Author: Manish Singh

मुजफ्फरपुर। पुलिस की गश्ती व्यवस्था को धता बताते हुए बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार रात कांटी थाना क्षेत्र के छपरा काली मंदिर के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान कथैया मुशहरी के दीपक सिंह उर्फ चंदन के रूप में हुई है। वह नल जल योजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद व कांटी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। प्रारंभिक जांच में लूटपाट के दौरान गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर…

Read More

डेहरी। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया के राष्ट्रीय कार्य समिति का शनिवार को उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्शन और मार्गदर्शन है। उन्होंने पत्रकारिता के आरंभ का संदर्भ सनातन संस्कृति से देते हुए बताया कि जब हमें पत्रकारीय आदर्श की बात करनी होती है तो हम देव ऋषि नारद की ओर देखते हैं। इसलिए पत्रकार का काम नारद जी की भांति समाज को सजग और सतर्क रखना भी है। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में 03 और 04 अगस्त, 2024…

Read More

डेहरी। विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग नारायण मेडिकल कॉलेज, जमुहार के द्वारा अकोढ़ीगोला के चांदी ग्राम स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर स्तनपान करने वाली महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर उन महिलाओं को नवजात शिशुओं को अगले दो साल तक स्तनपान करने के फायदे के बारे में बताया गया। इस क्रम में सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर जरूरत के अनुसार मुफ्त में दवाइयां वितरित की गई। स्तनपान सप्ताह के दौरान इससे पहले जमुहार उच्च विद्यालय की छात्राओं को केंद्र में रखकर उन्हें स्तन पान के फायदों से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्हें…

Read More

फाइलेरिया अपंगता का दूसरा सबसे बड़ा कारण सासाराम। फाइलेरिया यानी हाथीपांव उन्मूलन अभियान को लेकर आगामी 10 अगस्त से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान से जुड़कर दवा करने के लिए लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों एवं जागरूकता के माध्यम से लोगों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य समिति के साथ-साथ फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोगी संस्थाएं भी सभी स्तर से लोगों को जागरुक कर दवा सेवन करने के लिए प्रेरित कर रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि फाइलेरिया के दौरान दी जाने वाली दवाई…

Read More

सासाराम। आगामी 78 वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थें। जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दलित एवं महादलित टोलों में झंडातोलन किया जाएगा। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वहां पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बच्चों को प्रॉपर ड्रेस कोड, बाल व नाखून आदि कटे हुए तथा उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी दी जाए।…

Read More

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों और जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी गई। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन लाख रुपये के इनामी प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के सब जोनल कमांडर समेत दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। नक्सलियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों में तीन लाख रुपए का इनामी माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह एवं बेला खैरा गांव निवासी विजय पासवान शामिल है। इनामी नक्सली राजेंद्र सिंह पर 21 आपराधिक मामले दर्ज़ हैं, वहीं दूसरे नक्सली पर…

Read More

पटना। पश्चिम बंगाल के आसपास व गंगा क्षेत्र और उससे सटे झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है इनके प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में गरज-तड़क के साथ वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान सुपाैल, अररिया, किशनगंज में अति भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पटना सहित सभी जिलों में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिसंख्य भागों में 30-40 किमी…

Read More

नयानगर (मधेपुरा)।  उदाकिशनगंज प्रखंड के नयानगर पंचायत स्थित सिंगारपुर बैरागी टोला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार की है, जहां मेन्यू के अनुसार, विद्यालय में बच्चों को खाना खाने के लिए दि‍या गया था। इसमें खाने के दौरान छात्र-छात्राओं की थाली में खाना खाने की बीच चावल में कीड़ा मिला। इसके बाद स्कूली बच्चों ने अपने अपने अभिभावक को भी जब इस बात की जानकारी दी। इस पर विद्यालय परिसर में ही अभिभावकों ने हंगामा किया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक मनमानी करते हैं। विद्यालय में अराजकता…

Read More

डेहरी। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के चौथे चरण में बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के चार विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में बिहार की प्रतिष्ठित कंपनी कौशिकी महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में केमिस्ट के पद हुआ है। संस्थान के निदेशक डॉ. एच. के. सिंह ने बताया कि कौशिकी बिहार की अग्रणी दुग्ध उत्पादन कंपनी है जिसमें संस्थान के छात्रों का चयन होना बड़े गर्व की बात है। प्रो. सिंह के अनुसार अभी तक 58 छात्रों का चयन कृषि क्षेत्र की विभिन्न प्रसिद्ध कंपनीज में हो…

Read More

माध्यम भोजन सप्लाय में एक बार फिर लापरवाही आई सामने करगहर। रोहतास जिले में मध्यान भोजन परोस रही एनजीओ के द्वारा लगातार लापरवाही सामने आ रही है और एनजीओ के द्वारा लगातार बच्चों की जिंदगियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ताजा मामला करगहर प्रखंड का है जहां एक बार फिर एनजीओ द्वारा दिए गए मध्यान भोजन में कपड़े की पोटली मिली है। बता दे की करगहर प्रखंड स्थित राजकीय कृत मध्य विद्यालय जलालपुर में बच्चों को शुक्रवार को मध्यान का भोजन दिया जा रहा था इस दौरान सब्जी में कपड़े की पोटली पाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ…

Read More