Author: Manish Singh

पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में स्थापित आईसीटी (इनफॉर्मेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब में हर दिन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई होगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने सभी जिलों को निर्देश दिया है। सभी आईसीटी लैब को संचालित करने के लिए विज्ञान शिक्षकों को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। निर्देश के मुताबिक, प्रारंभिक विद्यालयों के आईसीटी लैब की कक्षा में प्रतिदिन कम से कम 50 विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरी ओर, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के आईसीटी लैब में चलने वाली कक्षा में प्रतिदिन कम से कम 100 छात्र-छात्रा बैठेंगे। अपर मुख्य सचिव के निर्देश…

Read More

पटना : बिहार की कई नदियां खतरे के निशान पर बह रही हैं। गंडक, कोसी, बागमती, कमला बलान और महानंदा नदी उफान पर हैं। कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जिसमें सुपौल, मधेपुरा, गोपालरंज समेत कई जिले शामिल हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नदियों में बढ़ते जलस्तर के देखते हुए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण एवं गोपालगंज जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आपदा के दौरान उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश ने वाल्मीकि नगर में गंडक बराज, बगहा में कैलाश नगर, शास्त्री नगर…

Read More

5 वर्ष तक के बच्चों वाले लक्षित घरों में दी जाएगी ओआरएस की पैकेट सभी विभागों के साथ समन्वय और सहभागिता के साथ बनाई जाएगी रणनीति सासाराम। बरसात शुरू होते ही बच्चों में डायरिया का प्रकोप देखने को मिलने लगता है और इससे कई बच्चों की मृत्यु भी हो जाती है। ऐसे में सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत दस्त से होने वाले शिशु मृत्यु को शून्य स्तर तक लाने के लिए गत वर्षों से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में इस बार सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के जगह पर दस्त की रोकथाम अभियान- 2024…

Read More

सासाराम। सासाराम में अतिक्रमणकारियों से आम जनों को मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए पिछले दो दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। आज भी शहर के बौलिया रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सासाराम अंचलाधिकारी की मौजूदगी में यह अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जाम की समस्या से निजात जाने का प्रयास किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर अंचलाधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न बाजारों के साथ साथ गलियों में लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है…

Read More

पटना। रुपौली का उप चुनाव दिन-ब-दिन दिलचस्प होता जा रहा है। राजद प्रत्याशी बीमा भारती को अब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का समर्थन मिल गया है। ये वही पप्पू यादव हैं, जिन्होंने बीमा भारती को हराने के लिए पूर्णिया में वोट मांगा था। अब वह बीमा भारती को रुपौली की बेटी बता रहे हैं। पप्पू यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैं रुपौली की जनता से क्षमा मांगता हूं, महागठबंधन के कैंडिडेट से अगर कोई गलती हुई तो उसके लिए क्षमा कीजिएगा, माफ कर दीजिएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं सूद और ब्याज के साथ…

Read More

दरभंगा। राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा में शामिल कल 1,89,568 अभ्यर्थियों में 1,80,050 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। हाजीपुर की अभ्यर्थी प्रीति अनमोल 102 अंकों के साथ राज्य टॉपर बनी हैं। बीएड राज्य नोडल केंद्र ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने ऑनलाइन रिजल्ट घोषित किया। इस प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक पुरुष अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। प्रवेश परीक्षा में 94,392 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसमें 91,832 में सफलता हासिल की है। इसी तरह 95,176 महिला अभ्यर्थियों में 88,218 सफल हुई है। वहीं,…

Read More

पटना। बिहार में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत हो गई। कैमूर में वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, सासाराम में तीन और औरंगाबाद में एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके अलावा, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के झुलसने की भी सूचना है। वज्रपात की चपेट में आए ये सभी लोग बारिश के दौरान खेत में रोपनी और मवेशी चरा रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वज्रपात की घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों…

Read More

सासाराम। राजधानी पटना के साथ साथ बिहार के सभी जिलों में राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इधर रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में भी पार्टी कार्यालय पर पार्टी का 28 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने किया। वहीं संचालन राजीव रंजन उर्फ राजू यादव ने किया। कार्यक्रम में शाहाबाद से इंडिया गठबंधन की जीत पर खुशी से लवरेज कार्यकर्ताओं ने भारत गौरव लालू यादव के राजनीति सोच की जीत बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हर स्तर पर चुनाव में तन मन धन से समर्पित सामाजिक न्याय…

Read More

नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के BI बोगी के शौचालय के नीचे एक महिला का पैर कट कर लटकता हुआ। नवगछिया पहुंचा जिसे ट्रेन पर सवार यात्रियों के द्वारा देख कर कंट्रोल को सूचना दिया। जिस पर नवगछिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एवं नवगछिया जीआरपी पुलिस के द्वारा उसे निकाला गया। राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 5 घंटा विलंब से नवगछिया पहुंची हुई थी। जहां पर राजधानी एक्सप्रेस को लगभग 19 मिनट तक रोका गया। जानकारी के अनुसार बछवारा रेल थाना अंतर्गत विद्यापति धाम स्टेशन पर एक महिला ट्रैक…

Read More

पटना : केंद्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का नया और विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। अपडेटेड शेड्यूल के मुताबिक बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा अगस्त माह में अब सात की बजाय छह दिन ही चलेगी। पहले कहा गया था कि 31 अगस्त को भी परीक्षा होगी लेकिन नए शेड्यूल में इस तिथि का जिक्र नहीं है। अब बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को होगी। भर्ती परीक्षा सभी छह दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक-एक शिफ्ट में होगी। इस बार होम सेंटर नहीं होगा।…

Read More