Author: Desk

गया: गया जिले के गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी का पटना स्थित पारस अस्पताल में मंगलवार की देर रात निधन हो गया। वह मूल रूप से टिकारी के गुलारियाचक गांव के रहने वाले थे। वह भाजपा के टिकट पर गुरुआ विधानसभा से चुनाव जीते थे। पूर्व विधायक का पार्थिव शरीर पटना पारस अस्पताल से भाजपा प्रदेश कार्यालय ले जाया जाएगा। जहां से सड़क मार्ग होते हुए गया जिला भाजपा कार्यालय पहुंचेगा। यहां पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उन्हें अंतिम विदाई देंगे। दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार इसके बाद गया शहर के पंचकुटी स्थित निवास स्थान पर…

Read More

हमारे देश में समाज के सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, सम्मान के साथ जीने, कंधे से कंधा मिलाकर चलने, स्वतंत्र विचार एवं अभिव्यक्ति के अवसर दिए जाने की रूपरेखा हमेशा से खींची जाती रही है और यह हमारे देश की जनतांत्रिक भावना ही है, जिसके वजह से सभी वर्गों को केंद्र में रखकर समावेशी विकास की परिकल्पना को साकार किया जा सके। जातीय जनगणना द्वारा सामाजिक न्याय की परिकल्पना की गई है। जातीय जनगणना सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। इस गणना के आंकड़ों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े सामाजिक समूह को आगे आने का विश्वसनीय अवसर मिलेगा।…

Read More

बिहार। बिहार में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रही महिलाओं के लिए काम की खबर है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की तरफ से महिला स्वास्थय कार्यकर्ता , EGC टेक्निशियन और X-Ray टेक्नीशियन समेत कई पदों पर भर्तियां जारी हैं। इस भर्ती प्रक्रियां के माध्यम से कुल 12771 पदों पर भर्तींया की जाएंगी। वहीं, बिटीएसई की तरफ से जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार महिला स्वास्थय कार्यकर्ता पद के लिए 6 अक्टूबर 2023 तक आखिरी आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया, वैकेंसी डिटेल्स और पदों के अनुसार, योग्यता की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम…

Read More

दिल्ली: नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के सदस्यों को जमानत दी है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को अदालत से जमानत मिली है. तीनों ही लोगों को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है. इस मामले पर अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होने वाली है. इस मामले में पेशी के लिए लालू परिवार दिल्ली भी पहुंचा हुआ था. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार (4 अक्टूबर) को हुई सुनवाई के दौरान लालू परिवार के तीन सदस्यों के अलावा 17…

Read More

दानापुर। गांधी जयंती और देने की खुशी का जश्न मनाने के लिए, अखिल भारतीय एंग्लो-इंडियन एसोसिएशन, दानापुर शाखा ने सोमवार को दीघा क्षेत्र के 70 जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न के 70 पैकेज वितरित किए। गांधी जयंती और जॉय ऑफ गिविंग समारोह के लाभार्थियों को आयोजकों द्वारा एक संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ गर्म जलपान भी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में डॉन बॉस्को अकादमी की प्रिंसिपल सुश्री मैरी अल्फोंसा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। जिन्होंने इस विनम्र और नेक कार्य के संचालन के लिए ऑल-इंडिया एंग्लो-इंडियन एसोसिएशन, दानापुर शाखा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। फूड पैकेट…

Read More

सासाराम। भाजपा के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की 100 वीं जयंती को बिहार बीजेपी जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इसकी जानकारी सासाराम पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने बताया की 5 अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में जन्मशताब्दी वर्षगांठ समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। पूरे प्रदेश में एक महीने तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन तमाम कार्यक्रमों की शुरुआत बापू सभागार से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी…

Read More

सासाराम। बिहार में जातिय जनगणना की सूची सार्वजनिक होते ही राजनीतिक प्रतिकिया आनी शुरू हो गई है। बीजेपी ने तो इसे अपनी उपलब्धि बतानी शुरू कर दी है। आज सासाराम पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सह गोह विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने सासाराम परिसदन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसे बीजेपी की उपलब्धि बताई है। उन्होंने कहा की जाति जनगणना की सूची को सार्वजनिक करने से पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अधिकारिक ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी की 02.06. 2022 को मंत्रीपरिषद ने बिहार में जाति जनगणना कराने की स्वीकृति दी, उसके बाद जाति…

Read More

बिहार। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार पुलिस में 1275 दरोगा भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बिहार पुलिस एसआई अधिसूचना 2023, 30 सितंबर 2023 को जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2023 से वेबसाइट bpssc.bih.nic.in से बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 5 नवम्बर 2023 हैI बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग: महत्वपूर्ण विवरण आर्गेनाइजेशन बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) परीक्षा का नाम बिहार पुलिस दरोगा भर्ती रिक्त पदों की संख्या 1275 अधिसूचना जारी होने की तिथि 30 सितम्बर 2023 आवेदन…

Read More

सासाराम। गांधी जयंती के अवसर पर सासाराम के प्रभाकर रोड स्थित पवित्र बंधन पैलेस के शास्वत सभागार में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन नई दिल्ली की रोहतास नगर इकाई ने एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ई नवीन सिन्हा की अध्यक्षता में देश के दो महान विभूतियों की जयंती मनाई गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मानवाधिकार रक्षकों एवं अन्य विद्वत जनों ने गांधी एवं शास्त्री के तैल चित्रों के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने अपने शब्दों में उदगार व्यक्त किए, राष्ट्रभक्ति गीत गाकर दिवाकर ने शमा बांध दी। मौके पर मौजूद अंजुम ने भी अपने गजल के…

Read More

दिल्ली: बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें याचिकाकर्ता ने जातिगत जनगणना का विरोध किया है। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार ने जाति सर्वेक्षण डेटा प्रकाशित कर दिया है। ऐसे में इस पर जल्द सुनवाई की जानी चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई छह अक्तूबर को तय कर दी।  दरअसल, पहले बिहार सरकार की ओर से सर्वे से जुड़ा आंकड़ा प्रकाशित नहीं करने की बात की गई थी। इसके बाद इसे प्रकाशित कर दिया गया। इसे लेकर अब कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। हालांकि, सुप्रीम…

Read More