Author: Desk

शिवसागर। शिवसागर पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ छापरी अभियान चलाकर 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो बाइक जप्त किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान शक्ति कुमार पिता बबलू राम ग्राम शिवपुर थाना दारिगाव दूसरा विकास कुमार पिता मनोज राम ग्राम कझाव थाना बड्डी ओपी और तीसरा राजा कुमार पिता अजय गौड़ ग्राम कादरगंज थाना दारिगव निवासी के रूप में किया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बाइक पर तीन लोग सवार कोनार गांव की…

Read More

कोचस। कोचस प्रखंड के कपसिया पंचायत के सहवलिया गांव मे एक प्रेमी- प्रेमिका को एक साथ घर मे पकड़ने के बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से कोचस शिव मंदिर के प्रांगण में शादी करा दी गई । बताया जाता है कि करगहर थाना क्षेत्र के घोरडीहां निवासी प्रिंस कुमार मौसी के घर जाने के बहाने कोचस थाना क्षेत्र के सोहवलिया गांव में प्रेमिका के घर पहुंच गया । जहां 3 दिनों तक घर में छुप कर रह रहा था । लेकिन किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी । कहा जाता है कि दीवारों के भी कान होते हैं…

Read More

सासाराम। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में कल से नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत की जाएगी। जिले के सभी 19 प्रखंडों में सोमवार की रात्रि 8:00 से अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए जिला फाइलेरिया विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 अगस्त से जिले में एमडीए (मांस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत होनी है उसके पूर्व लोगों में मौजूद फाइलेरिया के परजीवी की पहचान को लेकर नाइट ब्लड सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लोगों के खून का सैंपल लेकर फाइलेरिया परजीवी…

Read More

करगहर। करगहर के खरहना के गाँव के समीप नील गायों की झुंड से एक बाइक सवार पति- पत्नी टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गये। जिससे दोनो को गंभीर चोट लग गई । सड़क पर आने जाने वाले बाइक सवारों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतू बाहर जाने की सलाह दी । घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैमूर जिला के रामगढ़ निवासी अजय कुमार राम और उनकी पत्नी धर्मावती देवी सासाराम में एक रिश्तेदार के घर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर दोनों वापस लौट रहे…

Read More

करगहर। अररूआ पंचायत के अकोढ़ी गांव मे पैक्स अध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के पैक्स गोदाम पर शनिवार को जदयू के पूर्व मंत्री श्री भगवान कुशवाहा पहुँचें, जहाँ पैक्स अध्यक्ष अमर प्रसाद सहित उपस्थित कार्यकर्ताओ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री को अमर प्रसाद सिंह ने अंगवस्त्र व पुष्प हार देकर सम्मानित किया। वही जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जदयू मनोज कुमार सहित कई अन्य लोगों को भी अंगवस्त्र व पुष्प हार देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यकर्ताओ से संवाद करते हुए मौजूद श्री कुशवाहा के द्वारा उपस्थित सभी लोगो का आभार प्रकट करते हुए कहा गया…

Read More

करगहर। भारतीय जनता पार्टी की महाजनसंपर्क अभियान के क्रम में हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में भाजपा रोहतास द्वारा लाभार्थी सम्मेलन के जिला प्रभारी जिलाउपाध्यक्ष के सफल संचालन व नेतृत्व में करगहर विधानसभा के महेन्द्र कॉम्प्लेक्स में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी.सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सासाराम सांसद छेदी पासवान एवं प्रदेश प्रवक्ता मनीष पांडे मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने की। विदित हो की विगत 30 मई को भाजपा की मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी पूरे भारत में विभिन्न…

Read More

शिवसागर। लगातार चाल रहे लू और भीषण गर्मी के कारण धान के बीज खेतों में सूखने लगा हैं। इसके लिए तापमान और तपिश को केवल दोषी नहीं माना जा सकता है। रोहिणी नक्षत्र बीत जाने के बाद अभी मृगदाह नक्षत्र चल रहा है इसके उपरांत बारिश न होने से किसान काफी परेशान है।लेकिन समस्या केवल रोहणी नक्षत्र और मृगदाह मे नही है पानी को लेकर समस्या आगे भी है।जिले मे सभी जगहों के लिए नहर का पानी पूरी क्षमता के साथ खोल दिए गए है लेकिन प्रखड़ के आधी आबादी जो नहरों से आहार, नदी,नालों के जरिए जुटे है वहां…

Read More

चेनारी। रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में आज एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक महिला मल्हीपुर गांव के राजाराम की बहू व ननकराय की 25 वर्षीय पत्नी नेहा कुमारी बताई जाती है। वही घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए पति, ससुर एवं देव सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता सुरेश…

Read More

सासाराम। बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। भीषण लू की वजह से लोगों की मरने का भी सिलसिला जारी है। है। मरने वालों में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। अस्पतालों में लू और भीषण गर्मी से बीमार पड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इधर रोहतास जिले में भी पिछले कई दिनों से प्रचंड लू का प्रकोप जारी है। रोहतास जिले में शनिवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही रोहतास जिले में भी लू से मरने की भी खबरें आ रही ही। शनिवार को भी सासाराम रेलवे स्टेशन पर दो लोगों…

Read More

डिहरी। झारखंड के पलामू से लौट रहे डिहरी निवासी 2 लोगों की मौत औरंगाबाद में सड़क हादसे के दौरान हो गई। दोनों मृतक डिहरी नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पटेल गली के रहने वाले बताए जाते है। दोनों की पहचान पटेल गली निवासी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के 39 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार एवं उमेश प्रसाद गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनीष कुमार एवं सोनू कुमार झारखंड राज्य के पलामू में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह में शामिल होकर वे लोग…

Read More