Author: Manish Singh

सासाराम। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के ज्ञापन 740/ ईएसटीएबी/ 2024, दिनांक 1.8. 2024 के द्वारा शेरशाह महाविद्यालय के एसोसिएट बेचू प्रसाद सिंह को शेरशाह महाविद्यालय का नया प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें योगदान की तिथि से महाविद्यालय के सभी प्रकार के बैंक खातों का संचालन बर्सर के संयुक्त हस्ताक्षर से करने के लिए भी अधिकृत किया गया है। महाविद्यालय के निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉक्टर) कृष्ण प्रसाद ने शुक्रवार को डॉक्टर बेचू प्रसाद सिंह को प्रभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दिया है। वही प्रधानाचार्य बनाए जाने के बाद डॉक्टर बेचू प्रसाद सिंह प्रसन्नता व्यक्त किया है…

Read More

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण के वर्गीकरण और उसमें क्रीमी लेयर का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आज भी वंचितों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। छुआछूत जैसी महामारी को बांटने के लिए यह कानून बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वंचित आदिवासी में क्रीमी लेयर का मामला हो ही नहीं सकता है। इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण संशोधन को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने और बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। भाजपा और जदयू…

Read More

सासाराम। भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी एवम प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। आगामी 7 अगस्त को सासाराम में होने वाली जिला कार्य समिति की बैठक को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में जानकारी दी गई की प्रदेश द्वारा निर्देशित विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक 7 अगस्त को सत्यम पैलेस सासाराम में होगी जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नगर विकास मंत्री नितिन नवीन एवम मुख्य वक्ता श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह होंगे और साथ में प्रदेश महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, स्थानीय विधायक, विधान परिषद भी शामिल होंगे। विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक…

Read More

सासाराम। हम आज के तारीख में बिहार को किस मामले में जानते हैं। बात करने से पहले कहते हैं कि यहां पर जातिवाद के अलावा कुछ नहीं है। ये उस बिहार के बारे में कहते हैं, जहां पर जातिवाद के बंधन को हजारों साल पहले तोड़ चुके थे हम। चाणक्य ने जिसे शासक बनाया उसके जात के बारे में निश्चित नहीं है कि वे क्षत्रिय थे या नहीं। नंद ने जिस मगध का विस्तार किया वह क्षत्रिय नहीं थे। तभी उसके समाज ने उन्हें स्वीकार किया। हम जात के बंधन को बहुत पहले तोड़ चुके थे। जब तोड़ चुके थे,…

Read More

बिहटा (पटना)। पटना जिले के बिहटा में गुरुवार की देर रात्रि को बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर नेउरागंज गांव के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान बिहटा के सिंकन्दरपुर निवासी अवधेश वर्मा के 23 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई। घटना के बाद मृतक के स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं, आसपास के लोगों ने आक्रोशित होकर बिहटा-आरा मुख्य मार्ग में सिकन्दरपुर के समीप सड़क पर आगजनी कर यातायात बाधित करते हुए हंगामा शुरू कर दिया है। मौके पर बिहटा डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा, बिहटा, अमहरा व नेउरा थाना प्रभारी…

Read More

पटना : पिछले कुछ दिनों से देश की संसद में जातीय जनगणना को लेकर शोर मचा हुआ है और इस मुद्दे पर अलग-अलग नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। अब भारतीय जनता पार्टी के एक विधान पार्षद ने राहुल गांधी का धर्म पूछ दिया है। बीजेपी के एमएलसी जीवन राम ने पूछा है कि राहुल गांधी बताएं कि वो हिंदू हैं या मुस्लिम? बीजेपी पार्षद जीवन कुमार ने कहा कि देश के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि राहुल गांधी किस जाति या धर्म से आते हैं। बीजेपी नेता ने कहा, ‘अब सवाल आ गया है…

Read More

10 अगस्त से शुरू होगा अभियान, तैयारियां पूरी सासाराम। आगामी 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को रोहतास डीडीसी विजय कुमार पांडे की अध्यक्षता में डीआडीए सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाए जाने वाले एमडीए प्रोग्राम की जानकारी दी गई। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के स्टेट कोऑर्डिनेटर (एनटीडी) राजेश पांडे ने बताया कि देश में 6 लाख 19 हजार से अधिक हाथीपांव के मरीज हैं जिसमें 25 प्रतिशत मरीज बिहार में…

Read More

बेतिया।  मझौलिया थाना क्षेत्र के बेलघाटी नहर से बरामद अज्ञात युवती के सिरकटी शव की पहचान हो गयी है। युवती की हत्या उसके परिवार वालों ने ही की थी। पुलिस ने युवती के पिता समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्या में शामिल अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बीते 28 जुलाई को पुलिस ने युवती के शव को बरामद किया था। पुलिस ने इसे ऑनरकिलिंग का मामला बताया है। एसडीपीओ सदर विवेक दीप ने बताया कि विगत 28 जुलाई को मझौलिया के बेलघाटी नहर में एक युवती का सिरकटा शव बरामद किया…

Read More

पटना। आरा से माले सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के बजट सत्र में रेलवे से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। बुधवार को सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि ट्रेन में दलालों के जरिए आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाता है। उन्होंने सदन में मांग की है कि रेलवे का अलग से बजट पेश किया जाना चाहिए। आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि अलग से रेलवे का बजट पेश नहीं होने से विभाग की महत्ता कम होती है। इसका महत्व घटता है। मेरी राय है कि आनेवाले दिनों में रेलवे का बजट अलग से सदन में…

Read More

भागलपुर। बिहार सरकार के वरीय उप समाहर्ता का बोर्ड कार में लगाकर ठगी करने वाले राज पांडेय को पुलिस ने पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों को खरमनचक मोहल्ला स्थित उसके आवास के पास से तब गिरफ्तार किया जब दोनों सफेद रंग की एक्सयूवी कार से कहीं निकल रहे थे। उस कार के आगे बिहार सरकार, वरीय उप समाहर्ता का बोर्ड लगा हुआ था। उसके विरुद्ध 28 जून 2024 को दर्ज धोखाधड़ी के एक केस में थानाध्यक्ष कृष्ण नंदन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ खरमनचक मोहल्ला स्थित उसके आवास पर पहुंचें। वहां राज पांडेय और उसकी पत्नी…

Read More