Author: Manish Singh

करगहर/रोहतास : माप तौल विभाग की सुस्ती का फायदा करगहर बाजार में फल मछली और सब्जी व्यवसायी खूब उठा रहे हैं। घट तौली से ग्राहकों को नुकसान हो रहा है। तौल में इनके द्वारा सामग्री कम दी जा रही है। इसको लेकर हमेशा फल व्यवसायियों के साथ ग्राहकों की नोकझोंक होती रहती है। इनके पास बाट और तुला माप तौल विभाग द्वारा प्रमाणित नहीं है। ग्राहकों का कहना है कि प्रति किलो 150-200 ग्राम तक की सामग्री तौल में इनके द्वारा चोरी की जा रही है। इस तरह ग्राहक ठगे जा रहे हैं।मछली , ठेला पर फल बेचने वाले की…

Read More

औरंगाबाद : इस वक्त की बड़ी खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां अगलगी की घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में गुरुवार को एक घर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना के बाद ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश…

Read More

सासाराम। रोहतास थाना अंतर्गत तुंबा ग्राम में डेहरी – अकबरपुर एनएच 2 सी पर दो बाइक के आमने सामने की जोरदार टक्कर ने 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल बताए जाते है। सूत्रों के अनुसार दोनो बाइक चालक काफी तेजी से बाइक चला रहे थें इसी दौरान दोनों बाइक चालकों के बीच आमने सामने टक्कर हो गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई, मृतक रोहतास थाना अंतर्गत उचैला ग्राम के अरविन्द कुमार तथा रजनीश कुमार बताए जाते हैं। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो मृतकों के शव को अपने कब्जे में ले लिया।…

Read More

सासाराम : रोहतास जिले के सभी स्कूल 20 अप्रैल से सुबह में संशोधित समय से संचालित होंगे। भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम धर्मेन्द्र कुमार द्वारा बुधवार को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में पड़ने वाली गर्मी एवं तापमान को दृष्टिगत रखते हुए, जिले के सभी कोटि के प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों का संचालन दिनांक 20 अप्रैल 2023 से प्रातः 6.30 से 10.30 तक किया जाएगा। प्राथमिक मध्य विद्यालयों में मिड डे मील 10.30 में छुट्टी के बाद छात्रों को दिया जाएगा। डीईओ ने बताया कि इस संबंध…

Read More

सासाराम : रोहतास जिले में जदयू ने अपने सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों को हटा दिया है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कार्यालय जदयू को भारी अनियमितता एवं गड़बड़ियों की शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई है। रोहतास जिला जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा के मुताबिक रोहतास जिले की सांगठनिक समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व के आदेशनुसार रोहतास जिला जदयू के सभी चयनित व मनोनित प्रखंड अध्यक्षों एवं नगर निकाय अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव स्थगित किया गया है। प्रदेश कार्यालय के आदेश पर नए प्रखंड व नगर अध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। बताते हैं कि कुछ दिन…

Read More

सासाराम : जाति आधारित गणना में लगे शिक्षक बच्चों का क्लास नहीं ले पा रहे हैं। उनकी जगह अब उच्च क्लास के बच्चे निम्न क्लास के बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आएंगे। इस संबंध में रोहतास के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने आदेश भी जारी किया है। दरअसल, बिहार में 15 अप्रैल से जाति आधारित गणना का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जो 15 मई तक चलेगा। इस काम में प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को लगाया गया है। बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो इसलिए यह आदेश रोहतास के डीईओ ने दिया…

Read More

करगहर/रोहतास : स्थानीय थाना क्षेत्र के पथलपुरा- भोखरी के बाधार मे बुधवार को एक भूसा बनाने की टैक्टर अनियंत्रित होकर चाट मे पलट गया। जिसमे ट्रैक्टर चालक को मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि भोखरी के बाधार मे भूसा बनाकर एक टैक्टर चालक रोड से जा रहा था की इसी बीच ट्रैक्टर का हीच टूट गया जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चाट मे पलट गया। चालक बड़े समझदारी का परिचय देते हुए कुद गया, जिससे उसे हल्की चोट आई है । चालक को किसी निजी क्लीनिक मे उपचार कराया गया। जहां उसकी स्थिति समान्य है।

Read More

कोचस / रोहतास : स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस ने देशी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है । इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक कोचस बाजार से झोले मे शराब लेकर अपने घर नगर पंचायत वार्ड नंबर दो में जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने शराब धंधेबाज का पीछा किया, तो वह भागने लगा। तभी पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार धंधेबाज अरविंद चौहान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर शराब…

Read More

कोचस/रोहतास : थाना परिसर में बुधवार को ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित अंचलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद पर्व सिर्फ मुसलमान भाइयों का नहीं बल्कि हम सब प्रखंड वासियों का है। जिस तरह हिंदू का पर्व हो या मुसलमान का पर्व हो , सभी लोग एकजुट होकर एक दूसरे का सहयोग करते आए हैं, ठीक उसी तरह हम आप लोगों से यही उम्मीद की अपेक्षा रखते…

Read More

रोहतास : प्रखंड क्षेत्र के बकनौरा सरकार भवन में बुधवार को ग्राम सभा में महिला सभा और बाल सभा का हुआ अयोजन किया गया। बताया गया कि यह कार्यक्रम मुखिया संजू देवी के अध्यक्षता में की गई। जहां पंचायत सरकार भवन में बाल सभा में बच्चों के द्वारा अंताक्षरी गीत संगीत और बच्चों में एक नई उर्जा प्रोत्साहित करने का काम मुखिया के द्वारा किया गया। साथ ही बाल सभा में विद्यालयों में हो रही वर्तमान समस्याओं पर भी चर्चा किया गया। बताया गया कि बकनौरा के प्राथमिक विद्यालय में चारदीवारी नहीं रहने के कारण विद्यालय प्रशासन को कई कठिनाइयों…

Read More