Author: Desk

कोचस। महागठबंधन कार्यकर्ताओं की एक बैठक जद यू कार्यालय में मंगलवार को आहूत की गई । जिसमें केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ 15 जून को प्रखंड कार्यालय सभागार में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण देश में कमरतोड़ मंहगाई, भ्रष्टाचार का सम्राज्य देश में कायम है। किसानों से लेकर युवा रोजगार के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। बलात्कारियों के बचाने की मुहिम चल रही। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार के नौ साल, देश है बेहाल, नारे के तर्ज पर आंदोलनात्मक रूख अपनाया जायेगा। बैठक की…

Read More

करगहर। केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये पिछले 9 वर्षों से देश के इतिहास को बदलने का किए जा रहे प्रयास के खिलाफ महागठबंधन के आह्वान पर आगामी 15 जून को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के करगहर बाजार स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में महागठबंधन के प्रखंड अध्यक्षों की एक बैठक हुई। जिसमें राजद प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सीपीआई प्रखंड सचिव महेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं किसान नेता श्री राम राय आदि लोग शामिल हुए।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि…

Read More

कोचस। शहर के वार्ड 7 व 10 में एक कुत्ते का आतंक से लोगों परेशान है। आए दिन कोई न कोई इन कुत्तों का शिकार हो रहा है। इस दौरान कुत्ते ने अलग-अलग दस बच्चों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। वही एक बालिका आकृति कुमारी को बेहतर‌ इलाज के लिए सासाराम रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की उम्र दो साल से पंद्रह साल की बतायी…

Read More

नासरीगंज। स्थानीय नगर के वार्ड नम्बर 12 हरिहरगंज स्थित बुजुर्ग हस्ती हजरत मौलाना रजा अली के उर्स के समापन के पश्चात सोमवार रात्रि जलसा का आयोजन शेख नेयाजुद्दीन के अध्यक्षता में व केजीएन चश्मा आजम खान के नेतृत्व में हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अन्य जिलों से मौलाना और नात खां,कविगण शामिल हुए। इस अवसर पर दाऊद नगर औरंगाबाद से आये हजरत हाफिज व कारी अल्लामा मौलाना मुमताज रजा नजमी,हजरत हाफिज व कारी मौलाना शाकिर रजा नूरी,दाऊद नगरवी,ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में सभी लोग आपसी संयम से रहें। किसी के भवनाओं को…

Read More

करगहर। करगहर थाना के सहायक ओपी बड़हरी पुलिस ने गुप्त सूचना पर ओपी क्षेत्र के खखड़ा गांव से देशी मसलादार शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज राजेंद्र पासवान के पुत्र अमित पासवन बताया जाता है जो अवैध शराब का कारोबार करता हैं। शराब धंधेबाज पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पंडित ने दी उन्होंने ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली।जिस पर कारर्वाई करते हुए खखड़ा गांव पंहुचकर 2.8लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज…

Read More

डेहरी। जिले के डेहरी बाजार में आज अनुमंडल पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सड़को के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण अभियान के दौरान दुकानदारों द्वारा फुटपाथ और सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से ठेला और अपनी दुकानों को बढ़ाकर लगाया जाता है जिसके कारण आये दिन डेहरी बाजार में सड़क जाम की समस्या उत्पन्न होते रहती है। जिससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क के फुटपाथ पर अतिक्रमण किए गए दुकानों को जेसीबी मशीन के द्वारा ध्वस्त किया गया।…

Read More

पटना। 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक के ठीक 10 दिन पूर्व आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीता राम मांझी के पुत्र ने महागठबंधन सरकार से अपना इस्तीफा दे दिया है। हम के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे डॉक्टर संतोष सुमन ने नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बता दें कि डॉक्टर सुमन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री हैं और बिहार में उनके पार्टी के चार विधायक भी हैं। डॉ सुमन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सियासी गलियारे में सरगर्मी एक…

Read More

Desk: दिल्ली- एनसीआर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग अपने अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल आए। हलांकि भूकंप के झटके इतने तेज नहीं थे। कुछ लोगों को तो भूकंप का पता भी नहीं चला। जिन लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए वह अपने कार्यालय एवं घरों से बाहर निकल आया। दिल्ली- एनसीआर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पंजाब जम्मू कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ सहित कई अन्य इलाकों…

Read More

सासाराम। रोहतास जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी निवेदिता कुमारी के न्यायालय ने 18 साल पुराने केस से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए सासाराम नगर थानाध्यक्ष को 2 दिन कारावास की सजा देने का आदेश किया है। न्यायिक आदेश के देने के बाद भी थानाध्यक्ष द्वारा कोताही बरतने को लेकर कोर्ट ने यह सख्ती दिखाई है। बता दें की यह मामला परिवाद संख्या 1018/2005 से जुड़ा हुआ है। इस मामले में नगर थाना के महावीर स्थान निवासी दो अभियुक्तों संजय कुमार श्रीवास्तव और भरत प्रसाद श्रीवास्तव निवासी के मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट न्यायालय में देने का…

Read More

करगहर। थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा पथ पर तिलकापुर गांव के समीप अनियंत्रित बाइक पर से गिर कर दो महिलाएँ हुई घायल ।घायल दोनों महिलाओं को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल पंहुचाया गया जहाँ दोनों को डाक्टरों के देख रेख में इलाज चल रहा है ।दोनों घायल महिलाओं की पहचान सेमरिया गांव के रेशमा देवी तथा दुर्गा देवी है। घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों महिलाएँ एक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रही थी इसी दौरान करगहर थाना अंतर्गत तिलकापुर गांव में अनियंत्रित बाइक पर से गिर कर यह दोनों महिला घायल हो गई।वही इलाज कर रहे चिकित्सक…

Read More