Author: Desk

करगहर। करगहर प्रखंड में गुरूवार को प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र तिवारी का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आया। जिस पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं के द्वारा सर्वसम्मति से चुना गये। प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी को घोषित की गई। जिसमे उपाध्यक्ष प्रभात खबर पत्रकार रजनीकांत पांडेय उर्फ नन्हे पांडेय तथा कोषाध्यक्ष पत्रकार रविरंजन वर्मा को चुना गया। प्रेस क्लब के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान के तेजनारायण पाण्डेय को मनोनीत किया। अध्यक्ष पद का कार्यकाल एक साल रहेगा।…

Read More

सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित पोस्ट ऑफिस चौराहे पर गुरुवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट पहना दो पहिया वाहन चलाने वालों, के साथ-साथ वाहनों के फेल इंश्योरेंस, बिना परमिट वाहन चलाने वाले एवं पॉल्यूशन तथा फिटनेस फेल को लेकर वहान जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 66 वाहनों से कुल 3 लाख जुर्माना वसूल किया गया। सघन वाहन जांच के दौरान बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चलाने वाले 18 लोगों से 18,000, बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने वाले 8 लोगों से 16,000, बिना परमिट वाहन चलाने वाले 7 वाहन…

Read More

बक्सर। भारत सरकार के पुर्व नौकरशाह सह भाजपा नेता एपी पाठक वाल्मिकी नगर लोकसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान में है। इस अवसर पर वो लोगों से “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत सभी को अपने घर तिरंगा झंडा फहराने को प्रेरित करते रहें है। साथ ही “मेरा देश मेरी माटी”अभियान के अन्तर्गत उन्होंने वाल्मिकी नगर लोकसभा के अन्तर्गत खतौरी चौक पे कांवरियों की सेवा सुश्रुषा किया। इस दौरान भाजपा नेता एपी पाठक ने कांवरियों के पैर भी धोए। कांवरियों की सेवा को भाजपा नेता ने” मेरा देश मेरी माटी ” अभियान से जोड़ते हुए कहा कि इससे उनको अध्यात्मिक…

Read More

सासाराम। सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली स्वास्थ सुविधाओ की जानकारी का आंकड़ा एचएमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध कराने और सही तरीके से आंकड़ों को भरने को लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल स्थित पारा मेडिकल भवन में बैठक करके इसकी जानकारी दी गई। बैठक में जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम, डाटा ऑपरेटर को एच एम आईं एस पोर्टल पर डाटा संग्रहित करने की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न प्रखंड से प्राप्त विगत 3 माह अप्रैल से जून तक का रिपोर्ट का भी विश्लेषण किया गया। सभी रिपोर्ट को प्रयेक पीएचसी स्तर पर पीपीटी के…

Read More

सासाराम। बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई ने बकाया अनुदान राशि भुगतान को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना दिया। अनुदान की राशि बकाया रहने पर रोष व्यक्त किया गया। साथ ही 11 वर्षों से बकाया अनुदान भुगतान की मांग की गई। शीघ्र मांगों की पूर्ति नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की बात कही।धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नाम नरेश पांडेय ने कहा कि राज्य के 715 प्रस्वीकृत एवं स्थापना की अनुमति प्राप्त माध्यमिक स्कूलों को संकल्प वर्ष 2009 से ही अनुदान देने की नीति निर्धारण की गई है। इसके आलोक में विभाग संबंधित…

Read More

नासरीगंज। स्थानीय प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन में एलआरडीसी अभिनाश कुमार के अध्यक्षता में मेसर्स जय माता दी एंड मां सीता कंट्रक्शन प्रोपराइटर संजय कुमार के द्वारा सोन नदी स्थित सैंड ब्लॉक पांच बालू घाट मौजा सबदला का बालू खनन परियोजना से सम्बंधित पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु बिहार प्रदुषण बोर्ड के पदाधिकारी एके गुप्ता के उपस्थिति में लोक सुनवाई का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण भी उपस्थित रहे। जिनसे बारी-बारी से पूछा गया कि इन बालू घाटों के खुलने से कोई आपत्ति हो तो बताएं। जिसपर उपस्थित ग्रामीण पूर्व जिलापार्षद अरुण कुमार उर्फ दारा यादव, पैक्स अध्यक्ष विमलेश प्रसाद सिंह…

Read More

नासरीगंज। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी के सभा भवन में बीडीओ मो० जफर इमाम ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की। बीडीओ मोहम्मद जफर इमाम ने बीएलओ से कहा कि घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है तो उन्हें मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई करें। जिस किसी घर में 18 वर्ष के युवा हैं और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। वैसे मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म भरा जाए। जिस मतदाता की मृत्यु हो गई है और उनका नाम हटाने से पहले सावधानी पूर्वक और सतर्कता से…

Read More

शिवसागर। थाना क्षेत्र के कोनार गांव के समीप बुधवार की सुबह वहां से गुजर रही 1 लाख 32 हजार के तार के 9 ट्रांसमिशन टावर गिर गए। जिससे स्थानीय लोगो के लिए जा रही 33 हजार के तार का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 5 बजे के करीब हुई। स्थानीय लोगो ने बताया की अचानक यहां से गुजर रहे 1 लाख 32 हजार के 9 ट्रांसमिशन टावर ध्वस्त हो गए। लोगो ने बताया की गनीमत रही की ध्वस्त टावर के तार नीचे से गुजर रहे 33 हजार के तार पर गिरे और उपर ही अटक…

Read More

राजपुर। रोहतास जिले के राजपुर थाना की पुलिस ने एक नाबालिग लडकी का दुष्कर्म करने के आरोपित राजपुर निवासी युवक लल्लू मियां, पिता कल्लू मियां को मौका – ए – वारदात से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया. एएसआई तनिक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की एक नाबालिग लडकी अपने विद्यालय के झंडात्तोलन समारोह में शामिल हो राजपुर बाजार के चौक से टेंपो में बैठ वापस घर जा रही थी. युवक दौड़कर उसी टेंपो में जा चढा और लडकी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की…

Read More

डिहरी। बिहार के रोहतास जिले में एक महिला सिपाही का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने एक ट्रेनी कॉन्स्टेबल पर वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस में तैनात महिला सिपाही का स्नान करने का वीडियो एक प्रशिक्षु सिपाही द्वारा बनाया जा रहा था। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। घटना के बाद महिला सिपाही ने डिहरी स्थित महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी प्रशिक्षु सीपाही घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महिला सिपाही मंगलवार…

Read More