Author: Manish Singh

औरंगाबाद: औरंगाबाद के मदनपुर स्थित वार गांव में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित मेला से चार वर्षीय बच्ची को गुम होने का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले को लेकर गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के सगाई टोला निवासी अखिलेश चौधरी की पत्नी कलावती देवी ने मदनपुर थाना में अपनी बेटी 4 वर्षीय लाडो को मेला से लापता होने को लेकर मदनपुर थाना में आवेदन दिया था। इसके बाद मदनपुर थाना में कांड संख्या 294 /24 दर्ज कर पुलिस छानबीन में लग गई। रविवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम भेली से एक महिला के…

Read More

औरंगाबाद: औरंगाबाद जिला के कासमा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो अपराध कर्मियों को अवैध देसी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 अमित कुमार ने रविवार की अपराह्न करीब 3:00 मदनपुर कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि कासमा पुलिस द्वारा शनिवार को थाना क्षेत्र में संघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दो व्यक्ति को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से दो देसी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, दो एंड्राइड मोबाइल, एक ग्लैमर मोटरसाइकिल, एक हीरो…

Read More

सासाराम। 15 अगस्त को न्यूज स्टेडियम में होने वाले प्रेड को लेकर रविवार को 42 बिहार बटालियन एनसीसी सासाराम द्वारा रिहर्सल किया गया। इसकी जानकारी देते हुए कमांडिंग आफिसर कर्नल धर्मेंद्र सिंह मलिक ने बताया की सासाराम के स्थित न्यू स्टेडियम फैजलगंज सासाराम में 15 अगस्त को होने वाले प्रेड में बिहार पुलिस के साथ-साथ एनसीसी के कैडेट्स भी शामिल होंगे जिसके लिए कैडेटों को प्रैक्टिस के लिए भेजा गया है। इस दौरान कैडेटों को सलामी देना, समीक्षा क्रम से तेज चलना , दाहिने बाए मुड़, दाहिने बाए से तेज चल , चलते चलते दाहिने सैल्यूट करना, ये सभी चीजों…

Read More

छपरा  सारण जिले में हाजीपुर के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि उसके दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की उम्र 21 साल बताई जा रही है। हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव के पास चाकू से गोद युवक की हत्या की गई है। युवक का शव स्थानीय कुछ लोगों और पुलिस के प्रयास से छपरा-हाजीपुर पुल के पास से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में मृत युवक के पिता ने हरिहरनाथ थाना में प्राथमिकी…

Read More

पटना। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। संजय झा ने कहा की तेजस्वी यादव जो सपना देख रहे हैं उसे बिहार की जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। श्री झा ने कहा को लोकसभा चुनाव में ही जानता ने नकारा दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से पहले किसकी सरकार थी और उस सरकार में बिहार का क्या हाल था ये सबको पता है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनसे पूछिए कि लोकसभा चुनाव में क्या-क्या बोल रहे थे और क्या हुआ। देश और…

Read More

मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बच्चों को कोचिंग पढ़ाने के लिए जा रहे एक शिक्षक को रौंद दिया। उसके बाद इलाज के दौरान घायल शिक्षक की मौत हो गई। घटना जिले देवरिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक शिक्षक की पहचान जिले के साहेबगंज थानाक्षेत्र निवासी सुबोध कुमार (29) के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, साहेबगंज थानाक्षेत्र के रजवाड़ा गांव के निवासी सुबोध कुमार हर रोज कोचिंग संस्थान में बच्चों को पढ़ाने के लिए जाया करते थे। इसी को लेकर वह अपनी बाइक से निकले थे, तभी देवरिया थानाक्षेत्र के साहेबगंज देवरिया रोड पर…

Read More

पटना। राज्य के 13 जिलों में एमडीए अभियान की शुरुआत 10 अगस्त से हो चुकी है. अभियान को सफल बनाने एवं उसमे सहयोग करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सभी राज्यवासियों से अपील की है. अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि फ़ाइलेरिया जिसे हम हाथीपांव के नाम से भी जानते हैं एक अति गंभीर बीमारी है. यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है. फ़ाइलेरिया विश्व की दूसरी ऐसी खतरनाक बीमारी है जिसके कारण लोग पूर्ण रूप से विकलांग हो जाते हैं. राज्यपाल ने कहा कि बिहार के सभी 38 जिले इस बीमारी से प्रभावित हैं,…

Read More

आरा। भोजपुर टाउन थाना क्षेत्र के मझौवां हवाई अड्डा मैदान के समीप स्थित नदी में रविवार की सुबह डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बाद में तीनों के शव बरामद किए गए हैं। इस दौरान स्वजनों ने सदर अस्पताल में काफी हो-हंगामा भी किया। सूचना पर सदर एएसपी परिचय कुमार समेत कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के स्वजनों को समझा-बुझा कर शांत कराया। मृतकों में कृष्णागढ़ थाना के पिपरपांती गांव निवासी बासकी नाथ पांडेय के 16 वर्षीय पुत्र अंकुश पांडेय, टाउन थाना के देवनगर मझौवा निवासी समरेंद्र सिंह का 14 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार तथा धोबहां थाना के…

Read More

सासाराम। कसौंधन वैश्य समाज सासाराम के द्वारा रविवार को सावन महोत्सव सह वरिष्ठ नागरिक अविभावक सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करके किया गया। उसके बाद कसौंधन समाज से जुड़े लोगों ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समाज के मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ अविभावकों को नई पीढ़ी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम उद्घाटन व सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कसौंधन समाज के महिला, पुरुष के साथ-साथ बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं संगीत को देखकर लोगों ने जमकर…

Read More

पटना।  बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा में शनिवार की सुबह ताला बंद कमरे में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान 37 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई, जिनके पिता रामायण प्रसाद सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है। घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस, डीएसपी विधि-व्यवस्था और सिटी एसपी मौके पहुंच गए। कमरे का ताला खोला गया तो रवि का शव बेड पर पड़ा था। उसके शरीर पर दीवार का पेंट फेंका गया था। आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर या तकिया से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी।…

Read More