Author: Desk

आरा। शाहाबाद प्रक्षेत्र के चारों जिलों भोजपुर, बक्सर, रोहतास और कैमूर जिले में दुर्गा पूजा को लेकर कई स्तर पर तैयारियां चल रही है। विधि-व्यवस्था को लेकर चारों जिलों में करीब 44 हजार तत्वों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। इसमें करीब 70 से 80 प्रतिशत तत्वों से बांड भी भरवाए गए हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआइजी नवीन चन्द्र झा ने दी। वे शुक्रवार को आरा आए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय में अफसरों के साथ पूजा की तैयारियों को लेकर गहन समीक्षा बैठक भी की। बैठक के दौरान कई आवश्यक दिशा-निर्देश…

Read More

पटना: एसएससी ने नौ साल बाद 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर बहाली निकाली है. इसके तहत बीएसएससीइंटर लेवल परीक्षा के लिए 11098 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 27 सितंबर आवेदन शुरू है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2023 रखी गई है. इसलिए वैसे युवा जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आराम से आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अभी भी 28 दिन बाकी है. बिहार कर्मचारी आयोग ने 27 सितंबर को इसके लिए बकायदा अधिसूचना जारी की थी. बता दें कि लंबे समय से बड़ी संख्या में युवाओं को इंटर स्तरीय बीएसएससी परीक्षा…

Read More

सासाराम। नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई जोड़ी ट्रेनों का 5 मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर प्रदान किया गया है। डाउन दिशा की ट्रेन वलसाड से 14 से 21 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.25 बजे पहुॅच कर 15.30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर से 20 से 27 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाली 11045 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनल, कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17.30 बजे पहुॅच कर 17.35 बजे आगे के…

Read More

सासाराम। सुरेंद्र पाल सिंह की अगुवाई में दिल्ली से तकरीबन 125 सिक्ख दर्शनार्थियों (नानकशाही) का जत्था तख्त हरमंदिर पटना साहिब होते हुए आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फग्गूमल साहिब सासाराम में पहुंची। जत्थे की अगुवानी सेन्ट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधक सेवादारों ने किया। भव्य कीर्तन दरबार में दिल्ली से आई हुई निष्काम किर्तनी जत्था गुरबाणी के साथ अपनी हाजिरी भरी। वही हजूरी रागी जत्था राजवीर सिंघ, समरजीत सिंघ, विकास सिंघ ने भी कीर्तन के साथ हाजिरी भरी। जत्थे में आए हुए गुरविंदर सिंघ ने अपने उद्बोधन में कहा दिल्ली से जब दर्शन यात्रा का कार्यक्रम बना तो यह तय किया…

Read More

सासाराम। राष्ट्र सेवा योजना, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय की इकाई के तहत विश्वविद्यालय परिसर में मेरा देश मेरी माटी अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। इस उपलक्ष में विश्वविद्यालय के सभी विभागों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम राष्ट्र सेवा योजना, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ मयंक कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ विश्वविद्यालय के अकादमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह के द्वारा अमृत कलश देकर किया गया। इस कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के डॉ किशन, डॉ विशाल , प्रबंध शिक्षा संकाय से शौर्य प्रकाश, कृषि संकाय से डॉ धनंजय तिवारी, पारामेडिकल विभाग…

Read More

तिलौथू। रोहतास जिला पदाधिकारी द्वारा तिलौथू प्रखंड के कई विभागों का आज औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक आंगनबाड़ी केंद्र एवं एक पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 51 बंद पाया गया। जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तिलोथू एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलने एवं समय से बंद होने तथा वहां निर्धारित सेवाओं का गुणवत्ता के साथ संचालन करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के समय प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय तिलौथू खुला पाया गया। वहां लोगों को आवश्यक सेवाएं…

Read More

पटना: आने वाली सर्दियों में प्रदेश के एक भी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के विद्यार्थी ठंडी जमीन (फर्श) पर नहीं बैठेंगे. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिख कर आग्रह किया है कि माध्यमिक स्कूलों में जमा करोड़ों की राशि से उनके पोषक क्षेत्रों के दायरे में आने वाले नजदीकी प्रारंभिक स्कूलों के बच्चों को बैठने के लिए जरूरी फर्नीचर खरीदे जायें. अगर किसी माध्यमिक स्कूल में राशि कम है तो उन प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए कम से कम दरियां खरीद कर जरूर दी जायें. अपर…

Read More

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों के कार्यकाल में भुखमरी बढ़ी है। मोदी सरकार गरीबी को नहीं गरीबों को समाप्त करने में लगी हूयी है। 12 अक्टूबर को जारी वैश्विक भुखमरी सूचकांक-2023 (ग्लोबल हंगर इंडेक्स- 2023) के मुताबिक भारत दुनियाँ के 125 देशों में 111वें स्थान पर है। भारत का स्कोर 28.7ः फीसदी है जो इसे ऐसी कैटेगरी में लाता है जहां भूख और भुखमरी की स्थिति अति गंभीर और चिंताजनक है। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि 2013 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 63वें स्थान पर…

Read More

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार बस ने 5 वर्षीय मासूम को बुरी तरह से रौंद दिया. हादसा इसना भयावह था कि बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. लोगों के हंगामे और सड़क जाम के बीच कई एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही. इधर, घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. सभी लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे से लिपटकर रोने लगे. इस बीच कुछ परिजन आक्रोशित हो गए और…

Read More

बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का इन दिनों ताबड़तोड़ दौरे जारी है। कभी अचानक स्कूल-कॉलेज पहुंच जाते है। तो कभी शिक्षा विभाग से जुड़े दफ्तर। गुरुवार को भी रात 10 बजे केके पाठक अचानक सहरसा के एफएलएन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान उन्होने ट्रेनिंग सेंटर का जायजा लिया। सेंटर में कई जगह अंधेरा दिखने पर उन्होने नाराजगी जताई और फिर लाइट और क्लास में फर्नीचर लगवाने के निर्देश दिए। केके पाठक के पहुंचने की सूचना मिलते ही आला अफसर भी पहुंच गए। पाठक के दौरे के दौरान डीएम वैभव चौधरी, डीईओ,…

Read More