Author: Manish Singh

(बेगूसराय)। बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में हो रही वर्षा और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। जलस्तर तटबंध से कहीं दूर है तो कहीं समीप। पानी का दबाव तटबंध पर बढ़ गया है। तटबंध के आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से पर बूढ़ी गंडक नदी है। पहसारा पूर्वी पंचायत को छोड़कर शेष महेशवाड़ा, पहसारा पश्चिम, डफरपुर, छतौना, टेकनपुरा, नावकोठी हसनपुर बागर, इस्फा, सिसौनी, विष्णुपुर एवं समसा पंचायत के गांव बूढ़ी गंडक तटबंध के आसपास बसे हैं। महेशवाड़ा के कमल किशोर सिंह ने बताया कि महेशवाड़ा…

Read More

कैमूर: बिहार में रोहतास के कैमूर पहाड़ी पर स्थित मां तुतला भवानी के धाम में अचानक भीषण बाढ़ आ गई। बाढ़ के पानी का बहाव इतना तेज था कि भक्त जलकुंड से बाहर नहीं निकल सके और वहीं फस गए। इतने भयावह मंजर को देख आस-पास चीखपुकार मच गई। लोगों के फसने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम तैनात हो गईं। इन टीम के बहादुर सिपाहियों ने तेजी के साथ कुंड में फसे सैलानियों का रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। वीडियो में पानी के तेज बहाव को देख सकते हैं। लोगों ने भी बताया कि पानी इतनी तेज…

Read More

मुंगेर। दो अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार को एनएच 333 बी बांक मोड़ के निकट स्थित संगीता होटल के सामने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर ब्रेजा कार में सवार दो युवक मनजीत मंडल व चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में ब्रेजा कार के अंदर ही दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल के 12 खोखे बरामद किए हैं। इसके बाद होटल संचालक ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक डाक्टर के. रंजन ने दोनों को मृत…

Read More

बेलदौर(खगड़िया)।  बिहार में कोसी, बागमती के साथ-साथ काली कोसी भी उफान पर है। काली कोसी बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के एक बड़े भू-भाग से होकर प्रवाहित होती है। काली कोसी का पानी फैलने लगा है। नदी किनारे के लोगों की परेशानी आरंभ हो गई है। काली कोसी के उफान पर रहने के कारण प्राथमिक विद्यालय कंजरी पश्चिम चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। नदी का पाट चौड़ा हो गया है। ग्रामीण जान को जोखिम में डालकर छोटी नाव के सहारे काली कोसी पारकर कंजरी पूर्वी पार जाते हैं। काली कोसी के उफान पर रहने के कारण प्राथमिक विद्यालय…

Read More

पखवाड़ा के प्रथम दिन कुल 51 दंपतियों ने अपनाया परिवार नियोजन का स्थाई साधन सासाराम। जनसंख्या स्थिरता को लेकर सरकार समय-समय पर परिवार नियोजन के अस्थाई एवं स्थाई संसाधनों को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए जमीनी स्तर से लोगों को इन संसाधनों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही में समय समय पर परिवार नियोजन पखवाड़ा कार्यक्रम करके स्थाई परिवार नियोजन पर बल दिया जा रहा है। इसी के उद्देश्य से 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। पखवाड़ा के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया…

Read More

पटना : 2024 में बिहार में पुल पुलिया के ध्वस्त होने का रिकॉर्ड बन गया। मॉनसुन की बारिश शुरु होते ही एक के बाद एक पुल, पुलिए और कलवर्ट ताश के पत्तों की तरह ढहते नजर आए। 18 से 20 दिनों के भीतर एक दर्जन से ज्यादा पुल पुलिए गिर गए या धंस गए। इनमें से कई बड़ी बजट वाले भी हैं। पिछले सालों 2023 और 2022 में पुल गिरने की घटनाएं हुईं। लेकिन इस साल तो हद हो गई। पुल गिरने पर राजनीति भी गजब की हुई। यूं कहें कि पुल पुलिया की राजनीति जारी है और विपक्ष के…

Read More

पटना : बिहार में ठनका यानि आसमानी बिजली या वज्रपात गिरने की घटनाओं का हर साल इजाफा हो रहा है। इस साल वज्रपात की चपेट में आकर सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले साल रिकॉर्ड काफी लोगों की मौत वज्रपात से हुई थी। बीते 24 घंटों में बिहार के विभिन्न जिलों में 25 लोगों की मौत आसमानी कहर की चपेट में आने से हो गई। इसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने कई अहम निर्णय लिये हैं। ऐसे में जिले की सभी पंचायतों में वज्रपात की पूर्व जानकारी देने वाली मशीनें लगायी जाएंगी। इसके कारण ठनका गिरने से 40…

Read More

पटना। राजद प्रमुख और पूर्व मंत्री लालू यादव के साथ ही उनकी पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत पूरा परिवार उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई रवाना हो गया है। अनंत और राधिका का विवाह आज ही होना है। लालू यादव के साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, लोकसभा सदस्य व लालू पुत्री मीसा भारती, रोहिणी आचार्य के साथ ही तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी मुंबई गए हैं। कुछ देर में ये…

Read More

पटना। तीन दिनों में गंगा के जलस्तर में दो मीटर वृद्धि हुई है। तेज गति से गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। रविवार की सुबह छह बजे दीघा घाट का जलस्तर 45.02 मीटर, गांधी घाट का 44.84 मीटर, हाथीदह का 36.80 मीटर तथा मनेर का 45.73 मीटर जल स्तर था। बुधवार की सुबह छह बजे दीघा घाट का जलस्तर बढ़कर 47.3 मीटर, गांधी घाट का 46.72 मीटर, हाथीदह का 38.72 मीटर तथा मनेर का 47.94 मीटर जल स्तर दर्ज किया गया है। गांधी घाट पर खतरे के निशान से दो मीटर नीचे गंगा बह रही है।…

Read More

11 से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा पखवाड़ा सासाराम। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सासाराम सदर अस्पताल के प्रांगण में जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ मणि रंजन ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसँख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया है जो 31 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जनसंख्या दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस पखवाड़े के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों को परिवार…

Read More