Author: Desk

पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन अपनी पत्नी लवली आनंद के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे हैं। आनंद मोहन के इस तरह से सीएम आवास पर पहुंचने से सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं। कहा यह भी जा रहा है कि आनंद मोहन परिवार लालू यादव के लालटेन को छोड़कर नीतीश के तीर धनुष को थाम सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं…

Read More

 पटना। लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। टिकटार्थी जुगाड़ में लग गए हैं। खास बात यह है कि राजग (NDA) से जुड़े दलों के युवा टिकट को लेकर उत्साह में हैं। लगभग यही उत्साह महागठबंधन के घटक दलों के बुजुर्ग उम्मीदवारों में है। यहां 75 पार के बुजुर्ग भी अंतिम चुनावी बाजी खेलने को तैयार हैं। दूसरी तरफ राजग के युवा उन वर्तमान सांसदों की जन्मतिथि का पता लगा रहे हैं, जो चुनाव की घोषणा के समय 70 पार कर चुके होंगे। हालांकि दोनों गठबंधन में कुछ ऐसे चेहरे भी हैं, जिनकी राजनीतिक सक्रियता पर उम्र का प्रभाव नजर…

Read More

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार की सुबह मिठनपुरा के रामबाग इलाके में मटन व्यवसायी मो. अफरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके के लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर टायर जलाकर बवाल शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद नगर एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर उग्र लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। पुलिस का कहना है कि जाम समाप्त करा दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। बदमाशों…

Read More

मनेर। पटना जिले के पश्चिमी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन पुलिस पर हमले की वारदात सामने आई है। मंगलवार को दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गई मनेर थाने की पुलिस पर एक गुट ने हमला बोल दिया। सिपाहियों के साथ पहुंचे दारोगा रंजीत कुमार यादव की पिटाई कर दी। साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। पथराव कर पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस आरोप में पूर्व मुखिया के पति जय कुमार निराला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। एहतियातन इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है। सिटी एसपी…

Read More

 दिल्ली। 19 दिसंबर को भारत में विश्व कप 2023 फाइनल के बाद पहली बार आज टीम इंडिया सेंचुरियन में पूरी सीनियर और जूनियर टीम के साथ मैदान पर उतरी है। हालांकि वर्ल्ड कप में टीम वनडे मैच खेल रही थी और आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेल रही है। रोहित की कप्तानी में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर मैदान पर वापसी की। ऐसे में वर्ल्ड में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले गेंदबाजी मोहम्मद शमी को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने इस टेस्ट सीरीज में खेलने की इजाजत नहीं दी। वर्ल्ड कप…

Read More

पटना। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म धोखा है। उनके बयान पर अब बवाल खड़ा हो गया है। यूपी से लेकर बिहार तक राजनीति हो रही है। बीजेपी ने तो स्वामी प्रसाद मौर्या के बहाने इंडी गठबंधन को ही आड़े हाथों ले लिया है। बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर टिप्पणी करते हुए इंडी गठबंधन को घमंडिया गठबंधन करार दिया। बेगूसराय पहुंचे सांसद ने कहा कि कभी अखिलेश यादव हिंदू धर्म के खिलाफ बुलवाते हैं, कभी कभी लालू…

Read More

पटना। बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गयी है। इस मीटिंग में कुल 29 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के जनता के हित में बड़ा फैसला लिया है। नियोजित शिक्षकों के हित में भी बड़ा फैसला हुआ है। बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंज़ूरी मिल गई है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंजूरी दे दी। अब बिहार के सभी नियोजित शिक्षक विशिष्ठ शिक्षक कहलाएंगे। उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति…

Read More

पटना: बिहार की सियासी गलियारे से बड़ी खबर आ रही। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को भेज दिया है। हालांकि, इस पर फैसला 29 को जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में लिया जा सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत और अन्य मीडिया चैनलों के मुताबिक, उन्होंने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि नीतीश कुमार जेडीयू अध्यक्ष बन सकते हैं। सियासी गलियारे में लगातार ऐसी खबरें आ रही थी कि ललन सिंह कुछ नाराज चल रहे हैं। वो अपना पद छोड़ने की पेशकश लगातार कर रहे…

Read More

रोहतास: देश में कोरोना के केसेज लगातार बढ़ रहे है। देश में 24 घंटे में कोरोना के 628 नये मामले सामने आए हैं। कोरोना के नये वैरिएंट JN.1 से कर्नाटक में 3 लोगों की मौत हो गयी है। वही बिहार में भी कोरोना एंट्री हो चुकी है। रोहतास जिले में 10 साल की बच्ची की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुखार और खांसी की शिकायत के बाद बच्ची का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली…

Read More

रोहतास: रोहतास जिले में मिला कोरोना का नया मामला। नोखा प्रखंड में 10 वर्षीय लड़की हुई कोरोना पॉजिटिव। गया शादी समारोह में से वापस आने के बाद बिगड़ी तबीयत, जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आरटीपीसीसी जांच में पाई गई पॉजिटिव। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Read More