Author: Desk

पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को पटना आ रही हैं। वे तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे पटना में बुधवार को नीतीश सरकार के चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण करेंगी। इस कार्यक्रम में नीतीश सरकार द्वारा बीजेपी नेताओं को नहीं बुलाए जाने पर सियासत हो रही है। चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण बुधवार को बापू सभागार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों होगा। इस दौरान राज्य के 1800 किसान और 700 जीविका दीदियां मौजूद रहेंगी। किसानों में पशुपालक, मधुमक्खी पालक और खेती के रोजगार से जुड़े किसान होंगे। इसमें महिला किसानों की संख्या ज्यादा होगी। यानी महिला…

Read More

दिल्ली: भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मिजोरम के 40 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की यह पहली सूची जारी की है। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस लिस्ट में पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख लालसावता को आइजोल पश्चिम-III से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, लालनुनमाविया चुआंगो को आइजोल उत्तर-I (ST) से उम्मीदवार बनाया गया है। हाचेक (एसटी) से लालरिंडिका राल्ते, डंपा (एसटी) से लालमिंगथांगा सेलो और आइजोल उत्तर-II से…

Read More

भोजपुर: भोजपुर जिले में 17 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अनुकंपा के आधार पर शिक्षा विभाग 38 विभिन्न पदों पर बहाली करने जा रहा है. इसके लिए 17 वर्षों से नौकरी की आस लगाए मृतक के परिजनों द्वारा जमा 328 आवेदन की सूची को सार्वजनिक कर दिया गया है. इसका दावा आपत्ति मिलने के बाद इसका निपटारा कर इस माह के अंत या अगले माह तक सभी की बहाली कर दी जाएगी. भोजपुर जिले में प्राथमिक विद्यालय, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूलों के विभिन्न पदों पर तैनात शिक्षक, सहायक शिक्षक, लिपिक, परिचारी और पुस्तकालय अध्यक्ष का निधन विगत…

Read More

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी द्वारा शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने लगा है. 17 अक्टूबर को 11वीं और 12वीं के हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत, बंगाली, मैथिली, पर्शियन, पाली, फिजिक्स, केमिस्टी, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, सोशलॉजी, फिलोसॉफी, साइकोलॉजी का रिजल्ट जारी हो गया है और धीरे धीरे सभी सब्जेक्ट्स का रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है. बीपीएससी ने नोटिस जारी करते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि अपलोड किए हुए दस्तावेजों में कोई गड़बड़ी है तो सुधार करते हुए नए दस्तावेज अपलोड करें या फिर कोई जरूरी प्रमाण पत्र बाकी रह गया हो तो जल्दी…

Read More

बक्सर: राज्यकर्मियों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इस दिशा में निगरानी विभाग ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों का स्वच्छता प्रमाण-पत्र भेज दिया है. निगरानी विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अरुण कुमार ठाकुर ने सभी विभागों के प्रमुख के अलावा सभी प्रमंडलीय आयुक्त और तमाम डीएम को पत्र लिखा है. निगरानी ने विभागों के जिन कर्मियों के खिलाफ निगरानी ब्यूरो, विशेष निगरानी इकाई या आर्थिक अपराध इकाई में ट्रैप, आय से अधिक संपत्ति समेत किसी तरह का मामला चल रहा है, उनके नाम की सूची भेज दी है. इसके अलावा अन्य किसी तरह की जांच अगर किसी…

Read More

दिल्ली: भारत और बांग्‍लादेश के बीच गुरुवार को पुणे में वर्ल्‍ड कप 2023 का 17वां मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय शानदार लय में है, जिसने अपने तीनों मैच जीते हैं। भारत और बांग्‍लादेश के बीच वनडे वर्ल्‍ड कप में अब तक चार बार भिड़ंत हो चुकी है। दोनों देशों के बीच पहली भिड़ंत 2007 वर्ल्‍ड कप में हुई थी, जहां बांग्‍लादेश ने भारत को मात देकर बड़ा उलटफेर किया था। इसके बाद से भारतीय टीम ने अगले तीन मौकों पर बांग्‍लादेश को रौंदा। बांग्‍लादेश का कोई बल्‍लेबाज वनडे वर्ल्‍ड कप में भारत के खिलाफ शतक नहीं जमाया है। उनके…

Read More

करगहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर के सभागार भवन में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंर्तगत आज निक्षय मित्र पोषण योजना के तहत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार की मौजूदगी में लाभार्थियों को खाद्य सामग्री प्रदान किया गया। अक्टूबर महीना में दूसरे माह का फूड पैकेट्स वितरण समारोह में डॉक्टर अनिल कुमार,MOIC, के द्वारा अंशु कुमारी ग्राम रीवा, मनोज शर्मा, BHM, के द्वारा अर्जुन कुमार ग्राम बडहरी, मंजू कुमारी, ANM के द्वारा नेहा कुमारी ग्राम अमवलिया, ट्विंकल कुमारी, CHO, के द्वारा मोतीलाल पासवान ग्राम पटवाडीह, चंचल कुमारी ANM के द्वारा कमली देवी ग्राम सिरसिया, नीलम कुमारी ANM के द्वारा…

Read More

दिल्ली: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान करेंगी। भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार दादासाहेब फाल्के दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान को प्रदान किया जाएगा है। समारोह में शामिल होने के लिए अल्लू अर्जुन, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, करण जौहर, विवेक अग्निहोत्री, पल्लवी जोशी, आर माधवन पहुंच चुके हैं। विजेताओं का एलान24 अगस्त 2023 को किया गया था, जिसमें हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार विजेता सूची में शामिल हुए। पुरस्कार समारोह में शामिल होने के…

Read More

दिल्ली: देश में समलैंगिक जोड़ों को आपस में शादी करने की कानूनी मान्यता मिलेगी या नहीं, इसका निर्णय अब संसद करेगी। सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने मंगलवार को समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता के सवाल पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में कानून नहीं बना सकता, बल्कि सिर्फ इसकी व्याख्या और इन्हें लागू कर सकता है। इससे पहले समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग करने वाली याचिकाओं पर मई में 10 दिन की मैराथन सुनवाई हुई थी। 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने फैसला…

Read More

पटना: बिहार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह का निधन हो गया है। पूर्व मंत्री के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व मंत्री रामधनी सिंह का अंतिम संस्कार…

Read More