Author: Manish Singh

औरंगाबाद के बंदया थाना के पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है वह कई अरसो के बाद नक्सली अर्जुन पासवान को उसके पैतृक गांव चपरा से गिरफ्तार लिया है, वह आधा दर्जन से ऊपर नक्सली मामले फरार था आपको बता दू की आज प्रेस वार्ताके दौरान दाऊदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया की ,आज बंदेया थाना के पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की नक्सली अर्जुन पासवान अपने पैतृक गांव चपरा में आया हुआ है , जिसकी सूचना बंदेया थाना अध्यक्ष के द्वारा बरिये अधिकारी को दिया गया जिसके उपरांत एक टीम को…

Read More

तिलौथू। चंदनपुरा के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष मौके पर विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्षाबंधन की महत्ता पर चर्चा की। इस पर्व के दौरान भाई-बहन के बीच के अटूट रिश्ते को और मजबूत करने के लिए छात्रों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी और एक-दूसरे की लंबी उम्र व सफलता की कामना की। जीवन उत्सव पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व चंदनपुरा के जीवन उत्सव पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के…

Read More

सासाराम। आर जी कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता में गत दिनों एक महिला रेजिडेंट चिकित्सक की हुई जघन्य हत्या के विरोध में आज चिकित्सकों के देशव्यापी हड़ताल का असर डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी दिखा। यहां चिकित्सकों ने आज ओ पी डी सेवा को ठप कर दिया और हत्यारों को सजा दिलाने एवं चिकित्सकों की सुरक्षा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। धरना पर बैठे सैकड़ों चिकित्सक एवं छात्र-छात्राओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया एवं घटना की घोर निंदा की।अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ताल के बावजूद…

Read More

पटना:  मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना फिर से आरंभ होगी। ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इस आशय के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीण पथों पर पड़ने वाले छूटे हुए पुल तथा क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर जहां नए पुल के निर्माण की आवश्यकता है उस पर काम करें। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना की उपयोगिता को देखते हुए इसे फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में सरकार में आने के बाद उनलोगों ने बेहतर सड़क व पुल पुलियों का निर्माण कराया है। पुल…

Read More

सासाराम। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर 24 घंटे की स्वास्थ्य सेवा बंदी का असर रोहतास जिला मुख्यालय में भी देखने को मिल रहा है। सासाराम सदर अस्पताल के सभी डॉक्टरों के साथ साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दिया है। जिस वजह से अस्पताल परिसर में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों ने शहर का भ्रमण कर सभी खुले हुए निजी अस्पतालों को बंद करने के लिए अपील किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के रोहतास जिला सचिव डॉक्टर अमित कुमार ने कहा कि जिस तरह से…

Read More

मधेपुरा: मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर जमुनियां में SH-58 पर बाइक की टक्कर से एक 12 साल के बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुनियां वार्ड-22 निवासी विजय मालाकार के 12 साल के बेटे पवन कुमार ने रूप में हुई। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। बच्चे की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगाें की भीड़ लग गई। मृतक पवन कुमार के चचेरे भाई सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पवन घर समीप ही सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे रौंद दिया।…

Read More

सासाराम। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या को लेकर पूरे देश के डॉक्टरों में आक्रोश देखा जा रहा है। हत्यारे को सजा दिलाने के लिए सरकारी और निजी चिकित्सक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी के तहत आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर सभी चिकित्सकों ने 24 घंटे का ओपीडी सेवा बंद रखा है। इधर सासाराम के अठखंभवा स्थित साईं नेत्रालय एवं अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों भी इस हड़ताल में शामिल हुए हैं। सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने काला पट्टा लगाकर विरोध प्रदर्शन जताया।साई नेत्रालय एवं अस्पताल के वरीय…

Read More

आरा।आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में शुक्रवार की रात दस बजे बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व मंत्री और वर्तमान में बड़हरा विधानसभा से भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के घर के पास हवाई फायरिंग की फिर गली में टहल रहे एक युवक को गोली मार फरार हो गए। घायल युवक 38 वर्षीय अरविंद कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव निवासी वीर नारायण सिंह के पुत्र है । जख्मी युवक को गोली कमर के पास लगी है। इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं।…

Read More

पटना:राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन जगहों पर छिटपुट वर्षा संभव है। जबकि, तीन जिलों गया, नवादा और जमुई में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार दिनों तक उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों के व दक्षिणी भागों के कुछ भागों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।बेगूसराय के बरौनी…

Read More

भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल तीसरी बार जमींदोज हो गया। भागलुपर की तरफ से नौ और दस नंबर के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया। लगातार तीसरी बार पुल हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि यह भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इससे पहले चार जून 2023 को सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया था।…

Read More