Author: Desk

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में पति-पत्नी के बीच विवाद ने ऐसा खूनी रूप अख्तियार किया कि दोनों की जान चली गई। सनकी पति ने पहले पत्नी की हत्या कर दी और जैसे ही उसे अपनी करतूत का एहसास हुआ की खुद को भी इस कदर जख्मी किया कि अस्पताल ले जाने के रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से इलाके के लोग सदमे में हैं। यह दुखद घटना सीतामढ़ी के बोखरा थाना क्षेत्र के गढ़वाल गांव वार्ड संख्या 6 की बताई जाती है मृत पत्नी की पहचान बबीता देवी, 40 वर्ष जबकि पति की पहचान मैनेजर राय 42 वर्ष के…

Read More

पटना। किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार ज्यादा से ज्यादा खेतों की मिट्टी की जांच कराने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने विभागीय अधिकारियों के साथ मिट्टी जांच योजना की समीक्षा की। उन्होंने कृषि सचिव संजय अग्रवाल से तत्काल मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं में रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। इस दौरान अग्रवाल ने मंत्री को बताया कि वर्तमान में 207 पद सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, 75 पद प्रयोगशाला सहायक, 26 पद सहायक निदेशक (रसायन), मिट्टी जांच, 22 लिपिक के पद सहित कुल 330 पद रिक्त हैं।…

Read More

पटना। खन्ना में नेशनल हाईवे पर वीरवार और शुक्रवार की आधी रात को खड़ी बस को पीछ से तेज गति से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। इस दौरान बस करीब 150 मीटर दूर जाकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। दुर्घटना में बस में सवार 33 लोग घायल हो गए है। घायलों में कुछ महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इन्हें सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। वहां से एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब में धान लगाने के लिए बिहार के…

Read More

नवादा: बिहार के नवादा में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक मुखिया को मौत के घाट उतार दिया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली की है। पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुमुखिया के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए। कई वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर खुद तहकीकात में लगे हैं। हत्या की इस वारदात से नीतीश सरकार की किरकिरी हो रही है कि मुखिया भी सुरक्षित…

Read More

पटना : नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अगली बैठक तय हो गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से नीतीश कुमार ने आगामी 29 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। मीटिंग में जनता दल यूनाइटेड के सभी सांसद, विधायक और प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में लोकसभा चुनाव के परिणाम से लेकर बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी समेत संगठन को विस्तार देने और मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों जदयू के नेता आपस में मंथन करेंगे। इससे पहले 29 दिसमंबर…

Read More

बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिहार के मधुबनी में बेनीपट्टी प्रखंड के धनौजा गांव में गुरुवार को मटकोरवा तालाब में स्नान करने गये तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। तालाब में डूबकर सगे भाई-बहन खुशबू कुमारी (10) तथा अंकित कुमार (8) और उनकी चचेरी बहन दुर्गा कुमारी (12) की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की तालाब के पानी में डूबकर हुई मौत की घटना के बाद धनौजा गांव में मातम छा गया है। धनौजा गांव के दिवेश मंडल की लड़की दुर्गा कुमारी और मोहन मंडल की बेटी…

Read More

पटना। बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ तो केके पाठक से भी एक कदम आगे निकल गए हैं। इस बार उन्होंने सरकारी स्कूलों में नामांकन को आसान बनाने के लिए अलग ही तरकीब लगा दी। राज्य के सरकारी विद्यालयों से बाहर के बच्चों के नामांकन में जीविका दीदी से लेकर मुखिया, सरपंच और पंच से मदद ली जाएगी। बच्चों के नामांकन में पोषक क्षेत्र में अवस्थित आंगनबाड़ी की सेविका, शिक्षा सेवक (टोला सेवक), शिक्षा सेवक (तालिमी मरकज), विकास मित्र और वार्ड सदस्य का भी सहयोग लिया जाएगा। बच्चों के नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जून-जुलाई…

Read More

पटना। बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दक्षिण बिहार में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। भीषण गर्मी व उष्ण लहर से बेगूसराय में तीन, बक्सर में दो व औरंगाबाद में एक सरपंच की मौत की सूचना है। तीनों जिलों के चिकित्सकों ने मौतों का कारण ताप का कुप्रभाव माना है। इनमें पांच शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, इसके बाद मृत्यु के कारण की आधिकारिक पुष्टि होगी। मृतकों में बेगूसराय के एक लापता विक्षिप्त, बक्सर की एएनएम व औरंगाबाद की महिला सरपंच शामिल हैं। बेगूसराय में मंगलवार की देर शाम रिफाइनरी थाना क्षेत्र के तिलरथ…

Read More

सीवान: सीवान जिले में दिनदहाड़े कोचिंग से लौट रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र दुरोंधा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के भरोसा कुंवर टोला के निवासी सुधीर सिंह का पुत्र भानु कुमार सिंह है। जो महाराजगंज में कोचिंग पढ़ने आया था। कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस लौटने के दौरान कुछ अपराधियों ने छात्र की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस शव की छानबीन कर रही है। गुसाए लोगों ने राजेंद्र चौक पर प्रदर्शन कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना के विरोध में इलाके का बाजार भी बंद करा दिया…

Read More

पटना।  बिहार की काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की हार के बाद अब सियासी भूचाल आ गया है। उपेंद्र कुशवाहा के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। चुनाव से पहले जहां उपेंद्र कुशवाहा लालू परिवार के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे थे, वहीं अब उनके द्वारा लालू यादव को भेजे एक संदेश ने सियासी अटकलें तेज कर दी है। लालू के संदेश ही नहीं, उनके द्वारा मीडिया में दिए एक बयान ने भी सियासी हलचल बढ़ा दी है। दरअसल,उपेंद्र कुशवाहा काराकाट सीट पर जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त थे और लालू परिवार के खिलाफ खूब बयानबाजी कर…

Read More