Author: Desk

 पटना। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज नेताओं के द्वारा पाला बदलने का खेल जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को लालू यादव की पार्टी आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। वैशाली के पूर्व सांसद बाहुबली नेता रामकिशोर सिंह उर्फ रामा सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि मैंने अपना इस्तीफा लालू प्रसाद यादव को भेज दिया है। रामा सिंह ने पत्रकारों के सामने इसका औपचारिक ऐलान किया। पूर्व सांसद बुधवार को चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) में शामिल होंगे। सूत्रों की अनुसार रामा सिंह वैशाली लोकसभा क्षेत्र या शिवहर लोकसभा…

Read More

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय ने बी.कॉम और एम.कॉम छात्रों के लिए एक समृद्ध औद्योगिक भ्रमण यात्रा का आयोजन किया। आयोजित इस भ्रमण ने छात्रों को औद्योगिक संचालन और ऐतिहासिक स्थलों में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान की। दौरे को विश्वविद्यालय के सम्मानित कुलपति (प्रो.) डॉ. एम.के. सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत वाराणसी में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (पराग डेयरी) के दौरे से हुई, जहां छात्रों ने डेयरी उत्पादन प्रक्रियाओं और उद्योग की सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त किया। इस शैक्षिक अनुभव के बाद ऐतिहासिक रामनगर किले व किला स्थित संग्रहालय का भी…

Read More

सासाराम। मिशन फाउंडेशन की आम सभा की बैठक मंगलवार को शाखा कार्यालय बाबा किड्स गार्डन स्कूल अमरा तालाब के प्रांगण में आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य अध्यक्ष तथा सदस्य पद हेतु सदस्य का चुनाव करना था। बैठक में जानकारी दी गई की संस्था के वर्तमान अध्यक्ष कुंवर सोना देवी ने संस्था में अध्यक्ष पद पर बने रहने से मना कर दिया। संस्था के सचिव अश्विनी कुमार ने जानकारी दी कि सोना देवी अब संस्था की अध्यक्ष नही रहेंगी। नए अध्यक्ष पद हेतु संस्था के सदस्य मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने सरिता कुमारी के नाम का प्रस्ताव रखा। तथा संस्था के…

Read More

पटना।  लोकसभा चुनाव के दो चरण बीतने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने अपना थीम सॉन्ग मंगलवार को जारी किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने गाने को जारी किया है, जिसके बोल हैं… ‘चप्पा-चप्पा गूंज उठा, जन जन का विश्वास जगा है, जनता का रण यही लड़ा है, सुख दुख में यही साथ खड़ा है’ मनोज झा ने कहा कि इस गाने में महागठबंधन की सरकार में 17 महीने में किए गए कार्यों का पूरा ब्योरा दर्ज किया गया है। मनोज झा ने यह भी कहा कि भाजपा नौकरी और जनहित के मुद्दों पर चुनाव में कोई चर्चा नहीं कर…

Read More

सिवान। विद्यालयों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही अनियमितता व बिना सूचना गायब रहने पर शोकॉज करते हुए वेतन कटौती की कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को दरौली, गुठनी व मैरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दो दर्जन से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कहीं बिना सूचना के शिक्षक गायब मिले, तो कहीं मध्याह्न भोजन व शिक्षकों की उपस्थिति वाली पंजी संधारित नहीं पाई गई। इसको लेकर प्रधानाध्यापकों सहित शिक्षकों से स्पष्टीकरण करते हुए निरीक्षण के दिन का वेतन कटौती करने के लिए…

Read More

मोतिहारी। बिहार के योगी के रूप में चर्चित योगी अखिलेश्वर श्रीवैष्णव ने भाजपा से बगावत कर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शिवहर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। 29 वर्षीय अखिलेश्वर श्रीवैष्णव अविवाहित हैं। आठवीं तक की शिक्षा हासिल करने वाले अखिलेश्वर मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड के परेवा गांव के रहने वाले हैं। वे महाराष्ट्र के परभणी स्थित बालाजी मंदिर के महंत हैं। वह कथावाचक के रूप में जाने जाते हैं। इनकी वार्षिक आय चार लाख 91 हजार 860 रुपये हैं। इनके खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी परभणी महाराष्ट्र की कोर्ट में अमानत में खयानत,…

Read More

पटना। राजधानी समेत प्रदेश में शुष्क पछुआ हवा का प्रवाह तीन मई जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश में गर्मी व लू (हीट वेव) की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के छह शहरों के पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, खगड़िया व भागलपुर में उष्ण लहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा,15 शहरों के सीवान, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर व बांका में लू को लेकर औरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहीं, पटना समेत बक्सर, भोजपुर, शिवहर, मधेपुरा एवं सहरसा में उष्ण लहर को लेकर…

Read More

पटना। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन की परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए जेईई एडवांस के आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यार्थी आगामी सात मई तक जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एनटीए की वेबसाइट पर पारूप जारी कर दिया गया है। इस वर्ष जेईई एडवांस की परीक्षा लेने की जिम्मेदारी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास को सौंपी गई है। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को दस मई तक शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।जेईई एडवांस की परीक्षा आगामी 26 मई को देशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा…

Read More

पहले दिन कुल 39 लोगों को दिया गया टीका, यात्रा से पूर्व तीनों टीका अनिवार्य सासाराम। हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए सोमवार को सासाराम सदर अस्पताल स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें हज यात्रियों को पोलियों के साथ-साथ फ्लू से बचने के लिए मेनिनजाइटिस एवं इन्फ्लुएंजा का अनिवार्य टीका दिया गया। रोहतास जिले में कुल 81 लोग हज यात्रा के लिए जाने वाले हैं। सभी हज यात्रियों को तीनों टीका लेना अनिवार्य है। पहले दिन कुल 39 लोगों को टीकाकरण किया गया। 9 मई को हज यात्रा के लिए रोहतास जिला का…

Read More

सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में रविवार की रात बेलगाम ट्रक की चपेट में आने से कई बाराती घायल हो गए। इलाज के दौरान दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना एनएच 57 पर पिपरा खुर्द चौक की है। बताया गया है कि बारात के साथ डीजे गाड़ी चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाराती और डीजे गाड़ी आ गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। आनन फानन से सभी को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई…

Read More