Author: Desk

पटना: पटना एम्स में गार्ड्स ने मरीज के अटेंडर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। परिवार मरीज को एडमिट करवाना चाहता था, लेकिन मरीज को भर्ती नहीं किया जा रहा था। इसी दौरान गार्ड्स से कहासुनी हुई। फिर गार्ड ने मरीज के परिजन की जमकर पिटाई कर दी। घटना बुधवार (4 अक्टूबर) शाम की है। इस घटना का वीडियो गुरुवार (5 अक्टूबर) को सामने आया है। एम्स ने पीटने वाले 3 गार्ड्स को निलंबित किया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति भाग रहा है, पीछे से चार-पांच गार्ड उसे दौड़कर पकड़ते हैं। एक गार्ड ने पीछे से धक्का मारा…

Read More

भोजपुर: बिहार में पोस्टमॉर्टम के सरकारी सिस्टम की हालत बेहद बदहाल है। सरकारी अस्पतालों में खुलेआम पोस्टमॉर्टम के लिए सौदेबाजी की जाती है। परिवार की हैसियत देखकर पोस्टमॉर्टम करने वाले कर्मचारी पैसों की डिमांड करते हैं। वहीं मृतक के स्वजनों को अमानवीय व्यवहार से भी गुजरना पड़ता है। आपको यह जानकर तो और धक्का लगेगा कि लावारिस लाशों के पोस्टमॉर्टम के लिए भी पुलिसकर्मियों से पैसे मांगे जाते हैं। भोजपुर जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल सदर अस्पताल है। यहां शवों पर भी सौदा होता है। कहने का मतलब कि यहां शवों के पोस्टमॉर्टम करने की एवज में सरेआम गमजदा…

Read More

सीवान: सीवान में एटीएम से पैसा निकालने के दौरान एक महिला को चकमा देकर तीन युवकों के द्वारा एटीएम कार्ड बदल लेने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जहां तीन युवक एक शॉपिंग मॉल से उसी कार्ड के द्वारा खरीदारी कर रहे है। सीवान के नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित विश्वकर्मा गली में महिला एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसा निकालने गई थी। पीड़ित महिला की पहचान हसनपुरवा मठिया निवासी बालेश्वर गिरी की पत्नी प्रीति देवी के रुप में की गई है। वह विश्वकर्मा गली में ही किराए के मकान में रहती है और उसके मकान…

Read More

गया: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है। विष्णुपद मंदिर स्थित देवघाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। पिंडदानियों से छिनतई और चोरी के मोबाइल के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। SSP आशीष भारती ने बताया कि विष्णुपद मंदिर परिसर में बने अस्थाई थाने को पिंडदानियों ने सूचना दी कि उनकी मोबाइल किसी ने चुरा ली है। सूचना के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी कैमरे के सहारे पुलिस ने तीन शातिर स्नेचिंग गिरोह के सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों…

Read More

बिहार सरकार चौथा कृषि रोड मैप लाने वाली है। 18 अक्टूबर को इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। वहीं इससे पहले किसानों के नेता राकेश टिकैत तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। राकेश टिकैत 7 अक्टूबर को RJD के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के क्षेत्र रामगढ़ के सिसौढ़ा और रोहतास के मलिया बाग में किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। 8 को कैमूर के भभुआ में उनका कार्यक्रम है। मसोई में टिकैत किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को औरंगाबाद के गांधी मैदान में टिकैत की सभा है। टिकैत के बिहार…

Read More

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से साउथ की ओर से आने और जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से दो पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसको लेकर पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी है। इसमें बताया गया है की आगामी पर्व त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए रेलवे द्वारा हाजीपुर- पाटलीपुत्र- पं.दीनदयाल उपाध्याय जं-प्रयागराज छिवकी- जबलपुर- नागपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर एवं बरौनी से यशवंतपुर के लिए एक-एक जोड़ी पूजा स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। 1. गाड़ी सं. 05271/05272 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल – यह…

Read More

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी 67वीं को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया गया है। आयोग द्वारा नोटिस जारी कर लिखा गया है की 67वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 9 अक्टूबर 2023 से 20 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए गये प्रमाण पत्र, कागजात को अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन कर डाउनलोड करना होगा। इस पर आयोग का वाटरमार्क अंकित है। इसी डॉक्यूमेंट को लेकर उम्मीदवारों को इस इंटरव्यू में जाना होगा। 802 पदों के लिए 67 वीं बीपीएससी संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा…

Read More

बेगूसराय में पिकअप और बाइक की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। दोनों रिश्तों में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया स्थित एनएच 31 के समीप की है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा भर्रा गांव के रहने वाले महेश शर्मा के बेटे लालू कुमार शर्मा के रूप में हुई है। जबकि घायल भांजे की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुआ है। परिजनों ने बताया कि मामा-भांजा एक ही बाइक पर सवार होकर खगड़िया अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए गए थे। वापसी के दौरान…

Read More

बक्सर: बक्सर के सरिमपुर में एक यूपी का वांटेड अपराधी छुपा हुआ था। जिसकी सूचना पर यूपी और बक्सर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है। जिसे बुधवार की रात उसे उसके पैतृक आवास से छिपे हुए ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद औद्यौगिक थाना में देर रात तक पूछताछ के बाद यूपी पुलिस कागजी करवाई के बाद अपने गिरफ्त में यूपी लेकर चली गई।गिरफ्तार आरोपी नकली नोट छापने, हथियारों की तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहे और वर्तमान में गो तस्करी मामले में उत्तर प्रदेश वांछित अपराधी को पुलिस ने उसके निवास से गुप्त सूचना…

Read More

औरंगाबाद: औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के बीडीओ युनुस सलीम लापता हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन 24 घंटे बाद भी बीडीओ का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। बीडीओ बुधवार सुबह 10 बजे घर से ऑफिस के लिए निकले थे। थोड़ी देर ऑफिस में बैठे। इसके बाद वो कहीं निकल गए। उनकी पत्नी बेबी नसरीन ने उनके निजी और सरकारी नंबर पर कॉल किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। युनुस सलीम घर से ऑफिस जाने का बोलकर निकले थे। लोगों ने बीडीओ…

Read More