Author: Manish Singh

पटना : पटना के गायघाट से कंगन घाट तक गंगा पथ के लोकार्पण के दौरान इंजीनियर का पैर पकड़ने वाला नीतीश कुमार का बयान राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। विपक्षी आरजेडी इसे लेकर बार-बार नीतीश कुमार पर हमलावर है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वायरल वीडियो के साथ द्वीट कर नीतीश कुमार की खुलकर आलोचना की है। लालू यादव के लाल तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अपनी नहीं बल्कि पद की गरिमा की तोहीन कर रहे हैं। बुधवार को भी तेजस्वी ने इस मुद्दे पर बिहार सीएम को घेरा था। सियासी गलियारे में चर्चा है कि मुख्यमंत्री…

Read More

सासाराम। बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही रही है बाइक सवार पर पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। घटना रोहतास जिले के डेहरी – विक्रमगंज मुख्य मार्ग की बताई जा रही है। मृतक काराकाट थाना क्षेत्र के चौगाई निवासी संजय सिंह का 22 वर्षीय कृष्ण कुमार बताया जाता है। घायल दोनो युवक उसी गांव के मृतक के दोस्त बताए जा रहे हो।जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर प्लंबर का सामान लेने बाहर जा रहे थे। तीनों युवकों ने जैसे ही बिक्रमगंज रेलवे क्रॉसिंग पार किया…

Read More

सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर अभियान से जुड़े सहयोग की अपील किया गया सासाराम। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 अगस्त से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान (एमडीए) के लिए जिला स्वास्थ्य समिति पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक बुलाने की तैयारी की जा रही है, जिसमें अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों की सहभागिता पर बल दिया सके। इधर रोहतास सिविल सर्जन मणि रंजन ने भी जिले के सभी स्वास्थ्य विभागों के साथ-साथ सभी विभागों के अधिकारियों को इस…

Read More

मोतिहारी: बिहार से दिल्ली जा रही बस का भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्ज से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है। भीषण सड़क हादसा उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे की बताई जाती है, जहां भीषण हादसा हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। बता दे की बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में पीछे से दूध की टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। दोनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस और टैंकर दोनों एक्सप्रेसवे पर पलट गए जिसमे 18 लोगों की दर्दनाक…

Read More

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का मोतिहारी जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद मुखिया लालू प्रसाद अगस्त में केंद्र की मोदी सरकार को गिरने की बात कह रहे हैं। उनकी बात दिन में सपना देखने जैसी है। उन्होंने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए राजद मुखिया उलूल-जुलूल बयान देते रहते हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से तीसरी बार सरकार बनी है। यह सरकार हर मोर्चे पर सफल है। जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास…

Read More

लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी एमओआईसी को देते गए निर्देश सासाराम। 11 जुलाई से शुरू होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को लेकर मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में तैयारियों का जायजा लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास सिविल सर्जन मणिरंजन ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पखवाड़ा को लेकर सभी एमओआईसी सभी पखवाड़ा से जुड़े अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों के विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मीटिंग की गई, जिसमें तैयारी के साथ-साथ कमियों एवं आगे के प्लान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी लिया गया। सिविल सर्जन ने बताया…

Read More

सासाराम। सासाराम विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने अपने ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता, युवा राजद के जिला महासचिव अजय यादव कलेक्टर पर सोशल मीडिया पर अशब्द भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना सासाराम में शिकायत दर्ज कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदन मे दर्शाया गया है कि अजय यादव कलेक्टर के द्वारा सोशल मीडिया पर विधायक के प्रति अपशब्दो का प्रयोग किया गया है। वही इस मामले में अजय यादव कलेक्टर ने बताया कि 7 जुलाई करीब 2 बजे दिन में उनके मोबाइल पर फोन करके नगर थाना सासाराम के द्वारा…

Read More

मुजफ्फरपुर : नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से जिले से गुजरने वाली गंडक और बागमती नदी उफान पर है। इन नदियों का पानी साहेबगंज, औराई, कटरा व पारू प्रखंड के कई गांवों में प्रवेश कर गया है। साहेबगंज की बंगरा निजामत व वासदेवपुर सराय पंचायत के निचले इलाके में पानी फैल गया है। वासदेवपुर सराय के देवसर बांध पर रह रहे सौ के अधिक बिंद परिवार के लोग गंडक के पानी से चौतरफा घिर गए हैं। उधर, गायघाट के रामपट्टी में बागमती नदी का सुरक्षा बांध सोमवार को दो बजे के करीब 20 फीट में…

Read More

पटना: पटना में देर रात दालान में सो रहे वृद्ध दादा की पोते ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पटना के अगरिया टोला में घटी है। मरने वाले बुजुर्ग का नाम सरबी यादव है। पुलिस ने आरोपित पोता नीरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण संपत्ति बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। कोलहर पंचायत के अरियाग टोला निवासी 71 वर्षीय वृद्ध सरबी यादव रविवार की रात अपने दालान में सोए थे तभी देर रात बदमाशों ने उनके सिर में चार गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।…

Read More

पटना : बीपीएससी तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मंगलवार को जारी हो गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक पर क्लिक कर आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आप इसके साथ ही अभ्यर्थियों को उस शहर की जानकारी मिलेगी जहां उनका केन्द्र होगा। 27 जिलों में चार सौ से अधिक केन्द्र बनाए गए हैं। आपको बता दें कि बीपीएससी ने एक नोटिस जारी कर पहले ही कह दिया था कि एग्जाम के एडमिट कार्ड 9 जुलाई को जारी किए जाएंगे। आयोग की ओर से परीक्षा का शिड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया था। इस बार…

Read More