Author: Desk

औरंगाबाद: औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ एनएच-139 पर अंबा थाना क्षेत्र के एरका चेक पोस्ट के पास बुधवार की सुबह ट्रक और तेजाब लदी टैंकर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा तेजाब का रिसाव होने लगा। देखते ही देखते तेजाब रिसाव के कारण आसपास धुंआ और गैस फैल गया। पास के घरों के ग्रामीण गैस से आग लगने के भय से इधर उधर भागने लगे। कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। धुआं जिनके आंख और नाक में प्रवेश किया उनका हाल बुरा रहा। सड़क पर वाहनों का परिचालन बंद हो गया। सड़क…

Read More

हाजीपुर: वैशाली जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 6 के पहाड़ी चक में रास्ता घेरने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बदमाशों ने वार्ड पार्षद के पिता की लोहे के रॉड से पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक सोनपुर नगर पंचायत के वार्ड 6 के पार्षद राजीव कौशल के पिता पहाड़ी चक निवासी स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र अरुण कुमार थे। वहीं मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल वार्ड पार्षद राजीव कौशल कुणाल कुमार एवं विजय सिंह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।…

Read More

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग के मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए सभी विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के लिए माध्यमिक गणित का परिणाम बुधवार को जारी किया गया, जिसमें तीन हजार 115 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। उच्च माध्यमिक के शेष दो विषय अरबी और बिजनेस स्टडीज का परिणाम जारी कर दिया गया, इसमें क्रमश: 71 व 133 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक (शिक्षक नियुक्ति) सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित विद्यालयों में कक्षा छह से आठ के…

Read More

पटना। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की खबर पर बिहार की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर महागठबंधन के हर नेता मीडिया के सामने सफाई दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद अब सीएम नीतीश कुमार का भी बयान सामने आया है। नीतीश कुमार ने इस मामले पर मीडिया के सामने मुस्कुराकर जवाब देते हुए कहा कि अरे ये एक सामान्य बैठक है। हर साल एक बार होता है। हमलोग दिल्ली जा रहे हैं इसपर मीटिंग करने के लिए। इसमें कुछ खास नहीं होने जा रहा है। बता दें कि बिहार में नए राजनीतिक…

Read More

दिल्ली। कोहरा और शहर शीतलहर के कारण गुरुवार को दिल्ली से बिहार की ओर जाने वाली  ट्रेन और फ्लाइट लेट हो गईं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ी। दिल्ली हवाईअड्डे पर कोहरे के कारण  घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मिलाकर लगभग 134 उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके अलावा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी कम दृश्यता के कारण 22 ट्रेनें देरी से चलीं। हावड़ा नई दिल्ली राजधानी और जम्मू तवी राजधानी जैसी ट्रेनें एक घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं। स्टेशन के दृश्यों में कई यात्री भीषण ठंड के बीच इंतजार करते दिख रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी…

Read More

पटना। त्रि-स्तरीय पंचायतों में विभिन्न श्रेणी के रिक्त 242 पदों पर उप चुनाव के लिए मतदान जारी है। वोटिंग ईवीएम (EVM) से कराया जा रहा है। सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी व्यवस्था की है। ये पद 36 जिलों के 167 प्रखंड अंतर्गत 244 पंचायतों में रिक्त हैं। मतों की गिनती 30 जनवरी को होगी। पटना के कुल 79 बूथों पर मतदान डाले जा रहे हैं। मतगणना 30 दिसंबर को होगी। चुनाव के लिए पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा…

Read More

टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी सासाराम। 10 से 16 आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियों को टेटनस एवं डिप्थीरिया से बचाव के लिए अब नियमित टीकाकरण के तहत टीकाकृत किया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों को पत्र लिखकर दिशा निर्देश दे दिए हैं। जिसमें कहा गया है कि राज्य में चलाए जा रहे ग्रामीण/ शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस आरोग्य दिवस के दिन 10 एवं 16 वर्ष आयु वर्ग के किशोर/किशोरियों को टीडी वैक्सीन (टेटनस और तपेदिक) के दो खुराक से आच्छादित किया जाना…

Read More

दिल्ली। सलमान खान आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। अब तक बहुत से सेलेब्स और फैंस उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर चुके हैं। आइए ‘भाईजान’ के जन्मदिन से जुड़े अपडेट्स के बारे में जानते हैं। सलमान खान और काजोल की दोस्ती काफी पुरानी है। कई फिल्मों में दोनों साथ काम कर चुके हैं। अभिनेत्री ने ‘कुछ कुछ होता है’ के एक फोटो के साथ एक्स पर सलमान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अभिनेता को सुल्तान बताया है। करण जौहर ने इमोशनल नोट…

Read More

भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के एक इंटर स्कूल में बुधवार को स्टूडेंट्स ने जमकर बवाल काटा। मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में हंगामा कर दिया। उन्होंने शिक्षकों को घेरकर उनकी पिटाई कर दी और उन्हें कमरे में भी बंद कर दिया। स्टूडेंट्स ने महिला टीचर को भी नहीं बख्शा। मामला गोराडीह के गांधी इंटर स्कूल मुरहन हाट का है। जानकारी के मुताबिक गांधी इंटर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। मैट्रिक परीक्षा का प्रवेश पत्र नहीं आने पर स्कूल के अंदर स्टूडेंट्स ने बवाल काटा। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय…

Read More

मोतिहारी: स्थानीय डी ए वी पब्लिक स्कूल में छात्र व छात्राओं को संगीत के प्रति रुझान एवं उत्साहवर्धन हेतु वॉइस ऑफ डी ए वी “संगीत समागम ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि व कार्यक्रम के न्यायिक मंडल के डॉ राजू कृष्णा, असिस्टेंट प्रोफेसर एल एन डी कॉलेज, डॉ दिवाकर नारायण पाठक, असिस्टेंट प्रोफेसर, पंडित उगम नारायण पाण्डेय कॉलेज मोतिहारी एवं विद्यालय के प्राचार्य कौशिक विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ व ऊर्ण अंगवस्त्र उपहृत किया। विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगीत एक…

Read More