Author: Desk

सासाराम। शहरी स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए शुक्रवार को सासाराम स्थित निजी होटल में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त सासाराम व कार्यपालक पदाधिकारी डिहरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक की शुरुआत जिला शहरी स्वास्थ्य सलाहकार तारिक अनवर द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत के साथ किया गया। बैठक में पीएसआई इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर शैलेंद्र तिवारी द्वारा समन्वय समिति का उद्देश्य, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति एवं अन्य विभागों से अपेक्षित सहयोग के बारे में बताया गया। जिसमें सासाराम के बौलिया,…

Read More

शिवसागर। शिवसागर थाना की पुलिस ने गुरुवार को लूट और डकैती के मामले में फरार दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर देहरी मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में अप्पर थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी स्थानीय थाना क्षेत्र के मोर गांव में छिप कर रह रहे है। सूचना के आधार पर एसआई अमित कुमार राय के नेतृत्व में उक्त स्थान पर छापेमारी कर दोनो फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनकी पहचान रमन मुसहर पिता नंदू मुसहर ग्राम देवरिया थाना डेहरी एवं सन्त मुसहर पिता बिहारी मुसहर…

Read More

सासाराम। पर्यावरण संरक्षण के साथ वातावरण संतुलन को लेकर सरकार लगातार कार्य कर रही है और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को भी प्रेरित कर रही है। इसी के तहत शुक्रवार को सासाराम प्रखंड के धौडाढ़ स्थित माध्यमिक उच्च विद्यालय के प्रांगण में रोहतास डीएफओ मनीष कुमार वर्मा के द्वारा पौधारोपण का कार्य किया गया। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा पूर्व से ही पौधारोपण के कार्यों को देख चकित हए और उनके इस कार्यों को सरहते हुए उनका हौसला बढ़ाया और उन्होंने इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद भी दिया। डीएफओ मनीष वर्मा ने कहा…

Read More

तिलौथू। प्रतिनिधि।शुक्रवार को तिलौथू प्रखंड के सरैया मध्य विद्यालय के समीप सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री बिहार सरकार का आगमन हुआ. जिसमें उनका भव्य स्वागत सरैया के मुखिया संजय चौधरी के नेतृत्व में किया गया. इस सभा में सैकड़ों की संख्या में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मुकेश सहनी ने अपने संबोधन में कहा की आप सभी एक रोटी कम खाइए पर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाइए तब जाकर हमलोगों का सपना साकार होगा. उन्होंने लोगों को गंगा जल से संकल्प कराया कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं. अंत में मुखिया संजय चौधरी के…

Read More

तिलौथू। अमझोर थाना क्षेत्र के नयका गांव में कुएं में गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है की नयका गांव निवासी अखिलेश कुमार अपने गांव के ही कुएं पर बैठा हुआ था लेकिन अचानक वह किसी तरह से कुएं में गिर गया. कुएं में लगे बोरिंग के पार्ट्स पर गिर जाने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है . शव घर पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना…

Read More

राजपुर। प्रखंड अंतर्गत महादलित परिवार के विकास कार्यो की समीक्षा हेतु शुक्रवार को कार्यालय सभागार में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आजाद कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास मित्र की बैठक हुई.जानकारी प्रदान करते हुए कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के विकास रजिस्टर टू पॉइंट जीरो की समीक्षा की गई.सभी विकास मित्र के पोषक क्षेत्र के महादलित परिवारों के समस्याओं का आकलन करते हुए निराकरण के उपाय सुझाए गए.मौके पर माया कुमारी,विश्वकर्मा प्रसाद,रामसोशल राम,संतोषी देवी,महेंद्र लाल मेहरा,नीलम कुमारी,रामप्रकाश राम,नंदू राम समेत अन्य मौजूद रहे.खबर का फोटो भी है.

Read More

राजपुर। प्रखंड अंतर्गत महादलित परिवार के विकास कार्यो की समीक्षा हेतु शुक्रवार को कार्यालय सभागार में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आजाद कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास मित्र की बैठक हुई.जानकारी प्रदान करते हुए कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सरकार के विकास रजिस्टर टू पॉइंट जीरो की समीक्षा की गई.सभी विकास मित्र के पोषक क्षेत्र के महादलित परिवारों के समस्याओं का आकलन करते हुए निराकरण के उपाय सुझाए गए.मौके पर माया कुमारी,विश्वकर्मा प्रसाद,रामसोशल राम,संतोषी देवी,महेंद्र लाल मेहरा,नीलम कुमारी,रामप्रकाश राम,नंदू राम समेत अन्य मौजूद रहे.खबर का फोटो भी है.

Read More

राजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक चोरी में संलिप्त आधा दर्जन से अधिक अपराधियों की सूची स्थानीय पुलिस द्वारा बना ली गई है.जल्द हीं पुलिस इस गिरोह में शामिल चोरों को उनके सरगना समेत सलाखों के पीछे पहुंचाएगी.जानकारी प्रदान करते हुए थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया का थाना क्षेत्र के कपासिया गांव से चोरी हुआ सीटी 100 बाइक बक्सर जिला के मोरार थाना में वाहन जांच के दौरान बरामद हुआ है.मौके से गिरफ्तार चोर एवं सबेया गांव निवासी अंकित कुमार से पूछताछ के दौरान क्षेत्र में बाइक चोरी में संलिप्तों की सूची पुलिस द्वारा तैयार कर ली गई है.

Read More

दिनारा। दिनारा बिक्रमगंज पथ पर भानस मोड़ के समीप शुक्रवार को आमने-सामने के बाइक टक्कर में दोनो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसका इलाज पुलिस के सहयोग से दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायलों में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के तेंदूनी निवासी मोहर्रम अंसारी का पुत्र मकसूद अंसारी तथा नटवार थाना क्षेत्र के नदौआं निवासी गायत्री पांडेय का पुत्र वरुण पांडेय शामिल हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने बाहर रेफर कर दिया गया भानस ओपी अध्यक्ष गुड़िया कुमारी ने बताया कि मकसूद अंसारी बिक्रमगंज से कोचस की ओर…

Read More

नासरीगंज। प्रखण्ड के धुस स्थित हाइडल के समीप शुक्रवार को सासाराम जाने के क्रम में दिनारा के पूर्व विधायक, झारखंड के पूर्व संगठन महामंत्री एवं भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का भाजपा नगर अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ लालबाबु के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष लालबाबु उर्फ संजय कुमार ने कहा कि बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अनुमोदन पर राजेंद्र सिंह को प्रदेश का उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। जिससे…

Read More