Author: Desk

नासरीगंज। आशा संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में सैंकड़ों आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटर दसवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी रही। शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने पीएचसी में जमकर बवाल काटा। उन्होने “पलटू चाचा मुर्दाबाद” आदि के जमकर नारे लगाए। समिति की प्रखंड अध्यक्ष अनिता देवी, सचिव गीता देवी और महामंत्री मालती देवी के नेतृत्व में लोगों ने पीएचसी सह रेफरल अस्पताल के मुख्य द्वार पर रोषपुर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने जमकर सरकार विरोधी नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अस्पताल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी भी करेंगी। इनकी…

Read More

नासरीगंज। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन में पीडीएस दुकानदारों के साथ एमओ नैंसी कुमारी ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता पीडीएस संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष रणविजय सिंह व संचालन सचिव सुदामा पासवान ने किया। इस बैठक में आधार सीडिंग व राशन उठाव वितरण से संबंधित विशेष रूप से चर्चा किया गया। एमओ ने कहा कि प्रखण्ड में सौ प्रतिशत आधार सीडिंग करना है। जिसमें अभी तक 82 प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने सभी दुकानदारों को 30 सितंबर तक सौ प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि राशन वितरण अच्छे ढंग…

Read More

सासाराम। पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह गुरुवार को रोहतास जिला पहुंचे जहां उन्होंने रोहतास डीएम के साथ जिले के कई स्थलों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। पर्यटन सचिव ने कहा कि रोहतास में इको टूरिज्म के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कई स्थलों का दौरा कर आधारभूत संरचना के विकास के निर्देश दिए। इस दौरान अभय कुमार सिंह ने सबसे पहले मोकर-बेदा बाइपास रिंग रोड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्य के प्रगति पर नाराजगी जताई और निर्माण कार्य के तेजी लाने को दिशा निर्देश दिया।। इसके बाद वे शेरगढ़ किला पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार सरकार…

Read More

चेनारी। चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली नहर के पास से मिली गुप्त सूचना के आधार पर 35 लीटर महुआ निर्मित शराब के साथ तीन शराब कारोबारी गिरफ्तार किया गया है। इस सबंध मे‌ थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बनौली गांव मे शराब की बिक्री जोर शोर से हो रही है। इस कारोबारी को धड़पकड़ हेतु एक बिशेष टीम गठित की गई जिसमें अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में बनाया गया था, जिसमें पीएसआई राजेश कुमार, रोहित कुमार एवं अन्य पुलिस बल के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया,। छापेमारी अभियान में उक्त…

Read More

करगहर। प्रखंड क्षेत्र के करगहर थाना क्षेत्र के चौकीदार परिनिर्वाण दिवस पर वृहस्पतिवार को थाना परिसर मंदिर में बैठक कर परिनिर्वाण दिवस मनाते हुए मंडल कमीशन और रामअवधेश सिंह चर्चा की। जिस बैठक की अध्यक्षता चौकीदार दफादार पंचायत संघ के अध्यक्ष गुप्तनाथ सिंह और संचालन सचिव राजेन्द्र पासवान ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के सभी चौकीदार व दफादार उपस्थित होकर मंडलकमीशन व राम अवधेश सिंह पर चर्चा करते हुए अपनी अपनी बात रखा। मौके पर उमेश यादव,जयप्रकाश सिंह,विनय पासवान, राम भरत पासवान,धनजी पासवान, प्रमोद पासवान, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, दीपक लाल,विक्रमा यादव,अनुप पासवान, वंशनारायाण सिंह सहित सभी दफादार चौकीदार उपस्थित…

Read More

करगहर। करगहर पुलिस गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दस लीटर महुआ शराब बरामद किया है। वही इस छापेमारी में धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। मामला करगहर थाना क्षेत्र के महुली गांव की है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुन्देश्वर कुमार दास ने बताया कि पुलिस को गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली की महुली गाँव में एक व्यक्ति के शराब बेची जा रही है जिस पर पुलिस तुरंत पंहुचकर बताये हुए जगह पर तलाशी ली जहाँ एक बोरा में दस लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। धंधेबाज पुलिस को आते देखकर मौके से फरार…

Read More

कोचस। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस ने बुधवार की देर शाम अवैध शराब छापेमारी के दौरान वाहन चेकिंग कोचस चौक पर किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि एक पिकअप वैन UP 65 LT 4057 से चालक 25 वर्षीय आकाश गौतम पिता नेबू लाल गौतम साकिम गोलाघाट व 25 वर्षीय अजीत कुमार पिता रामब्रिज साकिम गोलाघाट दोनो रामनगर वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। दोनो शराबी को चेकिंग के दौरान ब्रेथ अनलाइजर मशीन से शराब पीने की पुष्टि की गई। दोनो शराबी को शराब पीने की पुष्टि करते हुए अग्रिम कार्रवाई कर जेल भेज…

Read More

सासाराम। 21 जुलाई को दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित महाआंदोलन के लेकर गुरुवार को रोहतास भीम आर्मी के रोहतास जिला प्रभारी अमित पासवान के नेतृत्व में सासाराम से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए । गौरतलब हो की भीम आर्मी प्रमुख सह आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में 21 जुलाई को सम्पूर्ण देश के भीम आर्मी कार्यकर्ता अपने नेता चंद्रशेखर आजाद के ऊपर हुए हमले के बाद दिल्ली जंतर मंतर महाआंदोलन में पहुंच रहे है जिससे सरकार भी सख्त…

Read More

काराकाट। प्रखंड के बीडीओ कार्यालय में बिहार पर्यावरण संरक्षण अभियान (बिप्सा) के सदस्य व युवा पर्यावरण संरक्षण क्लब गोडारी ने नव पद स्थापित बीडीओ राहुल कुमार सिंह को सागवन के पौधा देकर सम्मानित किया गया . युवा पर्यावरण संरक्षण क्लब गोड़ारी के अध्यक्ष शिवम कुमार ने बीडीओ राहुल कुमार सिंह को फूल मालाओं से स्वागत करते हुये सागवन का पौधा देकर सम्मानित किया गया . युवा पर्यावरण संरक्षण क्लब गोड़ारी ,दुर्गापूजा समिति गोड़ारी मैनेजमेंट अध्यक्ष ओम कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया . इसके बाद सभी सदस्यों ने बारी बारी से स्वागत किया . स्वागत करने वालों में पुनीत कुमार,रितेश…

Read More

सासाराम। विकासशील इंसान पार्टी की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को स्थानीय कुशवाहा सभा भवन सासाराम में जिला अध्यक्ष इंजीनियर विवेक कुशवाहा की अध्यक्षता में की गई जिसका संचालन प्रधान महासचिव अंबिका बिंद ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सुप्रीमो मुकेश साहनी ने आह्वान किया है कि 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस पटना कृष्ण मेमोरियल हॉल में मनाने के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड राज्य के लिए संकल्प रथ यात्रा 100 दिनों तक भ्रमण करेगी। श्री कुशवाहा ने बताया कि संकल्प रथ यात्रा हमारे जिला रोहतास में 18 अगस्त…

Read More