Author: Desk

विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली सासाराम। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला एड्स नियंत्रण कार्यालय द्वारा विशेष जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली सदर अस्पताल के एड्स विभाग से निकलकर रौजा रोड होते हुए पुरानी जीटी रोड पहुंची जहां से पोस्ट ऑफिस, धर्मशाला रोड होते हुए सासाराम रेलवे स्टेशन पहुंची। रेलवे स्टेशन पर लोगों को जागरुक करते हुए यह जागरूकता रैली पुनः पुरानी जीटी रोड होते हुए सदर अस्पताल पहुंची। एड्स जागरूकता रैली को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की एड्स…

Read More

दिल्ली। रायपुर पहले टी20 इंटरनेशनल मैच की मेजबानी के लिए तैयार है। दुनिया की दो सबसे मजबूत टीमों भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में घमासान होगा। इस मैच का लाइव एक्‍शन शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम की कोशिश सीरीज अपने कब्‍जे में करने की होगी। कंगारू टीम सीरीज बराबर करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच जीतकर सीरीज 2-1 पर कर दी है। तीसरे मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने लगभग अकेले ही ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 5 विकेट से मात…

Read More

पटना। बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की चर्चा को विराम देने के मूड में नहीं है जदयू। पटना में भीम संसद का वृहत आयोजन 26 नवंबर को समाप्त हुआ है और अब जदयू डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि छह दिसंबर पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन करने जा रहा है। जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की देखरेख में यह आयोजन होगा। जदयू के प्रदेश पदाधिकारी व विधान पार्षद रवींद्र सिंह ने बताया कि पटना में भी पार्टी संविधान बचाओ मार्च का आयोजन कर रही है। संविधान बचाओ अभियान के बहाने जदयू मुख्य रूप से भाजपा पर निशाना साधता रहा…

Read More

पटना : केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर बिहार सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार प्रदेश में 3000 मदरसों को लेकर राज्य सरकार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने सीमांचल की हालत पर भी बयान दिया। उन्होंने बिहार के सीमांचल में तेजी से बढ़ रहे अवैध मस्जिद और अवैध मदरसा को लेकर बिहार सरकार से तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग चीफ मिनिस्टर से किया है. गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा है कि बिहार सरकार तत्काल मदरसों पर रोक लगाएं. सीमांचल की हालत देखकर लगता है कि…

Read More

आरा। उत्तरकाशी में सिंक्ल्यारा टनल में 17 दिनों तक मौत से जंग लड़ने के बाद घर वापस लौट रहे कामगार न केवल अपने साथ जिंदगी में कभी न भूलने वाली यादें लेकर आ रहे हैं, बल्कि आने पर गांव-घर के लोग योद्धा की तरह उनका स्वागत कर रहे हैं। भोजपुर के पेउर गांव के सबाह अहमद शुक्रवार की सुबह जब अपने घर पहुंचे तो पूरे अंचल के लोग उनके स्वागत में उमड़ पड़े। घर से आधा किलोमीटर दूर से ही सहार-सकड्डी मार्ग पर फूल-माला लेकर लोग सबाह के स्वागत में खड़े थे। जैसे ही उनकी गाड़ी घर के पास पहुंची, लोगों…

Read More

 सासाराम : नगर निगम के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगे पूरी करने के लिए नगर प्रशासन को पांच दिन की चेतावनी दी है। सफाईकर्मी एनजीओ पर भुगतान करने में मनमानी करने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारी अगर हस्तक्षेप नहीं करते हैं तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के लिए विवश होंगे। नगर निगम सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष अशोक बैठा ने कहा कि सफाई का ठेका लेने वाले एनजीओ द्वारा मनमानी किया जा रहा है। सफाईकर्मियों से महीने में 28 दिन काम कराने के बाद कम दिन का पैसा दिया जा रहा है।…

Read More

पटना : बिहार में दिसंबर महीने में कई प्रमुख परीक्षाएं होनी है. शिक्षक बहाली फेज 2, बिहार दारोगा बहाली 2023, बिहार सिविल कोर्ट वैकेंसी जैसी कई प्रमुख परीक्षाएं दिसंबर में ही आयोजित होनी है. लेकिन बिहार दरोगा की परीक्षा और बिहार सिविल कोर्ट वैकेंसी की परीक्षा एक ही दिन 17 दिसंबर को टैली कर गई है. ऐसे में हजारों अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने सिविल कोर्ट परीक्षा का भी फॉर्म भरा है और दारोगा बहाली की परीक्षा का फॉर्म भरा है. अब इन अभ्यर्थियों की परेशानी इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि एक परीक्षा इनकी छूटनी तय है. 17 दिसंबर को दो-दो…

Read More

पटना।  आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी एकेयू की सुप्रीम बाडी कोर्ट ने 40 कॉलेजों की मान्यता रद करने का निर्णय लिया है। एकेयू ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जांच में सभी 40 कॉलेज मानक के अनुरूप नहीं मिले हैं। कई कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया तक प्रारंभ नहीं हुई थी। एकेयू कोर्ट में सिमेज कॉलेज भी छाया रहा। जांच रिपोर्ट के कई बिंदुओं पर संतोषजनक जवाब और दस्तावेज नहीं होने पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कई बिंदुओं पर विश्वविद्यालय से विमर्श मांगा है। सिमेज कालेज पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस कारण सिमेज कालेज को छोड़कर अन्य…

Read More

ठंड में सूजन और दर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं  यह तरीका सासाराम। बढ़ती ठंड में जहां कई बीमारियां उत्पन्न होने लगती तो वहीं पुराने रोग भी बढ़ने लगते और परेशानियां देने लगते हैं। उन्हीं रोगों में से एक है फाइलेरिया यानी हाथीपांव। ठंड के दिनों में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की परेशानियां ज्यादा बढ़ जाती हैं। बढ़ती ठंड की वजह से पैरों में सूजन होने लगती और उससे पैरों में असहनीय दर्द होना शुरू हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हाथीपांव से पीड़ित मरीजों को ऐसे मौसम में सावधानियां बरतनी चाहिए। क्योंकि हाथीपांव का कोई…

Read More

दावथ (रोहतास)। रोहतास जिले के दावथ प्रखंड क्षेत्र के सभी शिक्षक बीएलओ ने निर्वाचन कार्य से गुरुवार को सामुहिक रुप से इस्तीफा दे दिया। सभी बीएलओ ने सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कुमार अश्विनी को सामूहिक रुप से इस्तीफा सौंपा। अपना इस्तीफा सौपने गए बीएलओ ने बताया की शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के ज्ञापांक संख्या 1175/4-7-2023 के अनुसार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं करना है। जबकि शिक्षा विभाग बिहार सरकार के ज्ञापंक संख्या 2112 दिनांक 29- 8- 2023 शिक्षा, के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत पठन-पाठन के कार्यों में बाधा को ध्यान में रखते हुए…

Read More