Author: Manish Singh

सासाराम। इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों व शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य व बचाव हेतु मनोरोग विशेषज्ञों द्वारा कई विशेष टिप्स दिये गये। डिस्ट्रिक्ट मेंटल हेल्थ यूनिट, सदर अस्पताल सासाराम से आये विशेषज्ञों में साइकियाट्रिस्ट डाॅ. प्रेमप्रकाश हरि एवं सिनियर क्लीनिकल साइकोलोजिस्ट डॉ. विप्लव कुमार सिंह ने गवर्नमेंट शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में शिक्षकों सहित विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विशेष जागरूकता तथा आत्महत्या के रोकथाम पर सभी को संबोधित किया, कार्यक्रम का विशेष सहयोग काॅलेज के नोडल औफिसर प्रो. डॉ. सुरेंद्र प्रभाकर तथा काॅलेज प्रिन्सिपल प्रो.डॉ. मनीष कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य सेमिनार में सिनियर…

Read More

पटना। सदर अंचल को बांटकर तीन नए अंचल पटना जिला के मानचित्र पर आ गए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सरकार के निर्णय को लेकर गजट जारी कर दिया है। अंचलों में नए अंचलाधिकारी व कर्मियों की पदस्थापना होगी। सभी अंचल को मौजा, हल्का और थाना क्षेत्र का बंटवारा कर दिया गया। क्षेत्र विभाजन के अनुसार दस्तावेज को विभक्त कर संबंधित कार्यालय को भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे राजधानी के करीब 25 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा। जमीन संबंधी काम हों या कई तरह के प्रमाणपत्र बनवाना हो, लोगों को 20 से 25 किलोमीटर की लंबी दूरी…

Read More

बेगूसराय में ट्रक में प्रतिबंधित मांस ले जाने का आरोप लगाकर भीड़ ने कानून को अपने हाथ लेकर ट्रक चालक और खलासी को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस मौके पर मूक दर्शक बनी पूरी घटना देखती रही। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान भीड़ ने जमकर हंगामा भी किया। यह पूरा मामला एफसीआई थानाक्षेत्र के रतन चौक स्थित एनएच-31 का है। जानकारी के मुताबिक, एनएच-31 से एक ट्रक जा रहा था। उस ट्रक से काफी दुर्गंध आ रही थी। उसके बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक…

Read More

अरवल। करपी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पुल से पानी से भरे नाले में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। पति व पत्नी किसी तरह पानी से बाहर निकल आए जबकि उनके तीनों बच्चे पानी में डूब गए। घटना से आसपास में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने नाला में छलांग लगाकर पानी में डूबे तीनों बच्चों को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर ढाई बजे घटित घटना के 45 मिनट बाद सूचना पर एसडीआरफ की टीम पहुंची, लेकिन बोट में पेट्रोल नहीं होने के कारण रेस्क्यू…

Read More

पटना बिहार में युवक नौकरी और रोजगार को लेकर काफी प्रेषण रहते हैं। इस वजह से युवा अपने घर परिवार को छोड़कर दूसरे राज्य में काम करने के लिए पलायन कर रहे हैं। उन पलायन को रोकने के लिए लेट्स इंस्पायर बिहार की तरफ से एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हर जिले में 2028 तक 100 से अधिक महिला और पुरुष लोगों को   रोजगार देने वाले कम से कम 5 सफल स्टार्टअप स्थापित किया जाएगा। इस कार्य की रूपरेखा स्टार्टअप समिट 2024 के आयोजन में दी जाएगी, जिसका आयोजन 25 अगस्त को होना है। इस कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से…

Read More

गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच नाबालिक लड़कियां गुरुवार की रात अचानक गायब हो गई थीं। इनके माता-पिता ने बरामदगी की गुहार लगाई। पांचों मानव तस्करी गैंग के चंगुल में फंस गईं थी। लड़कियों के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद गोपालगंज पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच लड़कियों को पटना जंक्शन से बरामद कर लिया है। वहीं बरामद की गई लड़कियों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही  पांचो लड़कियों के साथ एक महिला एजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया…

Read More

 पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले 15 साल से अधिक बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार है। 10 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन सरकार है। हमारे बीच के 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए। लगभग दो दशक बाद भी आख़िर और कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व भाजपा दूसरों के ऊपर दोष मढ़ अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे तेजस्वी यादव ने कहा कि आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्डतोड़…

Read More

पूर्णिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया के दौरे पर हैं। वे सुबह 10 बजे पटना हवाई अड्डा से उड़ान भरकर 11 बजे चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे और काझा कोठी पार्क के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में दिल्ली और पटना के एएआई के अधिकारियों के अलावा स्थानीय अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी…

Read More

पटना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पहली बार बिहार पहुंचे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित शाहिद रामफल मंडल के शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहें। पहली बार बिहार पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पटना हवाई अड्डे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दरअसल, बिहार में 2025…

Read More

डेहरी। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को नवागंतुक कृषि स्नातक छात्रों के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सम्मेलन कक्ष में उपस्थित नवागंतुक कृषि स्नातक छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि आज देश की जीडीपी के संपूर्ण हिस्सेदारी में आधा भाग कृषि से प्राप्त हो रहा है। हमारे देश में कृषि के बल पर ही अर्थव्यवस्था निर्भर करती है क्योंकि कृषि प्रधान देश है। आप सभी लगन और मेहनत के बल पर नए-नए शोध करें एवं…

Read More