Author: Desk

पटना: जब से लोकसभा चुनाव परिणाम आया है, तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी चर्चा में है। 16 में से 12 सीटें लाकर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी टीडीपी के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सबसे बड़ी सहयोगी बनकर सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार एनडीए के साथ ही रहेंगे, यह अब तक की सियासी गतिविधियों से साफ नजर आ रहा है। लेकिन, इस बार उनकी पार्टी के नेता और करीबी बड़े मंत्रालयों की मांग कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार के करीबी और उनकी पार्टी की सांसद लवली आनंद के पति आनंद मोहन ने रेल मंत्रालय की…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बोलने का अंदाज भी काफी निराला है। यही वजह है कि उनकी कही बात पर शुक्रवार को एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने गए नरेंद्र मोदी भी खुद को ठहाका लगाने से नहीं रोक सके। आइए बताते हैं कि आखिर नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में ऐसा क्या कह दिया था। दरअसल, राजग के संसदीय दल का नेता चुने जाने के दौरान मंच से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बोलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने अपनी बात बड़ी ही सहजता से रखी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणामों ने नीतीश…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना के दीघा थाना इलाके में शुक्रवार को एक युवक ने दो युवतियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायल दोनों युवतियां सगी बहने हैं। हमले का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के मामले में विवाद होने पर यह घटना हुई। आरोपी युवक की दोनों बहनों पर गलत नजर थी। एक दिन पहले उसका युवतियों से झगड़ा भी हुआ था। जानकारी के मुताबिक पटना…

Read More

पटना। बिहार में लोकसभा चुनाव के बाद आए परिणामों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है। इस बीच पटना की सड़कों पर नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया गया है। बता दें कि पोस्टर पर ‘टाइगर जिंदा है’ लिखा गया है। यह पोस्टर पटना के कोतवाली थाने के पास लगाया गया है। बता दें कि पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पटना में जदयू, राजद जैसे दल अपने-अपने…

Read More

बांका। केके पाठक के छुट्टी पर जाने के बाद बिहार में शिक्षकों के खिलाफ एक्शन और तेज कर दिया गया है। केके पाठक की उपस्थिति में भी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन हो रहा था। जून के बाद जहां सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई शुरु होने के बाद निरीक्षण का तरीका बदलने जा रहा है। वहीं, इससे पहले मई में जिला के सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण और शिक्षकों पर कार्रवाई का रिकार्ड टूट गया है। इस महीने विद्यालय से बिना सूचना अनुपस्थित मिले रिकार्ड 172 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काट लिया गया है। इसके अलावा विद्यालय जांच में लापरवाही…

Read More

पटना। दिल्ली में मोदी 3.0 की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी तक विपक्षी नेता नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू पर डोरे डाल रहे हैं। नीतीश कुमार और नायडू दोनों ही नेता मोदी को अपना समर्थन भी दे चुके हैं। मगर राजद नेता इसी आस में बैठे हैं कि नीतीश-नायडू कोई बड़ा फैसला ले लें। अब राजद के बयान ने सियासी खलबली मचा दी है। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि अब बीजेपी का अहंकार काम नहीं करेगा। उनके मंत्रियों के चिल्लाने से भी कुछ नहीं होगा। राजद सांसद ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार…

Read More

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के अनाईठ मोहल्ला स्थित पोखरा में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। गुरूवार को दोनों बच्चों का शव बरामद किया गया। मृत बच्चों में गड़हनी थाना क्षेत्र के दुबौली गांव निवासी अनिल कुमार यादव का आठ वर्षीय पुत्र आर्य कुमार एवं धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी संतोष साह का आठ वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार शामिल है। दोनों बच्चों के स्वजन वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड मोहल्ला स्थित एक मकान में किराए पर रहते थे। शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में कराया गया। इधर, मृत आर्या कुमार के पिता…

Read More

जन्मजात मोतियाबिंद के इलाज से 4 बच्चो की लौट चुकी है आखों की रौशनी सासाराम। गर्भावस्था के दौरान उचित आहार एवं उचित पौष्टिक तत्वों की कमी गर्भवती महिलाओं के साथ गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए कई सारी बीमारियों का कारण बनता है। उन्हें बीमारियों में से एक है कंजेनिटल कैटरेक्ट यानी जन्मजात मोदीयबिंद। जन्मजात मोतियाबिंद आंख का एक दुर्लभ जन्मजात दोष है जो दृष्टि संबंधित समस्याओं या अंधेपन का कारण बन सकता है। जन्मजात मोतियाबिंद का समय से पहले इलाज बच्चों के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है। वही कई जन्मजात बीमारियों से बच्चों को…

Read More

पूर्णिया: पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीतने वाले पप्पू यादव ने आज एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और अगर एनडीए गठबंधन की सरकार बनती भी है तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं होंगे। ये बयान पप्पू यादव ने गुलाबबाग के मेला ग्राउंड में स्वागत समारोह में कही। साथ ही माफिया बने डॉक्टरों को चेतावनी भी दे डाली। पप्पू यादव ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार अगर बनती भी है तो नरेंद्र मोदी तो प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। और इंडिया अलायंस की सरकार बनेगी। और कहा कि…

Read More

औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले में चलाए जा रहे नक्सल अभियान को चुनौती देते हुए कथित तौर पर नक्सलियों ने रफीगंज के पोगर में स्थित ईंट-भट्ठे पर मंगलवार की रात्रि में हमला बोल दिया। नक्सलियों ने लेवी की मांग को लेकर ईंट भट्ठे पर खड़ी जेसीबी मशीन को तेल छिड़क जला दिया। मामले में भट्ठा मालिक मदनपुर थाना क्षेत्र के अंजनवा टोले बलवंत बिगहा गांव निवासी सुधीर कुमार यादव ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। काजी बिगहा गांव निवासी सुभाष यादव, पौथू थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी सरयू राम, गोह के जुझारपुर गांव निवासी बिहारी रवानी, पहरपुरा गांव निवासी…

Read More