Author: Manish Singh

पटना (आईएएनएस)| सीतामढ़ी जिले में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक के तिपहिया वाहन से टकरा जाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों और एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गई। एक तिपहिया वाहन के चालक सहित परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाइवे पर एफसीआई गोदाम के पास यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी हालत बहुत गंभीर है। उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतकों की…

Read More

तिलौथू /रोहतास : पुलिस ने थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव में छापेमारी कर एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कृपाल जी ने बताया कि तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव निवासी भगवान रजवार का पुत्र जय गोविंद कुमार जो एक केस के मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। जिस पर उत्पाद विभाग की टीम गई थी छापामारी करने उस पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप था। उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Read More

नासरीगंज/रोहतास : स्थानीय प्रखण्ड परिसर स्थित लोहिया भवन में उप चुनाव को ले पडूरी पंचायत के एक मात्र रिक्त पद मुखिया पद के लिए बुधवार से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया। इस सम्बंध में बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मो.जफर इमाम ने बताया कि नामांकन के पहले दिन किसी ने उक्त पंचायत के मुखिया पद के लिए नामांकन नहीं किया। उक्त पद के लिए पूर्व मुखिया रीता देवी ने एनआर रसीद कटवाया है। इसके अलावा दोनों रिक्त पंच पद के लिए किसी ने नामांकन या एनआर रसीद नहीं कटवाया है। नामांकन आगामी 9 मई तक…

Read More

नासरीगंज/रोहतास : स्थानीय तरावं गांव में 29 अप्रैल से मां काली एवं भोले शंकर जी की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद भगवत कथा के तीसरे दिन श्रीमद भगवत कथा के क्रम में वृंदावन से चलकर आये परमपूज्य शांति दूत धर्मरत्न देवकी नन्दन ठाकुर जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। यह कथा देवप्राप्ति का मार्ग खोलता है।इसके श्रवण से पूरे जगत में सुख-शांति आती है। मानव जीवन हमें बार बार नहीं मिलता इसका हमें दुरूपयोग…

Read More

नासरीगंज/रोहतास : स्थानीय नगर स्थित परियोजना बालिका उच्च विधालय के परिसर में रूपेश इण्डेन गैस सर्विस एजेंसी के बैनर तले गैस के सुरक्षित उपयोग सेफ्टी मैनेजमेंट को ले छत्राओं को जागरूक एजेंसी के अधिस्वामी डा.इंद्रेश्वर कुमार व प्रबंधक अजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर विधालय की छात्राओं को पांच समूह में विभगत कर गैस के सुरक्षित उपयोग के टॉपिक पर क्विज प्रत्तियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गैस के सुरक्षित उपयोग पर आधारित प्रश्न छात्राओं से पूछा गया। जिसमें समूह ए की छात्राओं सुनीता, गीता, प्रतिमा व उनकी टीम ने प्रथम स्थान व बी की छात्राओं…

Read More

नासरीगंज/रोहतास : स्थानीय सासाराम के पाँच बार के भाजपा विधायक रहे पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के विरोध में सासाराम समाहरणालय जाने के क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अधयक्ष लाल बाबू साह के नेतृत्व में अंगवस्त्र एवं फुल माला अंगवस्त्र से भब्य रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि बिहार सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश में पूरे बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। मौके पर प्रमोद कुशवाहा ,रौशन कुमार सिंह, ललन पंडीत,…

Read More

सासाराम। नेता प्रतिपक्ष व भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज सासाराम पहुंचे। बता दे रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सासाराम में संप्रदायिक झड़प को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने भाजपा के 5 बार विधायक रह चुके पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी के विरोध में सम्राट चौधरी आज सासाराम पहुंचे हैं। सासाराम पहुंचने पर सम्राट चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जेल में बंद विधायक से मिलने के लिए साइकिल से सासाराम मंडल कारा पहुंचे। सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर पहले से ही जेल प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता और जेल पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए…

Read More

नासरीगंज/रोहतास : ‘हुजूर पूरे वार्ड में शराब धड़ल्ले से बिक रही है। अधिकांश घरों में शराब का निर्माण कर बेची जाती है। जिसके कारण नशेड़ियों के तांडव से शरीफ आदमी का जीना दूभर हो गया है। मन्दिर परिसर में भी शांति से बैठा नहीं जा सकता है। पुलिस का भी शराब तस्करों को समर्थन प्राप्त है। शिकायत करने पर दोषी की जगह निर्दोष को पुलिस पकड़ कर जेल भेज देती है। कई बार एसपी साहब,डीएसपी साहब से भी गुहार लगाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब आप इस थाने में नये-नये आये हैं आप से अनुरोध है कि शराब की…

Read More

कोचस / रोहतास : थाना के सहायक ओपी परसथुआ ओपी पुलिस ने परसथुआ बाजार से एक शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए ओपी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शराब के नशे में धुत एक शराबी सत्येंद्र गिरी पिता ललन गिरी ग्राम सलथूआ थाना कुदरा जिला कैमूर को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक शराबी शराब पीकर परसथूआ बाजार मे गाली गलौज तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। तभी पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया है।…

Read More

औरंगाबाद : भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली प्रमोद मिश्रा और जगदीश मास्टर व उनके रिश्तेदारों के घर एनआईए की टीम ने छापेमारी की। एनआईए की कार्रवाई करीब पांच घंटों तक चली। एनआईए की टीम सुबह होते ही स्थानीय पुलिस के साथ दोनों नक्सलियों के घर पहुंची और छापेमारी शुरू की। नक्सली प्रमोद मिश्रा के घर कासमा, जगदीश मास्टर के कासमा और गम्हरिया एवं प्रमोद मिश्रा की दो बेटियों जिसमें बड़ी बेटी के घर रफीगंज और दूसरी बेटी के घर फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव और छत्तीसगढ़ के रायपुर के शोभ में छापेमारी की गई। टीम ने घर के बक्से, अटैची,…

Read More