Author: Manish Singh

पटना: बिहार में कोसी, गंडक, बागमती नदी कहर बरपा रही है। अब तक दो गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया। करीब तीन लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बिहार सरकार ने अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सात तटबंध टूट चुके हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक से तीन घंटे में पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पूर्णिया, किशनगंज, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया और सारण समेत कुछ जिलों बारिश और वज्रपात के आासार हैं।  मौसम विभाग ने कहा कि मौसम…

Read More

गया: गया में एक ट्रे में अंडा फूटा निकला तो बदमाशों ने दुकानदार को चाकू से हमला कर दिया। इसमें दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं अंडा दुकानदार के भाई ने बीच-बचाव किया तो बदमाशों ने उस पर भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। चाकूबाजी की घटना के बाद बदमाश फरार हो गया। फिलहाल गया पुलिस दो घायल युवक की इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल भाईयों को शहर के जय प्रकाश नारायण अस्पताल भेज दिया। यह पूरा मामला बेलागंज थाना क्षेत्र…

Read More

सासाराम। रोहतास जिले में 15 लाख का सोना की रंगदारी मांगने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति रोहतास जिला के काराकाट थाना अंतर्गत नाद ग्राम निवासी जयकुमार बताया जाता है। इसकी जानकारी देते हुए सासाराम एसडीपीओ 2 कुमार वैभव ने बताया कि जय कुमार द्वारा सासाराम के बैजला निवासी मनीष कुमार एवं विनोद राम से 15 किलो सोना बताए हुए जगह पर रखने के लिए धमकी भरा वीडियो भेजा गया था। धमकी के बाद दोनो व्यक्तियों द्वारा सासाराम मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रोहतास एसपी के निर्देश पर दर्ज प्राथमिकी के…

Read More

सहरसा: सहरसा जिले के बिहरा थानाक्षेत्र के खोनहा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की चाकू से गोद-गोद कर हत्या कर दी। घटना शनिवार की सुबह घर के दरवाजे पर हुई, जब किसान शिवकुमार यादव (55) को उनके छोटे बेटे ब्रजेश ने निर्ममता से मार डाला। घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है और गांव में सन्नाटा छा गया है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। उन्होंने आपसी सहमति से शव का…

Read More

बेगूसराय: बेगूसराय जिले में अपराध का एक और खौफनाक चेहरा सामने आया है। तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके बेटे पिंढौली पंचायत के वर्तमान मुखिया कुंवर अनुराग प्रताप पर दिनदहाड़े अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। इस हमले में दोनों किसी तरह बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घटना तेघड़ा थानाक्षेत्र में हुई और पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह पिंढौली पंचायत के मुखिया कुंवर अनुराग प्रताप के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन पर…

Read More

हाजीपुर: हाजीपुर में नगर थाना की पुलिस पदाधिकारी ने गुप्त सूचना के आधार पर चारपहिया वाहन पर मानवाधिकार आयोग के बोर्ड लगाकर मानवाधिकार के नाम पर लोगों को गुमराह करने की सुचना पर पांच व्यक्ति को समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया सभी व्यक्ति को थाने पर लाकर पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति महुआ और हरलोचनपुर थाना क्षेत्र का बताया गया है। बताया गया कि सभी पांच व्यक्ति राष्ट्रीय मानवाधिकार चेतना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का बोर्ड लगाकर समाहरणालय परिसर पहुंचे थे।  गुलदस्ता लेकर सभी एसपी से…

Read More

आक्रोशितों ने निजी क्लिनिक में किया हंगामा व तोड़फोड़ काफी देर बाद समझौते पर पैसों की लेन देन के बाद हुआ मामला शांत औरंगाबाद : औरंगाबाद शहर के सोन कॉलोनी मोड़ स्थित एक निजी क्लीनिक में एक किशोरी की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा व तोड़फोड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की सुबह की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के ही एक गांव की एक किशोरी गुरुवार को भर्ती की हुई थी. समान की खरीदारी करने वह गुरुवार को बाजार गयी थी. बाजार से वापस आयी तो गुरुवार की शाम उसे…

Read More

बक्सर।  इंदिरा गांधी के करीबी रहे बक्सर के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री केके तिवारी के बेटे तथागत हर्षवर्द्धन ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। वह जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लगभग दो दर्जन पार्टी समर्थकों के साथ त्यागपत्र दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने नगर की गाेयल धर्मशाला में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने दुराग्रही सोच तथा निजी पसंद को पार्टी हित से ऊपर रखकर पार्टी के सिद्धांतों को नेस्तनाबूद कर दिया है। ऐसी स्थिति में…

Read More

सासाराम। बिहार यात्रा को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को सासाराम पहुंचे। स्थानीय परिसदन में मीडिया को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन के लोग उपेंद्र कुशवाहा को मिटाने में लगे थे परंतु उपेंद्र कुशवाहा को जहां होना था आज उपेंद्र कुशवाहा वहीं मौजूद है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एक धारा है जिसको रोकना नामुमकिन है और वह अपना जगह बना ही लेता है। वहीं लोकसभा चुनाव में एनडीए के हार के पीछे आरजेडी का साजिश बताया।…

Read More

बेगूसराय: बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 23 तारीख से लापता एक ई-रिक्शा चालक का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मोहम्मद शाहिद के रूप में हुई है, जो बेगूसराय के नगर थानाक्षेत्र के नवाब चौक का निवासी था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शाहिद का अपहरण कर निर्मम तरीके से हत्या की गई। फिर बाद में शव को मुफस्सिल थानाक्षेत्र के पानगांछी के खेत में फेंक दिया गया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद शाहिद 23 सितंबर को अपने ई-रिक्शा के साथ अचानक लापता हो…

Read More