Author: Manish Singh

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना की पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी के दो बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार वाहन चोरों मे सलैया थाना क्षेत्र के रुनिया गाँव निवासी भरत राम के पुत्र रितेश कुमार,नरारी कला थाना क्षेत्र के तेंदुआ गाँव निवासी बिरन यादव के पुत्र रंजय कुमार एवं राजेंद्र सिंह के पुत्र रविन्द्र कुमार शामिल हैँ।उनके पास से चोरी के दो बाइक एक टीवीेएस अपाचे और हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बरामद किया गया है।सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान सदर एसडीपीओ -2 अमित कुमार ने बताया…

Read More

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात शौच करने जा रही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक पर जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित किशोरी के स्वजन ने स्थानीय थाना में आरोपित युवक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार को धमकाने को लेकर आरोपित के पिता को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात में…

Read More

गोपालगंज : गोपालगंज में सिपाही भर्ती परीक्षा से कुछ देर पहले ही एक अभ्यर्थी की सूचना पर पुलिस ने बाल संरक्षण पदाधिकारी (सीपीओ) समेत चार लाेगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट, प्रवेश-पत्र समेत कई अन्य दस्तावेज मिले हैं। इन चारों पर सिपाही भर्ती की परीक्षा के अभ्यर्थियों प्रश्न पत्र साल्व कराने से संबंधित साठ-गांठ करने का आरोप है। यह कार्रवाई सदर एसडीएम डॉ प्रदीप कुमार और एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की है। पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें गोपालगंज के सीपीओ व नालंदा जिले के नगरनौसा…

Read More

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक महिला ने सुसाइड कर लिया है। कारण यह था कि वह अपने भाई को राखी बांधने मायके जाना चाहती थी। लेकिन, उसके पति ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि, मायके वाले इसे हत्या बता रहे हैं। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और अब बचने के लिए आत्महत्या की बात कर रहे हैं। घटना जिला के औराई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के…

Read More

भागलपुर: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार जदयू के ही नेता नरेश मंडल ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। नरेश मंडल का कहना है कि विधायक गोपाल मंडल ने न सिर्फ उन्हें फोन पर गालियां दीं, बल्कि 50 हजार रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके साथ ही, विधायक के समर्थकों ने रात में हथियारों के साथ नरेश मंडल को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले…

Read More

औरंगाबाद: एनएच 139 पर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के लभरी परसावा के समीप अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा गांव निवासी हरेंद्र पासवान की पत्नी सोनम देवी व दो वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में हुई हैं. वही मृतका सोनम की तीन वर्षीय पुत्री परी कुमारी व देवर कुंदन कुमार घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर कुंदन अपनी भाभी व दोनों भतीजी के साथ अंबा बाजार राखी की…

Read More

मुजफ्फरपुर जिले में दर्जनों मामलों में वांछित हिस्ट्रीशीटर विवेक कुमार उर्फ सोनू घायल हालत में सड़क के किनारे मिला। घटना को लेकर के कई तरह की चर्चा चल रही है। वहीं, अपराधियों के दो गुटों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना है। गोली लगने से घायल व्यक्ति लूट-डकैती सहित कई संगीन मामलों में आरोपी रहा है। वह हाल ही में बीजेपी विधायक के पेट्रोल पंप लूट मामले में शामिल था। परिजनों ने बताया कि उसने खुद से गोली मारी है। पूरा मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के छाता चौक दामूचौक रोड का बताया जा रहा है। जानकारी…

Read More

सासाराम। स्थानीय रामेश्वरगंज स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय में शनिवार को सर्पदंश से रसोईकर्मी संगीता देवी की हुई मृत्यु पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने मृतक के आश्रित को तत्काल चार लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन द्वारा उक्त घटना के कुछ घंटों के भीतर ही मृतक के पति राजू सिंह को आपदा प्रबंधन के प्रावधान के तहत चार लाख का चेक प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मृतक के आश्रितों को सहायता राशि…

Read More

मधेपुरा के एक सीएसपी संचालक को रविवार को भागलपुर के नवगछिया जीरो माइल के पास बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चौसा थानाक्षेत्र के अरजपुर पंचायत के मनोहरपुर निवासी टोकसन कुमार शर्मा (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक टोकसन शर्मा अपनी पत्नी और भाई के साथ बाइक से भागलपुर ट्रेन पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान नवगछिया की ओर से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने जीरो माइल के पास…

Read More

अरवल: सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में एड्स पर परिचर्चा का आयोजन सिविल सर्जन डॉ राय कमलेश्वर नाथ सहाय की अध्यक्षता में की गई। परिचर्चा में शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जीविका और नेहरू युवा केंद्र ने भाग लिया। सिविल सर्जन ने कहा कि एड्स एक खतरनाक बीमारी है, लेकिन चिंता का विषय यह है कि एड्स इस जिले में तेजी से पांव को पसार रहा है। जिले में एड्स के 336 संक्रमित मरीज हैं और हर माह तीन से चार नए मरीज मिल रहे हैं। इसके लिए जन जागरूकता की आवश्यकता हैं। 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक 200 गावों में जागरूकता…

Read More