Author: Manish Singh

हाथ के मेहंदी छूटने से पहले नवविवाहिता हुई मौत औरंगाबाद। गोह थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव में दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के कोसडीहरा गांव निवासी अमरजीत कुमार की पत्नी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची गोह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की देर रात पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतका के भाई जयबिन्द कुमार ने बताया कि वह गया जिले के कोंच थाना अंतर्गत कराई गांव के रहने वाला…

Read More

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में रविवार को अचानक अफरातफरी मच गयी। कई बोगियों के यात्री एक दूसरे को देख ट्रेन से बाहर भागने लगे। दरअसल आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई थी। इस दौरान यात्री ट्रेन से जैसे तैसे नीचे उतरने लगे। इसकी सूचना पर आरपीएफ जीआरपी सहित रेलवे के अन्य कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान आग लगने की अफवाह गलत साबित हुई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस…

Read More

दिल्ली। जुलाई महीने में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी स्टार कास्ट वाली कई फिल्में लगी हैं। हाल ही में विक्की कौशल की ‘बैड न्यूज’ रिलीज हुई। अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ और कमल हासन की ‘इंडियन 2’ ने भी कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं, 27 जून को रिलीज हुई नाग अश्विन की डायरेक्टोरियल ‘कल्कि 2898 एडी’ इतने दिन बाद भी सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए हुई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया। कल्कि फिल्म की कमाई में बाद के दिनों में कुछ गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन तीन हफ्ते के बाद भी मूवी का…

Read More

दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र पर द्रग्स को लेकर झूठे दावे करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने देश में मादक पदार्थों पर नियंत्रण के बारे में बड़े दावे करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की आलोचना की है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि हाल के वर्षों में भारत में ड्रग्स की खपत में वृद्धि हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए, पवन खेड़ा ने कहा कि गृह मंत्रालय ने वर्ष 2023 के जून माह में कहा था कि मोदी सरकार भारत से ड्रग्स को जड़ से खत्म कर देगी। देश के माध्यम से मादक द्रव्यों…

Read More

पटना। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मानसून फिर कमजोर पड़ गया है। अब दो दिन बाद ही राज्य में मानसून के सक्रिय होने का आसार है। मानसून कमजोर होने की स्थिति में स्थानीय कारणों से कुछ इलाके में हल्की वर्षा हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में भारी वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है। वर्षा नहीं होने से राज्य में कृषि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। प्रदेश के गैर सिचिंत इलाके में धान की रोपनी भी ठप है। वहीं नहरी इलाके में किसान किसी तरह रोपनी कर रहे हैँ। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि…

Read More

पटना। वाल्मीकिनगर विधानसभा के रालोसपा के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। बता दें कि रालोसपा पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी थी जो कि जेडीयू में विलय हो गई थी। बाद में नीतीश कुमार से संबंध खराब होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) नाम की पार्टी बना ली थी। इस मौके पर प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में सुरेंद्र कुशवाहा का स्वागत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह ने कहा कि पार्टी चंपारण के इलाके में सांगठनिक रूप से मजबूत होगी। कांग्रेस पार्टी के प्रति…

Read More

सासाराम। बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर शनिवार को इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सासाराम में प्रतिरोध मार्च निकाला। बता दे की महागठबंधन के नेताओं ने 20 जुलाई को बिहार के सभी जिला मुख्यालय में प्रतिरोध मार्च निकालने का ऐलान किया था, उसी को लेकर सासाराम में भी प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान इंडिया महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता प्रतिरोध मार्च में शामिल हुए और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की भी मांग किया। वही सासाराम के राजद विधायक राजेश गुप्ता ने कहा की नीतीश कुमार…

Read More

पटना। विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को आला पुलिस अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि हर थाने में महिला पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों का पदस्थापन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ने से थाने में शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को सहूलियत हो रही है। उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है। मु्ख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में संख्या बढ़ाने को ध्यान में रख 2, 29, 144 पद स्वीकृत किए जा चुके हैंं। अभी 1,106,436 पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। शेष रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करें। राज्य सरकार ने 2013 से ही पुलिस में…

Read More

पटना : बिहार में हत्या बैंक लूट, डकैती, बलात्कार और अन्य अपराध की वारदातों लेकर विपक्षी दल नीतीश कुमार की सरकार पर हमलावर हैं। विकासशील इंसान पार्टी, VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी की पिता की हत्या के बाद यह और तेज हो गया है। शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। पटना आयकर गोलंबर पर सैकड़ो की संख्या में जुटे महागठबंधन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल का नारा दिया और जुलूस की डाक बंगला चौराहा के रास्ते समाहरणालय तरफ निकल गए। इस दौरान राजद नेताओं ने…

Read More

मसौढी। लहसूना थाना के उसमानचक गांव के 40 वर्षीय एक लोहा व्यवसायी की शुक्रवार की शाम अपराधियों ने उनके घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी। वे अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर जा रहे थे। बाद में स्वजन और ग्रामीण उन्हें एसडीएच ले गए और फिर चिकित्सकों की सलाह पर स्वजन उन्हें पटना ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। इधर सूचना पाकर मौके पर लहसूना थाना पुलिस व एसडीपीओ पहुंच मामले की छानबीन कर रहे थे। फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका था।  जानकारी के मुताबिक, उसमानचक ग्रामवासी स्वर्गीय…

Read More