Author: Manish Singh

प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवतियों के लिए बनाया गया अलग वार्ड सासाराम/ 18 मई। सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए रोहतास जिला स्वास्थ्य समिति लगातार प्रयासरत है और अस्पताल के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बदलाव करके स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है ताकि सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं मरीजों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसी के तहत सासाराम सदर अस्पताल में नवनिर्मित एमसीएच (मातृ शिशु अस्पताल) में संचालित प्रसव विभाग को भी लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मातृ शिशु अस्पताल के प्रसूति विभाग में प्रसव…

Read More

पटना : लोकसभा चुनाव 2024 में आरक्षण का मुद्दा जोर पकड़े हुए है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहार के सीवान में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। सरमा ने कहा कि अगर लालू यादव मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं तो वे पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान जाकर मुस्लिमों को रिजर्वेशन दे दें, हमें कोई आपत्ति नहीं है। मगर भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। हिमंत बिस्वा सरमा ने सीवान लोकसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में शनिवार…

Read More

लखीसराय: लखीसराय के टाउन थाना क्षेत्र के धर्मरायचक वार्ड 6 में शनिवार की सुबह अपराधियों ने द्वारा दो महिलाओं को गोली मार दी गई। दोनों मां-बेटी है। और सुबह के वक्त अपने घर के बाहर बैठी थीं। गोली से लगने से बेटी बसंती देवी की मौत हो गई जबकि मां लाछो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया क रामजी यादव के घर के दरवाजे पर अपराधियों ने उनकी पत्नी लाछो देवी और बेटी बसंती देवी को गोली मार दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया…

Read More

नरकटियागंज। शिकारपुर थाने के मल्दी गांव में एक किशोरी को मोबाइल पर घंटे भर से अधिक बात करते मां ने थप्पड़ मारी तो बेटी गुस्से में आकर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। मृत किशोरी की मां ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार की शाम उसकी बेटी किसी से बात कर रही थी। बहुत देर तक बात करते देख वह उसको डांटने लगी। जिसपर उसकी बेटी भी जवाब देते हुए उससे झगड़ा करने लगी। मां-बेटी…

Read More

पटना : बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के नए आदेश का विरोध जारी है। अब बिहार शिक्षक मंच भी उतर आया है। और केके पाठक के फैसले को हठधर्मिता बताते हुए शिक्षकों और बच्चों के लिए खतरनाक बताया है। दरअसल प्रचंड गर्मी को देखते हुए बिहार के सरकारी विद्यालयों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, राज्य के सरकारी स्कूलों में सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 तक बच्चों के लिए कक्षाएं संचालित हो रहे हैं। इस आदेश से शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी परेशान हैं। क्योंकि टीचर्स और बच्चों को 6 बजे स्कूल…

Read More

सासाराम। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण इंस्टिट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एवं एलाइड साइंसेज द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। अपने रक्तचाप को सटीक रूप से मापें, इसे नियंत्रित करें, लंबे समय तक जीने के लिए प्रेरित करें विषय पर आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता पीएमसीएच पटना के पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार रहे। डॉ देवेंद्र ने उच्च रक्तचाप को एक साइलेंट किलर बताते हुए कहा कि मौजूदा मॉडर्न दौर में खराब जीवन शैली, असुरक्षित खान-पान और शारीरिक गतिविधियों में कमी के चलते अधिकांश लोग उच्च…

Read More

अररिया : अररिया के ताराबाड़ी थाने में पुलिस हिरासत में जीजा साली की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। जमकर बवाल हो रहा है। 1000 से अधिक लोगों ने थाने को घेर लिया है और आगजनी की है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस गोलियां चला रही है। लोग थाने से जीजा और नाबालिग साली के शवों को नहीं निकालने दे रहे हैं। दरअसल दो दिन पहले युवक ने 14 वर्षीय साली को भगाकर शादी कर ली थी। दोनों साथ ही रह रहे थे। उसने पहली पत्नी और एक बच्चे को छोड़ दिया था। घटना के…

Read More

पटना: पटना में दीघा थाना क्षेत्र के रामजी चक स्थित स्कूल टिनी टोट एकेडमी के नाले में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चे की उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने दीघा आशियाना मोड़ और दीघा राम जी चक, बाटा पेट्रोल पम्प दानापुर गांधी मैदान मार्ग को जाम कर दिया। घटना सामने आने के बाद स्कूल कैंपस में तोड़फोड़ की गई है और कुछ लोगों ने बिल्डिंग में आग लगा दी है। आग ने तुरंत विकराल रूप धर लिया। पाल्सन रोड निवासी आयुष गुरुवार को स्कूल गया था। क्लास खत्म होने के…

Read More

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। असामाजिक तत्वों ने एक निजी स्कूल पर बम (सुतली बम) फेंक दिया। धमाके के बाद अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रबंधन ने कैंपस के अंदर धमाके से इनकार किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब स्कूल पर बम फेंका गया और बम फटा तो उस दौरान वहां मजदूर काम कर रहे थे। धमाका होने की आवाज सुनकर सभी लोग काम छोड़कर भाग खड़े हुए। धमाके…

Read More

धोरैया (बांका)। बिहार में बांका जिले के भेलाय गांव में बुधवार को बहू से विवाद होने पर एक वृद्ध दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतकों में भेलाय गांव निवासी किशन सिंह (65) एवं उनकी पत्नी कुसमी देवी (60) शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया। गुरुवार को इनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि किशन सिंह को तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। तीनों पुत्र परदेस में रोजगार करते हैं। पुत्री की शादी होने के बाद घर में किशन सिंह, उनकी पत्नी व बड़ी बहू रहती थी। बताया…

Read More