Author: Desk

नोखा। आगामी 4 नवंबर को जदयू द्वारा नोखा में आयोजित कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी समिति का आज बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सभी तरह की तैयारी पर चर्चा हुई और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गांवों में प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव जदयू सह नोखा विधानसभा जदयू के पूर्व प्रत्याशी नागेन्द्र चंद्रवंशी, जदयू प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी, जदयू जिलाअध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष चौधरी माखन प्रसाद सिंह, नोखा अध्यक्ष प्रखड रुपेश चंद्रवंशी प्रखड अध्यक्ष…

Read More

सासाराम। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन रोहतास द्वारा वार्षिक खेल कूद कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे चरण में आज एथलेटिक्स, खो-खो, बैडमिंटन और फुटबॉल की प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में जिला मुख्यालय के न्यू स्टेडियम फजलगंज के मैदान पर आयोजित की गई जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग 125 विद्यालयों से 800 बालक और बालिका खिलाड़यो ने हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी देते हुए वरीय उपसमाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी भानु प्रकाश ने बताया कि वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला…

Read More

औरंगाबाद : नगर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हसौली मोड़ के पास शुक्रवार को ट्रक से कुचलकर युवक नंदन मेहता की मौत हो गई। युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खान गांव का निवासी था। शहर के शाहपुर मोहल्ले में भी मकान था। शाहपुर स्थित अपने मकान से शौच करने जा रहा था कि सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्वजन और मोहल्ले के लोग जीटी रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया।…

Read More

पटना: बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती में अनियमितता और धांधली की शिकायतों के बीच शुकवार को बीपीएससी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने सामने आकर सफाई दी. बिहार लोक सेवा आयोग के प्रमुख ने अभ्यर्थियों के अलग अलग दावों पर सब कुछ स्पष्ट किया है. उन्होंने शिक्षक भर्ती में अनियमितता और धांधली के आरोपों को नकारते हुए अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे पहले यह देख लें कि उनकी शिकायतें कहीं फर्जी तो नहीं हैं. अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में कहा है कि ‘हमें कुछ शिकायतें मिली हैं कि कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद टीआरई…

Read More

बेगूसराय: पटना के सदाकत आश्रम में श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुआ था। मगर इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम से अधिक बेगूसराय के एक कांग्रेस नेता द्वारा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को सोने का मुकुट पहनाने की चर्चा अधिक रही। लालू प्रसाद को 24 कैरेट शुद्ध सोने का मुकुट पहनाने वाले कांग्रेस नेता बेगूसराय जिला के तिलरथ गांव निवासी रतन सिंह हैं। रतन सिंह जिले के चुनिंदा बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। उनकी 100 से अधिक तेल टैंकर बरौनी रिफाइनरी, हिंदुस्तान एवं भारत पेट्रोलियम में तेल सप्लाई करती हैं। इसी के साथ, उनकी वाहन एजेंसी भी है। वे…

Read More

बक्सर: बक्सर में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. डीएम ने जिले के राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की है. बैठक में फैसला लिया गया कि नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर डीएम अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय सभागार में राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान चुनाव को लेकर चर्चा की. बक्सर डीएम अंशुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 85 हजार 717 है. इसमे 10 ट्रांसजेंडर है. नए मतदाताओं का नाम जोड़ने के…

Read More

बॉलीवुड: क्राइम थ्रिलर ड्रामा ‘आर्या’ सीजन 3 में एसीपी खान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विकास कुमार ने कहा कि शो के निर्माता और सह-निर्देशक राम माधवानी की एक अलग तरह की शैली है, और मैं उनके निर्देशन के तरीके का आनंद ले रहा हूं। इसके बारे में विस्तार से बताते हुए विकास ने कहा, “मैं राम माधवानी के निर्देशन के तरीके का आनंद लेता हूं। इसमें लंबा समय लगता है, यह लगभग थिएटर जैसा है। एक भावना से दूसरी भावना में परिवर्तन करना आसान है, क्योंकि इसमें कोई शॉर्टकट या अलग-अलग शॉट नहीं हैं।” उन्होंने साझा किया, “हम एक…

Read More

सहरसा: आनंद विहार पूरबिया एक्सप्रेस के यात्री गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गए, जब ट्रेन के एक एसी कोच के अंदर चारों ओर धुआं फैल गया। एसी कोच (बी-4) के यात्रियों को संदेह हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और अटेंडेंट ने चेन खींच दी। ट्रेन रुकते ही यात्री खुद को बचाने के लिए ट्रेन से कूद पड़े। यह घटना बिहार के सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन के पास हुई। निरीक्षण के दौरान पता चला कि कोच के ब्रेक पहियों पर लग गए थे, जिससे धुआं निकला। अधिकारियों का दावा है कि अगर ट्रेन कुछ देर और…

Read More

पटना। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि अपने शीर्ष नेतृत्व को खुश करने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सांप्रदायिक बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने गिरिराज को हिंदू-मुस्लिम के बीच झगड़ा भड़काने का ठेका दिया हुआ है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गिरिराज सिंह सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए सांप्रदायिक बातें करते हैं। भाजपा नेताओं द्वारा बिहार में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कभी सफल नहीं होगा। नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार के अंदर एक भी सांप्रदायिक दंगे का कोई रिकॉर्ड नहीं है। भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा…

Read More

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे फरसगांव, भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल इन सभाओं से चुनाव के लिए नई घोषणाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी। बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भी 30 अक्टबूर को नामांकन पत्र जमा करेंगे। इसके पहले रैली निकलेगी। प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें…

Read More