Author: Desk

तिलौथू। तिलौथू थाना परिसर में थानाध्यक्ष एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा सामूहिक कैम्प का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड स्थित सभी विवादित भूमि के निबटारा के लिए तिलौथू थाना परिसर में अपर थानाध्यक्ष अंकुश कुमार मंडल और अंचलाधिकारी कुमार भारतेंदु एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारियों, चंदनपुरा ग्राम पंचायत के राजस्व कर्मचारी विनोद कुमार की उपस्थिति में लोगों के विवाद को सुना गया. विवादित भूमि के संबंध दोनों पक्षों के ज़मीन संबंधित कागज़ात देखे गए. तत्पश्चात दोनो पक्षों से पूछ ताछ के उपरांत निबटारा का रास्ता बताया गया. क्योंकि बहुत सारे मामलात में मामला कोर्ट में लंबित है. ऐसी स्थिति में…

Read More

सासाराम। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित समाहरणालय परिसर में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा शांतिपूर्ण धरना का आयोजन किया गया। जिसमें माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा बिहार राज्य अध्यापक नियमावली 2023 के विरोध में जिला पदाधिकारी के समक्ष शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगे रखी। बता दें की मध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा सात दिवसीय धरना प्रदर्शन पिछले 22 मई से ही जारी था और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। शनिवार को धरना के अंतिम दिन धरना प्रदर्शन का समापन हुआ। वहीं शिक्षक संघ के प्रधान सचिव जगरनाथ सिंह ने कहा कि…

Read More

कोचस। रोहतास जिला अंतर्गत कोचस प्रखंड क्षेत्र के कुछिला गांव मे शनिवार को विद्युत विभाग ने छापेमारी करते हुए मीटर बायपास कर मिल चला रहे व्यक्ती पर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। वही इसकी जानकारी जेई संतोष कुमार ने बताया की कुछिला गाँव मे राम बिहारी तिवारी के द्वारा बिजली की चोरी कर मीटर बायपास करते हुए आटा चक्की का मिल चलाया जा रहा था। जिसमे छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करते पकड़ा गया। मिल मालिक राम बिहारी तिवारी पर तीन लाख पैंतिस हजार रूपए का जुर्माना लगाते हुए थाना मे प्राथमिकी दर्ज कराया गया । प्राथमिकी एसडीओ…

Read More

सासाराम। सासाराम प्रखंड कार्यालय में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। दो दिन पूर्व प्रखण्ड कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक सहायक शहनाज प्रवीन द्वारा प्रखंड प्रमुख के पुत्र पर गाली गलौज का आरोप लगते हुए शिकायत दर्ज कराया था। उसके बाद शनिवार को सासाराम प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने प्रभारी ज़िलाधिकारी से मुलाकात कर कार्यपालक सहायक शहनाज प्रवीन के विरुद्ध लिखित शिकायत किया है। लिखित शिकायत में प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक शहनाज प्रवीन जो कि वृद्धा पेंशन का कार्य देखती है, उनके खिलाफ पिछले कई दिनों से शिकायतें मिलती आ रही थी कि…

Read More

करगहर। रोहतास जिला अंतर्गत करगहर थाना क्षेत्र के सासाराम-चौसा पथ पर मलिया बगीचा के समीप शनिवार को अनियंत्रित होकर क्रुजर पलटने से आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों द्वारा आननफानन में गाड़ी से निकाल कर करगहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया गया। जहाँ डियुटी पर तैनात चिकित्सक विनोद कुमार ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों की गंभीर स्थिति देखकर बेहतर इलाज के लिए घायल का बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल में बैरीबांध के नन्दकिशोर पासवान उम्र पैंतालीस वर्ष पिता सिपाही पासवान, धनगाई के अमित पासवान (30) पिता…

Read More

सासाराम। सासाराम। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला स्वास्थ समिति द्वारा सासाराम सदर अस्पताल से जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार, डीपीएम अजय कुमार, डीपीसी संजीव कुमार मधुकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में खानपान के साथ साथ रहन सहन में हुए बदलाव के साथ साथ कई सारे ऐसे वजह है जो कई लोगों का मुख्य कारण है। यदि हम एक व्यायाम को अपने रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें…

Read More

डेहरी। डिहरी में भाजपा द्वारा उड़ीसा राज्य के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस में भीषण ट्रेन दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंशी के अध्यक्षता में शोक सभा का अयोजन कर रेल हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्ष सुशील कुमार चंद्रवंसी ने कहा की उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसा हम सभी के लिए दुखद समाचार है। हादसे में मारे गए लोगों की कमी पूरी तो नही की जा सकती लेकिन उनके परिजनों के…

Read More

चेनारी/ दिनारा। रोहतास जिले में शनिवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चेनारी थाना क्षेत्र के नरयना गांव की बताई जाती है जहां एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के पेवन्दी गांव निवासी शिवमंगल मिश्रा के 42 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र मिश्रा के रूप में की गई है। बता दें कि सुरेंद्र मिश्रा चेनारी स्थित राम दुलारी गंगा हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे और वो माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष भी थे। घटना…

Read More

कोचस। रोहतास स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग तीस पर शुक्रवार को एक आटो ड्राईवर के साथ कुछ असमाजिक तत्वो ने मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बताया जाता है कि आटो ड्राईवर कुदरा थाना के पचरा निवासी धनजी अली भट्ट पिता रामा अली भट्ट रिजर्व आटो लेकर कोचस भाड़ा मे आया था । वही किराये को लेकर आटो के साथ मारपीट किया गया । जिससे आटो ड्राईवर धनजी अली भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान उसके सर व नाक के उपर गंभीर चोट लगा है। ग्रामीणो व अन्य लोगो के द्वारा उसे…

Read More

करगहर। रोहतास जिला अंतर्गत करगहर थाना क्षेत्र के करगहर बाजार के दक्षिण आर्यभट्ट स्कूल के समीप एक ड्राइवर ने मालिक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों व स्थानीय लोगो के सहयोग से आनन-फानन मे मालिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया। वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया कि घायल की स्थिति चिंताजनक है। बताया जाता है कि रुपैठा निवासी कुदुस अब्बासी पिता अलाउद्दीन अब्बासी का करगहर मे टायर पंक्चर की दुकान व भाड़े की माल वाहक गाडी चलवाने का कार्य करते थे।…

Read More