Author: Manish Singh

नौहट्टा/रोहतास : थाना क्षेत्र के आनंदी चक से पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है बताया गया कि आनंदी चक के मनीष कुमार के द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट किया गया। मामले में बताया गया कि मनीष कुमार दो शादियां किया है जिसको लेकर पति पत्नी में आपस में झगड़ा चलता है। वही मामले को लेकर स्थानीय थाना में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई जिसके आधार पर नौहट्टा थाना अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार को आनंदी चक से गिरफ्तार करते हुए बुधवार को न्यायिक…

Read More

तिलौथू /रोहतास : सरैया पंचायत भवन पर वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम ग्राम सभा मुखिया संजय चौधरी की अध्यक्षता में कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुखिया संजय चौधरी ने बताया कि इसके लिए एक दिन पहले ही पंचायत में डुगडुगी पिटवाया गया और ग्राम सभा की सूचना आम जनता को दी गई थी। ग्राम सभा में मुखिया संजय चौधरी के द्वारा पंचायत के सभी समस्याओं पर जनता के बीच विस्तार से विचार विमर्श किया गया एवं जनता से भी उनकी समस्याओं को जानने सुनने का पूरा प्रयास किया गया। जिसमे मुख्य रूप से सरकारी स्कूल की शिक्षा, उप स्वास्थ केंद्र की उचित…

Read More

करगहर/रोहतास : गर्मी का सितम शुरू है। लगातार बढ़ते पारे से आसमान से आग बरसने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी से लू के थपेड़े भी झुलसाने लगे हैं। इससे दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।बढ़ती गर्मी का असर अब आम जनजीवन पर पड़ने लगा है,जिससे लोग बेहाल हैं। वहीं चिकित्सकों ने भी गर्मी से बचने की सलाह दी है। अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम में अचानक बदलाव आना शुरू हो गया है। सूरज ने सुबह से ही आग उगलनी शुरू कर दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।तापमान बढ़ने के साथ…

Read More

करगहर/रोहतास : करगहर के लाल विकास कुमार सिंह को रेलवे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय मुम्बई में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। होनहार बिरवान के होत चिकने पात वाली कहावत को सार्थक किया है. करगहर प्रंखड के रेहारी गांव के श्री निवास सिंह व रीता देवी के पुत्र विकास कुमार सिंह ने 2023 में रेलवे सीनियर कमर्शियल कलर्क के परीक्षा पास कर पद प्राप्त किया जो रेलवे में वरिष्ठ वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क कंप्यूटर आरक्षण प्रणाली के माध्यम से टिकट बुकिंग कार्यालयों में यात्रियों को टिकट जारी करता है और टिकट प्रणाली की निगरानी करता है।विकास…

Read More

नासरीगंज/रोहतास : प्रखंड के धनावं गांव में रास्ते के विवाद को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामला इस कदर संगीन है कि किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। निहित स्वार्थ में कुछ लोगों के द्वारा राजनीतिक रोटी सेंकने के चलते ग्रामीणों का आक्रोश सांप्रदायिक तनाव का कारण भी बन सकता है। लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। लोगों ने दो महीने पहले ही जिला प्रशासन से लेकर अनुमंडल प्रशासन तक को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी क्रम में वार्ड संख्या दस के सैंकड़ों ग्रामीणों…

Read More

नासरीगंज/रोहतास : प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी प्रांगण में तीन से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों की जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बीडीओ मो०जफर इमाम ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में कुल 54 बच्चे शामिल हुए। इस शिविर में वीआई से 09 बच्चे शामिल हुए। जिनमें तीन बच्चों का दिव्यांगता प्रतिशत 40 से अधिक था तथा छह बच्चों का 40 प्रतिशत से कम था। उसी तरह एमआर से 11 बच्चे शामिल हुए। जिनमें 10 बच्चों का 40 प्रतिशत से अधिक तथा एक का 40 प्रतिशत से कम था।…

Read More

काराकाट/रोहतास : स्थानीय प्रखंड स्थित जामा मस्जिद जोरावरपुर में पवित्र रमजान के महीने में आयोजित होने वाली विशेष नमाज, नमाज तराविह शुक्रवार देर रात को सम्पन्न हुई। उक्त नमाज कोआथ के हाफिज साकिब साहब ने पूरे अकीदत के साथ पढ़ाया। इस अवसर पर इमाम साहब ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी लोग दिन के तालीम को हासिल करने पर जोर दें, दिन के तालीम से मुसलमान भाई दूर होते जा रहें हैं इसे कायम कीजिय। रमजान के बचे हुए आखरी अशरे में खूब इबादत कीजिय, रोजा रखिये, नमाज पढिये, गरीब असहायो की मदद कीजिये। रमजान का पवित्र महीना बड़ी…

Read More

औरंगाबाद : अपराधियों ने राजद के पूर्व विधायक के बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद शव को पुआल की गांज में छुपा कर मौके से फरार हो गए। यह मामला औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा बधार की हैं। जहां शुक्रवार की देर रात राजद से अरवल के पूर्व विधायक रविन्द्र सिंह के बेटे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि घटना को लेकर विधायक की पहली पत्नी समाजसेवी उषा शरण ने अपने बेटे की हत्या का आरोप पति पर लगाया है। उसने बताया कि उनके 34 वर्षीय पुत्र कुमार गौरव…

Read More

पटना : देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की वचनबद्धता के तहत देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेलों का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 71 हजार से अधिक भर्ती हुए युवाओं को वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किये जाने का शुभारंभ किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय पर भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री तथा सहकारिता राज्यमंत्री श्री बी एल वर्मा द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल…

Read More

सासाराम : शहर का एकलौता पार्क नेहरू शिशु उद्यान आगामी 30 अप्रैल 2023 तक बंद रहेगा। पूर्व में वन विभाग ने इसे 27 मार्च से 15 अप्रैल तक बंद रखने की सूचना दी थी। वन विभाग के क्षेत्र पदाधिकारी मो. अफसर अहमद के अनुसार पूर्व निर्धारित तिथि तक उद्यान सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा नहीं हो पाने के चलते अवधि का विस्तार करते हुए अब पार्क को 30 अप्रैल तक आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान विभाग की ओर से पार्क के अंदर मिट्टी भराई कर चटाई घास लगाने के साथ फुल और पौधा लगाने का…

Read More