Author: Desk

पटना: पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए आरक्षण कानून में किए गए हालिया संशोधन की संवैधानिक वैधता को खारिज कर दिया है। वहीं सरकार के कानून को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं को स्वीकृति दे दी है। मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन एवं न्यायाधीश हरीश कुमार की खंडपीठ ने विगत 11 मार्च को इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे गुरुवार को सुनाया गया। याचिका में राज्य सरकार द्वारा 21नवंबर,2023 को पारित कानून को चुनौती दी गई थी, जिसमें एससी, एसटी,ईबीसी व अन्य पिछड़े वर्गों को 65 फीसदी आरक्षण दिया गया…

Read More

सासाराम। सासाराम के होटल बुद्धा में काग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सासंद राहुल गांधी का 54 वां जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस नेता हीरा राम की अध्यक्षता में केक काट कर बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमे कांग्रेस एलायंस के कार्यकर्त्ता एवं समर्थको ने शिरकत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महागठबंधन में शामिल लोगों ने राहुल गांधी के 54 वें जन्मदिवस पर बधाई दिया एवं लंबी उम्र की कामना किया। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी ने कहा कि राहुल गांधी काग्रेस के ही नही देश के भी भविष्य है और इन्ही के नेतृत्व मे…

Read More

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के दूसरे चरण में बीएससी कृषि अंतिम वर्ष के 15 विद्यार्थियों का चयन कृषि की प्रतिष्ठित कंपनी फार्मरफेस ऑर्गेनिक्स टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट प्राइवेट लिमिटेड में हुआ है | इसमें 11 छात्र एवं 4 छात्राओं का चयन फार्मर रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. एच. के. सिंह ने बताया कि फार्मरफेस ऑर्गेनिक्स टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनी में संस्थान के छात्रों का चयन होना छात्रों के साथ साथ संस्थान के शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है| प्रो. सिंह…

Read More

नालंदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर हैं। वे दिल्ली से विशेष विमान से सुबह गया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलिकॉप्टर के जरिए नालंदा आए। उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों का अवलोकन किया और इतिहास के बारे में गहनता से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने राजगीर स्थित नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का लोकार्पण किया। तीसरी बार पीएम बनने के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा है। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विदेश मंत्री एस जयशंकर और 17 देशों के राजपूत भी पीएम मोदी के साथ रहे। 17 देशों की…

Read More

 पटना। राज्य के पांच जिलों में मंगलवार को लू से 25 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 50 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। रोहतास में सात, गया में तीन, जहानाबाद में दो, औरंगाबाद में सात, आरा में चार, शेखपुरा व बक्सर में एक-एक व्यक्ति की मौत की सूचना है। स्वजन लू से मौत बता रहे हैं। इनमें कई लोगों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत के कारण की पुष्टि होगी। खड़गपुर से अर्धसैनिक बलों के लिए रिजर्व स्पेशल ट्रेन से गया जंक्शन पहुंचे सीआरपीएफ जवान शिवपाल सिंह (50 वर्ष) अचानक अचेत होकर…

Read More

पटना। नालंदा विश्वविद्यालय बिहार का मशहूर ऐतिहासिक विश्वविद्यालय है। यहां तकरीबन 1600 साल पहले देश-दुनिया के लोग शिक्षा लेने के लिए आते थे। साल 216 में नालंदा को यूनाइटेड नेशन ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 19 जून को सुबह 9.45 बजे नालंदा के खंडहरों का दौरा करेंगे जिसके बाद विश्वविद्यालय परिसर का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह विश्वविद्यालय भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन देशों के बीच हुए सहयोग के तहत विकसित किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 17 देशों के मिशन प्रमुख इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में बिहार…

Read More

सासाराम। चिकित्सा शिक्षा के छात्रों को नए सिलेबस के अनुसार उत्कृष्ट तरीके से शिक्षण प्रशिक्षण एवं नई तकनीक पर आधारित चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने का उद्देश्य से नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बेसिक रिवाइज इन मेडिकल एजुकेशन का प्रशिक्षण आज से प्रारंभ हो गया। यह प्रशिक्षण कार्य तीन दिवसीय होगा जिसमें चिकित्सा शिक्षा देने वाले शिक्षक गण प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के डॉक्टर आशीष वर्मा, राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद द्वारा नामित सदस्य बनाए गए हैं। चिकित्सा विज्ञान के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक…

Read More

आरबीएसके के तहत जिले में अब तक 73 बच्चे हो चुके हैं लाभान्वित सासाराम। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम जन्म से 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों को जन्म के समय दोष, कमियां, बीमारियों और विकलांगता सहित कई समस्याओं को निदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है। यह बच्चों को बेहतर ही नहीं बल्कि नई जिंदगी प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जन्म से 18 वर्ष के आयु वाले बच्चों में जन्मजात बीमारियां जैसे न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (कमर के पास कुबड़/गांठ ), क्लेट लीफ प्लेट (कटा तालू), क्लब फुट (पांव का टेड़ापन),…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माथे पर तिलक लगाए तीन मंत्रियों का ललाट मिलन कराया। ये हैं- उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी। यह मिलन मंगलवार को विधान मंडल परिसर में आयोजित एक समारोह में किया गया। इसका आयोजन बिहार विभूति स्व. अनुग्रह नारायण सिन्हा की जन्मतिथि पर किया गया था। मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री बिहार विभूति की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री अपने लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठे थे। उनकी नजर ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी पर पड़ी। वे उन्हें लेकर मंत्री प्रेम कुमार…

Read More

पटना: बिहार में मॉनसून के आगमन से पहले भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी राज्य के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। राजधानी पटना समेत 9 शहरों में मंगलवार को गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 8 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, कोसी और सीमांचल के क्षेत्र में बारिश के आसार जताए गए हैं। पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में मंगलवार को गर्म दिन की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर बिहार में एक या…

Read More