Author: Manish Singh

करगहर/रोहतास : थाना क्षेत्र के ठोरसन गाँव में अनियंत्रित ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक हुआ बुरी तरह घायल,घायल युवक को ग्रमीणों के मदद से आननफानन में पंहुचाया गया अस्पताल।अस्पताल में डियूटी पर तैनात चिकित्सकों घायल युवक का प्राथमिक उपचार करने बाद घायल की स्थिति देखकर बाहर सदर अस्पताल सासाराम किया रेफर।घायल युवक की पहचान उसीना गाँव के पिंटू पाठक के पुत्र भोलू पाठक है घायल की सदर अस्पताल में इलाज जल रहा है घायल की स्थिति चिंताजनक से बाहर है।

Read More

डेहरी ऑन सोन : बिहार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। सोमवार की अहले सुबह करीब 03.45 बजे मालगाड़ी के दो डब्बे डिरेल हो गए। जिससे इस रूट पर रेल परिचालन बाधित हो गया। फिलहाल आवागमन सुचारु करने के किए तेजी से काम काम चल रहा है। वहीं, इस घटना को लेकर पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस रेलखंड पर किमी 639/21/A के निकट मालगाड़ी के खाली 02 वैगन डिरेल हो गए। ज्सिके…

Read More

पटना : साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में आयोजित पीएम मोदी की हुंकार रैली में ब्लास्ट करने के आरोपी मेहरे आलम को एसटीएफ की टीम ने दरभंगा से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की टीम ने अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिंधौली गांव से शनिवार की रात बम ब्लास्ट के आरोपी को धर दबोचा और उसे अपने साथ ले गई। ब्लास्ट के आरोपी मेहरे आलम को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम उसे लेकर मुजफ्फरपुर पहुंची थी, जहां से वह चकमा देकर फरार हो गया था। दरअसल, साल 2013 के 27 अक्टूबर को पटना के गांधी…

Read More

चेन्नई : तमिलनाडु के नामक्कल जिले में जेदरपलायम अपनी 100 से अधिक इकाइयों के साथ अपनी गुड़ इकाइयों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की गुड़ इकाइयां अब पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दे रही हैं। नमक्कल जिला श्रम कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक गुड़ इकाई में लगभग 50-75 प्रवासी श्रमिक कार्यरत हैं और स्थानीय लोगों और प्रवासी श्रमिकों के बीच पूर्ण सामंजस्य था। हालांकि, 27 वर्षीय एक लड़की नित्या की 11 मार्च, 2023 को हत्या के बाद माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि एक गुड़ इकाई में कार्यरत…

Read More

बेतिया : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र के पास के एक गांव के घर में शनिवार को बाघ घुस गया। पहले यह बाघ घर की एक महिला पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद इसकी सूचना वन अधिकारियों को दी गईं। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाघ का रेस्क्यू किया। वन एवं पर्यावरण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र से भटककर एक बाघ गोनहा प्रखंड स्थित नवका गांव निवासी कमलेश उरांव के घर तक पहुंच गया। बाघ ने घर में कमलेश की पत्नी पर हमला किया…

Read More

पटना : बिहार पुलिस ने मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान रील और वीडियो बनाने के खिलाफ चेतावनी दी है। इस संबंध में 15 मई को जारी पत्र में सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे रील व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने से बचें। यदि कोई पुलिसकर्मी आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है, तो वह विभागीय कार्रवाई का सामना करने के लिए उत्तरदायी होगा, और अपनी नौकरी भी खो सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि देखा गया है कि कुछ पुलिसकर्मी…

Read More

रोहतास : संझौली थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में अंधविश्वास में एक ओझा की टांगी से मार कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक सुसाड़ी गांव के सवरू सूपा का पुत्र 45 वर्षीय संजय डोम बताया जाता है। मामले में पुलिस ने आरोपी मृतक के चचेरे भाई और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक संजय डोम झाड़-फूंक का काम करता था। जो बसउरा गांव में अपने चाचा छोटन राम के यहां झाड़-फूंक करने गया था। छोटन राम के बेटे कृष्णा राम की बेटी बीमार थी, उसकी झाड़-फूंक…

Read More

पटना : बिहार के अरवल जिले में शुक्रवार को एक पांच माह की गर्भवती महिला अपने घर में रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाई गई। पीड़िता के पिता राम लखन पासवान और भाई रवींद्र ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने कथित तौर पर उसका गला घोंटा और फिर उसे पंखे से लटका दिया। रवींद्र पासवान ने कहा, मेरी बहन तेतारी (30) ने 2011 में सकरी गांव के मूल निवासी संतोष पासवान से शादी की थी। उसकी छह साल की एक बेटी भी है। मेरी बहन का पति और उसके पिता शादी के बाद से दहेज…

Read More

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार सरकार को पूर्व सांसद आनंद मोहन को दी गई छूट के संबंध में मूल रिकॉर्ड पेश करने का निर्देश दिया, जिन्हें 1994 में गोलापगंज के जिलाधिकारी जी. कृष्णया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जस्टिस सूर्यकांत और जे.बी. पारदीवाला की पीठ ने बिहार सरकार के वकील को मोहन को दी गई छूट से संबंधित मूल रिकॉर्ड अदालत के अवलोकन के लिए पेश करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने मामले की अगली सुनवाई अगस्त में निर्धारित की है। 8 मई को, सुप्रीम कोर्ट ने आईएएस…

Read More

पटना : बिहार में पटना के नौबतपुर में हनुमंत कथा कहकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चले गए, लेकिन ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में वे जिस वाहन पर सवार थे, उसका चालान कट गया है। पुलिस के मुताबिक, सांसद मनोज तिवारी और धीरेंद्र शास्त्री ने 13 मई को पटना हवाई अड्डे से गांधी मैदान जाने के क्रम में सीट बेल्ट नहीं लगाया था। इस मामले में अब जांच पूरी होने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में 1000 रुपए का चालान काटा गया है। चालान उस कार मालिक के नाम से काटा गया है,…

Read More