Author: Desk

नासरीगंज। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन में जमीनी विवाद से संबंधित दाखिल खारिज,परिमार्जन सहित अन्य जटिल मामलों के निष्पादन के लिए जनता दरबार लगाया गया।इस दौरान सीओ अमित कुमार ने कई मामलों का निष्पादन किया।जनता दरबार मे जमीनी विवाद से जुड़े दाखिल खारिज और परिमार्जन जैसे समस्याओं का तत्काल निष्पादन किया गया।सीओ अमित कुमार ने बताया कि दाखिल खारिज के लिए चार आवेदन आया जिसमें दो मामले का निष्पादन किया गया हैं।वहीं परिमार्जन के लिए कुल पांच मामले आये जिसमें चार मामलों का निष्पादन किया गया एवं अन्य चार आवेदन आये जिसमें कोई मामले का निष्पादन नही किया गया।सभी मामले…

Read More

कोचस। देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन खास रहा। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की जिस 14 वीं किस्त का इंतजार था, वो आज जारी हो गई है। रोहतास जिले के कोचस इफको बजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण सैकडो किसानो ने देखा। कार्यक्रम में रोहतास सह कैमुर के विधान पार्षद संतोष कुमार सिह मौजुद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में आज एक सरकारी कार्यक्रम में किसानों के लिए लाभकारी इस स्कीम के तहत ये किस्त जारी की।विधान पार्षद संतोष सिह ने कहा की डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए देश के…

Read More

करगहर। करगहर पुलिस ने छापामारी अलग अलग दो जगहों से 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार दास हुए बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सहुआर गांव में छापामारी की गई । जहां सुनील कुमार के घर में छुपा कर रखे गए 5 लीटर देसी महुआ शराब के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया । दूसरी जगह छापामारी सेमरियां गांव में की गई । जहां उसी गांव के शशिकांत पासवान साइकिल से शराब की आपूर्ति करने जा रहा था कि पुलिस ने उसे धर दबोचा। प्लास्टिक बैग…

Read More

राजपुर। सरकार से राजपुर को मिले नए प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि राज एवं अंचलाधिकारी अमीर हुसैन को प्रखंड प्रमुख कुंती देवी द्वारा गुरुवार को कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया.प्रमुख ने दोनों पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें साल भेंट करते हुए मुंह मीठा करा विकास संबंधी बातों पर चर्चा किया. मालुम हो कि 31 दिसंबर को राजपुर बीडीओ सबिता सौम्या के सेवानिवृत्ति के उपरांत लगभग सात महीने बाद राजपुर कार्यालय में स्थाई तौर पर बीडीओ पदस्थापित हुए है।

Read More

चेनारी। मोहर्रम पर्व को मध्य नजर रखते हुए नगर पंचायत चेनारी में अधिकारियों की टीम ने लिया रुट चार्ट का जाएजा बता दें की बृहस्पतिवार के दिन मुहर्रम पर्व को मध्य नजर रखते हुए एसडीएम मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार राय, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, थानाध्यक्ष शंभू कुमार के नेतृत्व में चेनारी नगर पंचायत में मोहर्रम पर्व को मध्य नजर रखते हुए रुट चार्ट का जायजा लिया गया और लोगों से शांति से पर्व मनाने की अपील की गई।

Read More

काराकाट। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा मणिपुर के खिलाफ नगर पंचायत काराकाट के गोड़ारी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया . पुतला दहन का नेतृत्व भाकपा माले नेता राजेंद्र सिंह ने किया . भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से पैदल मार्च करते हुये पूरे गोड़ारी बाजार स्थित पुल पर पहुंचे . भाकपा माले के धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि संविधान, लोकतंत्र खतरे में है. बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ मोदी, शाह का नारा झूठा है . आज हमारे भारत में मणिपुर में भाजपा की सरकार है महिलाओं को नंगे घुमाया जा रहा है किसी प्रकार…

Read More

डेहरी। जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एमसीए कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर सूचना प्रौद्योगिकी कार्यक्रम की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। भारत की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज टीसीएस के सहयोग सेल यहां आईएचपी उद्योग सम्मान कार्यक्रम शुरू करने का की योजना है। इस पाठ्यक्रम के दौरान छात्र किसी विशिष्ट समस्या को हल करने अंतिम उपयोगकर्ता के लिए किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग करना सीखते हैं। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ उद्योग के लिए तैयार करना…

Read More

राजपुर। एक ओर जहां बिहार में नीतीश सरकार शिक्षा को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है तो वहीं दूसरी ओर शिक्षा का स्तर क्या है यह गांव के सरकारी विद्यालय में जाने के बाद ही मालूम चलता है। कहीं जर्जर भवन तो कहीं शिक्षकों का अभाव से लोग सरकारी शिक्षा से मुंह मोड़ने से मजबूर हो रहे हैं और निजी स्कूलों में पैसा दोहन का शिकार हो रहे हैं। इधर रोहतास जिले में भी सरकारी स्कूलों का कुछ ऐसा ही हाल है। राजपुर प्रखंड के रामदासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगरवलिया में बारह क्लास तक 600 छात्रों को पढाने हेतु वर्तमान…

Read More

चेनारी। रोहतास जिला अंतर्गत चेनारी पुलिस के द्वारा बुधवार के दिन एक देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस सहित एक स्कॉर्पियो को जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरंदुआ मे एक जमीनी बिवाद चल रहा था और उसी विवाद में घटना को अंजाम देने के लिए लोग आए हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के द्वारा दोपहर मे थाने में आवेदन दिया गया था जो ओडी में बैठे अधिकारी के द्वारा पेट्रोलिंग कर रहे अधिकारी को वहां भेजा गया जहां अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस ने चेनारी कुदरा स्टेट हाईवे पर…

Read More

डेहरी/ सासाराम। मोहर्रम पर्व को लेकर डेहरी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में एएसपी शुभांक मिश्र के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत डेहरी नगर थाना से की गई। फ्लैग मार्च डेहरी बाजार, बारह पत्थर बाबूगंज , अंबेडकर चौक, कैनाल रोड, चुन्ना भट्टा, स्टेशन रोड से पाली रोड होते हुए पुन: डेहरी नगर थाना पहुंचने के बाद इसकी समाप्ति हुई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पर्व को शांति पूर्वक एवं हार्दिक सौहार्द के बीच मानने का अपील किया। इस मौके पर एसडीएम अनिल कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास…

Read More