ यात्रियों की एक बस सड़क हादसे का शिकार हो ग‌ई। इसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। हादसे में एक किशोर का हाथ बस के नीचे फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसके हाथ को बाहर निकाला गया। घटना के बाद जख्मियों को सदर अस्पताल व मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जानकारी मुताबिक मुसरीघरारी चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में साइड से पिछले चक्का के पास ठोकर मार दी। इससे बस…

Read More

 पटना: चेहल्लुम त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी राजीव मिश्रा ने विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिला में 25 वरीय दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 273 स्थानों पर 363 दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। पटना सदर अनुमंडल क्षेत्र में चार स्थलों पर एवं पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में 27 स्थलों पर गश्ती दल पेट्रोलिंग तैनात की गई है। एसडीएम तथा एसडीपीओ को पर्व के दौरान 24 घंटे स्वयं गश्ती कराना सुनिश्चित करेंगे। बिना अनुज्ञप्ति का कोई भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं देना है। पहलाम के जुलूसों में डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सीसीटीवी एवं वीडियो…

Read More

मीनापुर: पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने मीनापुर के अलीनेउरा इलाके में किराना दुकान में घुसकर पूर्व सरपंच समेत तीन लोगों को गोली मार दी। शनिवार देर शाम लूटपाट की नीयत से बदमाश किराना कारोबारी नंदलाल साह के दुकान पर पहुंचे थे। लूट के विरोध पर पहले नंदलाल साह व उनके इकलौते बेटे नीरज को गोली मारी। इसके बाद गोली की आवाज सुनकर पहुंचे कारोबारी के भाई पूर्व सरपंच विजय प्रभाकर को भी गोली मार दी। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोग दौड़े। तब तक बदमाश बाइक से भाग निकले।…

Read More

पटना। पश्चिम बंगाल के यात्री सोमनाथ नइया को जबरन हाजत में रखकर वसूली करने के आरोप में थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों पर रेल एसपी ने शनिवार की रात कार्रवाई की। आरोपितों के खिलाफ जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानेदार पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया। उनकी जगह इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा को पदभार सौंपा गया है। वहीं, दारोगा राकेश कुमार व रामचंद्र राम और एएसआइ संजय कुमार एवं सिपाही कृष्ण कुमार ठाकुर को निलंबित कर दिया गया है। एसपी एएस ठाकुर ने थानेदार को निलंबित करने के लिए डीआइजी को अनुशंसा की है। इनके…

Read More

औरंगाबाद में वकील को केस से संबंधित कागज सौंपकर लौट रहा था घर पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप, वर्ष 2021 में सीआरपीएफ भाई की हुई थी हत्या औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव स्थित बटाने नदी पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी वीरेंद्र चौधरी के 32 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र चौधरी व दूसरे की पहचान उसी गांव के एक युवक के रूप में हुई है. घटना शनिवार की दोपहर की है. सदर…

Read More

सासाराम। चेहल्लुम एवं श्री कृष्णजन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जिले भर में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज मल्टीपर्पस हॉल, फजलगंज में जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने बैठक में मौजूद सभी थानाध्यक्षों से बारी-बारी से पूछा कि उनके इलाके में वैसे कौन-कौन से स्थल हैं, जहां 26 अगस्त की शाम 6 बजे से लेकर रात्रि 2 बजे तक चेहल्लुम का जुलूस निकलने…

Read More

फतेहपुर। अधिक वर्षा होने एवं ढाढ़र नदी में बाढ़ आने से पानी की रफ्तार तेज ने ढुब्बा गांव के पास नदी में बना डायवर्जन को बहा ले गया। डायवर्जन पूरी तरह से टूटकर कर नदी की धारा में समाहित होकर बह गया है। डायवर्जन बहने से बीते 48 घंटे से सड़क पर चलने वाली बड़ी एवं भारी वाहनों का आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है। इस वर्ष तीन बार डायवर्जन बह चुका है। वर्षा के सीजन में डायवर्जन की हालत खराब रहा है। विकल्प के तौर पर तिलैया ढाढ़र सिचाई परियोजना की लिंक सड़क से छोटे वाहन आ जा…

Read More

पटना।  बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत पार्टी ने प्रदेश कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग कर दिया है। इसके बाद पार्टी ने नई कमेटी का भी घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जदयू के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस संबंध में जारी आदेश पत्र को साझा किया गया है। जदयू ने अपने आधिकारिक हैंडल पर आदेश पत्र जारी कर दो समितियां भंग करने की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि पार्टी…

Read More