Author: Manish Singh

राष्ट्रीय ड़ेंगू दिवस पर जिला को डेंगू मुक्त करने की ली गई शपथ सासाराम: 16 मई। सदर अस्पताल के ओपीडी स्थित सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिले को डेंगू मुक्त करने के लिए शपथ लिया गया। जिले से डेंगू को समाप्त करने में अपना सहयोग देने, अपने घर के आस-पास जल जमाव नहीं होने देने, तथा मच्छरों को पनपने से रोकने के साथ साथ जब भी सोएंगे मच्छरदानी के अंदर ही सोएंगे और दूसरों को…

Read More

शिवहर। शिक्षकों को अब साढ़े सात घंटे बजानी होगी स्कूलों में ड्यूटी। अब सुबह छह से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा स्कूलों का संचालन होगा। सुबह छह से 12 बजे तक वर्ग कक्ष का संचालन होगा। वहीं दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक कमजोर बच्चाें को पढ़ाना होगा। शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणी त्रिपाठी पत्र जारी किया है। साथ ही सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेश का अनुपालन कराने का निर्देश दिया है। बताते चलें कि भीषण गर्मी के मद्देनजर सरकारी स्कूलों में दो घंटे का सत्र चल रहा था। अब उसमें बदलाव…

Read More

 पटना। बिहार समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवें चरण की तैयारी में सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच पाला बदलने का सिलसिला भी जारी है। बिहार कांग्रेस में बड़ी टूट हुई है। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता असितनाथ तिवारी समेत विधायक विजय शंकर दुबे के बेटे सत्यम दुबे ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है। उनके साथ कई अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भी कांग्रेस को…

Read More

छपरा : बिहार के छपरा (सारण) में मदरसा के पास हुए बम धमाके में मौलवी की मौत हो गई। वहीं, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है। यह धमाका जिले के गड़खा थाना इलाके में मोतीराजपुर स्थित मदरसा के पास बुधवार शाम में हुआ। एसपी ने बताया कि पटाखा बनाने के लिए विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, उसी में धमाका होने से यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआत में बताया गया कि मदरसा से कुछ दूरी पर झाड़ी में गए…

Read More

पटना। राज्य सरकार को अभिलेख नहीं उपलब्ध कराने वाले 1659 राजकीय संस्कृत विद्यालयों पर कार्रवाई होगी। इसाके लिए शिक्षा विभाग ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। इसके मुताबिक अनुदान पर संचालित संस्कृत विद्यालयों से उनके यहां कार्यरत शिक्षकों तथा कर्मचारियों के वेतन निर्धारण हेतु अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया था जो दो माह में उपलब्ध नहीं कराये गए। शिक्षा विभाग के मुताबिक, संबंधित संस्कृत विद्यालयों द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराने में रुचि नहीं दिखायी जा रही है। इसके कारण विभागीय स्तर पर अब संबंधित विद्यालयों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। इन विद्यालयों के…

Read More

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एनएच 27 पर लहेरिया कट मारना दो बाइक सवार युवकों को महंगा पड़ गया। लहेरिया कट मारने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक हाइवा के नीचे आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। हादसा सदर थाना इलाके में रामदयालु के पास बुधवार को हुआ। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मृतक युवक की पहचान मनियारी थाना इलाके के मकसूदपुर निवासी 20 साल के सुमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं उसका साथी अमन कुमार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस…

Read More

पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार को शादी समारोह में आए चार बच्चे गंडक नदी में डूब गए। इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई। उनके शव निकाले जा चुके हैं। एक अन्य की तलाश जारी है। अरेराज के गोविंदगंज थाना इलाके में सरेया गांव की है। मरने वालों में एक किशोरी भी शामिल है। सोमवार को नहाने के दौरान एक युवक, दो लड़की और एक बच्चा डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को तीन शवों को बरामद किया। मृतकों की पहचान गोविंदगंज के सरेया गांव निवासी शिबू कुमारी (19), सुगौली के सेनवरिया गांव के…

Read More

पटना। देश में अब तक चार चरणों के चुनाव समाप्त हो चुके हैं। अब पांचवें चरण की बारी है। इस बीच, बिहार में सियासी उबाल तेज हो गया है। बिहार के कद्दावर नेता और बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल को लेकर बयान दिया है। गिरिराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को मुस्लिम राज्य बनाना चाहती हैं।  पिछले चुनाव में उनके मंत्री पत्रकारों से कहते थे कि चलिए ‘मिनी पाकिस्तान’ दिखाते हैं। जिसका मतलब है कि वह पश्चिम बंगाल को ‘भारत का पाकिस्तान’ बनाना…

Read More

काराकाट: बिहार की काराकाट लोकसभा सीट काफी सुर्खियों में है। इस सीट पर एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में उतरे हैं तो वहीं दूसरी ओर भोजपुर एक्टर पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर बीजेपी की टेंशन वढ़ा दी है। दरअसल, पवन सिंह बीजेपी के सदस्य हैं और बिना पार्टी से इस्तीफा दिए उन्होंने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में इतना तो तय है कि बीजेपी जल्द ही पवन सिंह के खिलाफ कोई बड़ा एक्शन लेगी। अब सवाल उठने लगा है कि क्या बीजेपी के एक्शन लेने…

Read More

डेहरी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार गया इकाई एवं राजकीय पॉलिटेक्निक डेहरी ऑन सोन के तत्वाधान में संस्थान परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को शिबू सिंह अंचलाधिकारी डेहरी, एवं डॉ विकास प्रसाद प्राचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक डेहरी ऑन सोन के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुश्री शिबू सिंह अंचलाधिकारी डेहरी ऑन सोन थी। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर विकास प्रसाद के अध्यक्षय भाषण…

Read More