Author: Manish Singh

 पटना: राजधानी समेत आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश के 11 जिलों के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, बांका, जमुई, किशनगंज और पूर्णिया में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।  5 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी व उत्तरी भागों के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। औरंगाबाद (कुटुंबा) में सर्वाधिक वर्षा 126.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को पटना, औरंगाबाद, गया, बक्सर, भोजपुर,…

Read More

सासाराम। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सासाराम स्थित मंडल कारा में सभी बंदियों को दवा खिलाया गया। रोहतास सिविल सर्जन एवं कारा मंडल के अधीक्षक ने जेल बंदियों को दवा खिला कर दवा सेवन कार्यक्रम शुरु किया। मंडल कारा में मौजूद कर्मियों ने पहले दवा का सेवन किया उसके बाद महिला एवं पुरुष बंदियों को दवा सेवन करवाया गया। जिला फाइलेरिया विभाग एवं सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आई टीम ने सभी बंदियों को दवा सेवन करवाया। इसके पूर्व पिरामल स्वास्थ्य के प्रोग्राम लीडर संचारी रोग हेमंत कुमार एवं पीसीआई इंडिया के डीएमसी आशीष रावत ने सभी को फाइलेरिया रोग के…

Read More

औरंगाबाद जिले में गुरुवार को गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित गौतम बुद्ध नगर भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया है। बैठक में सरकार के द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों को दिया। जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समितियां ने छठी वित योजना में कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित का आरोप लगाया। वीडियो ने बताया कि आवंटन प्राप्त नहीं होने एवं डोंगल से भुगतान करने में दिक्कतों के वजह से भुगतान में विलंब हो रही है। वहीं डीएम ने पंचायत समिति में…

Read More

औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के गोवास गांव में मिक्सर मशीन आगे-पीछे करने के दौरान बिजली करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ही ओरडीह गांव निवासी निरंजन पासवान के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है. गुरुवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि मुन्ना अन्य मजदूरों के साथ मिक्सर मशीन लेकर गोवास गांव में ढलाई करने गया था. इसी दौरान मशीन आगे पीछे करने के दौरान किसी तरह ऊपर से गुजरे तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर…

Read More

औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड मुख्यालय के समीप देव औरंगाबाद मुख्य पथ स्थित कर्माडीह मोड पर किसानों ने खाद की कालाबाजारी और खाद में कंकड़ पत्थर की मिलावट को लेकर जमकर हंगामा किया है ।किसानों ने सड़क पर सो कर विरोध प्रदर्शन किया और अवैध दुकान को सिल कर कानूनी कार्यवाइ की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देव औरंगाबाद मुख्य पथ स्थित कर्माडीह मोड पर स्थित हिमांशु सीमेंट एवं खाद भंडार पर कर्माडीह गांव से पहुंचे 50 से अधिक किसानों ने खाद दुकान पर जमकर हंगामा किया और दुकान को सिल कर कानूनी कार्यवाइ की मांग की। किसान…

Read More

बेगूसराय: जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति यथावत रहने के कारण जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर 27 अगस्त तक विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विद्यालय के उपस्कर व अन्य आवश्यक सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखने का आदेश दिया है। बछवाड़ा प्रखंड में 30, बलिया प्रखंड में 27, मटिहानी प्रखंड में 14, साहेबपुर कमाल प्रखंड में 6, तेघड़ा प्रखंड में 7 विद्यालय बाढ़ से प्रभावित है। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का डाटा अब तक…

Read More

गोपालगंज में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 27 को जाम कर दिया। साथ ही आगजनी कर डायल 112 की टीम पर पैसा लेकर ट्रक को भगाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं मौके पर पहुंची नगर थाना की गश्ती गाड़ी पर लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद गश्त लगाने वाली गाड़ी का चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पसरमा गांव…

Read More

पटना : सरकारी नौकरी में लेटरल एंट्री को लेकर उठे विवाद से पूरे देश ही नहीं बिहार की सियासत भी गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण के लिए आंदोलन के मूड में आ गए हैं। वह अनुसूचित जातियों की 22 में से 18 जातियों की रैली करेंगे। राज्य सरकार पर उप वर्गीकरण के लिए दबाव बनाएंगे। उनके अनुसार आरक्षण का बड़ा लाभ सिर्फ चार अनुसूचित जातियों (पासवान, रविदास, धोबी और पासी) को मिल रहा है। दूसरी तरफ अनुसूचित जातियों का बड़ा हिस्सा उप वर्गीकरण के विरोध में है। सड़क पर उतर आया है। बिहार…

Read More

आरा: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अन्तर्गत आरा-बक्सर हाईवो पर बी गांव के पास गुरुवार की अहले सुब करीब पांच बजे भीषण हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित कार रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि,तीन लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के हैं। मूल रूप से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के निवासी हैं। वर्तमान में पटना के दानापुर में रहते थे ‌सभी लोग विंध्याचल से लौट रहे थे। दर्शन करने के बाद वापस पटना के दानापुर जा रहे थे कि उसी दौरान रास्ते में…

Read More

औरंगाबाद: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर के फैसले के खिलाफ आयोजित भारत बंद का व्यापक असर बुधवार को औरंगाबाद जिले में रहा. एहतियात को लेकर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रही. जानकारी के मुताबिक एससी-एसटी समुदाय के विभिन्न संगठनों के आह्वान पर भारत बंद का असर पूरे जिले में दिखा. बंद के दौरान मुख्य रूप से एनएच 19 पर आवागमन बाधित रहा. बाजारों में भी दुकाने बंद रही. इस दौरान बंदी का व्यापक असर बुधवार को देखा गया. आवागमन पर बैंड का काफी असर पड़ा. हालांकि बंद समर्थकों ने बताया कि जरूरी सेवाओं…

Read More