Author: Manish Singh

पटना: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की 1998 में हुई हत्या के मामले में सजा का एलान किया। कोर्ट ने पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला समेत दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जस्टिस संजीव खन्ना, संजय कुमार और आर महादेवन की पीठ ने सभी आरोपियों को बरी करने के पटना हाईकोर्ट के फैसले को आंशिक रूप से खारिज कर दिया। कोर्ट ने दोषियों मंटू तिवारी और पूर्व विधायक शुक्ला को 15 दिनों के भीतर आत्मसमर्पण करने को कहा। हालांकि, शीर्ष कोर्ट ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत छह अन्य आरोपियों को संदेह का…

Read More

दरभंगा : दरभंगा के बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल दरभंगा जिले के गोड़ाबोराम और किरतपुर प्रखंड के बाढ़ पीड़ित इलाको का दौड़ा किया और बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उपमुख्यमंत्री ने किरतपुर के सीओ को कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किये जा रहे मदद से वह सन्तुष्ट नहीं हैं। बाढ़ राहत कार्य और अच्छे तरीके किया जाय। किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने इलाके का दौड़ा किया। इधर, जिला प्रशासन…

Read More

मुंगेर: मुंगेर में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेता व प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हवाई अड्डा मैदान में राजद नेता आज मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। आननफानन में राजद नेता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  इधर, सूचना मिलते ही…

Read More

कल से बदल जाएंगे सासाराम के सभी ट्रैफिक नियम सासाराम। सासाराम के यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं, ताकि शहर को जाम से मुक्त किया जा सके। डीएम उदिता सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने नई यातायात व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए हैं, जो 3 अक्टूबर 2024 से लागू होंगे। सभी बसों का संचालन न्यू बस स्टैंड बेदा से होगा। बक्सर, वाराणसी, पटना, गया, और अन्य शहरों के लिए बसें यहीं से चलेंगी। ऑटो और अन्य छोटे वाहन सड़क किनारे बनाए गए उजली रेखा के बाहर एक कतार में पार्किंग करेंगे। करगहर मोड़ पर भारी वाहनों…

Read More

सासाराम। गांधी जयंती के अवसर पर मंगलवार को सासाराम में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के एओ ऑफिसर अनूप कुमार के नेतृत्व में एतेहशिक धरोहर शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा पूरे मकबरा परिसर की साफ सफाई की गई। वही एनसीसी अधिकारी द्वारा सभी कैडेट्स को स्वच्छता का उद्देश्य और महत्व बताया गया। साथ ही साथ स्वच्छता अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता को लेकर जागृत भी किया गया और उनके द्वारा समाज में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया गया। साफ सफाई को लेकर एओ ऑफिसर…

Read More

पटना- राज्य के 24 जिले से चुने हुए दो-दो लैब तकनीशियन का विशेष प्रशिक्षण 3 व 4 अक्टूबर को पटना में होगा. अगले साल 10 फ़रवरी से इन्हीं 24 जिले में फाइलेरिया रोधी दवा सेवन अभियान यानी सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम होना है. उसके पहले चुनिन्दा प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे होगा. इसी नाइट ब्लड सर्वे के लिए लैब तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाना है. अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी (फाइलेरिया) डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने इन 24 जिलों के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी को इस सम्बन्ध में पत्र जारी किया है. इन 24 जिलों में चलाया जायेगा सर्वजन…

Read More

नालंदा: नालंदा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई है। पहली घटना अस्थावां थानाक्षेत्र की है, जहां एक महिला का शव नदी में उतराता हुआ मिला। दूसरी घटना एकंगरसराय थानाक्षेत्र में हुई, जहां एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अस्थावां थानाक्षेत्र के निजामपुर वार्ड-2 निवासी कुंती देवी (48) 30 सितंबर को घर से निकली थीं और उसके बाद से लापता थीं। बुधवार की सुबह सोयवा नदी में उनका शव मिला। शव मिलने पर गांव में मातम छा गया और परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने…

Read More

मुजफरपुर: मुजफरपुर जिले के मोतीपुर थानाक्षेत्र में पांसलवा एनएच-27 पर एक लग्जरी कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के आगे और पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि झारखंड नंबर प्लेट वाली एक लग्जरी क्रेटा कार अवैध शराब से लदी हुई थी। वह…

Read More

केंद्रीय: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ने की अटकलों पर बयान दिया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के सात रिश्ते पर भी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जो मेरे प्रधानमंत्री के साथ मेरे संबंधों से परेशान हैं, उनके लिए मैं शब्दों में स्पष्ट करना चाहता हूं कि भले ही मैंने इसे अपने कार्यों के माध्यम से कई बार व्यक्त किया है। लेकिन, कोई मुझे और मेरे प्रधानमंत्री को अलग नहीं कर सकता है।  मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने कहा कि…

Read More

सुपौल: सुपौल जिले के मरौना थाना से जुड़े एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह की कोर्ट ने दो आरोपियों को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए का अर्थदंड सुनाया है। वही जुर्माने की राशि नहीं चुकाने पर अभियुक्तों को छह माह का अतिरिक्त कारावास सुनाया गया है। एसपी शैशव यादव ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मामला मरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमहोल वार्ड सात से जुड़ा है। जहां बीते 12 जुलाई 2023 को एक पगडंडी रास्ते पर बच्चे के शौच से उपजे विवाद में एक महिला की खंती से हत्या…

Read More