Author: Desk

नासरीगंज। स्थानीय प्रखण्ड व नगर में पति के दीर्घायु व सलामती की कामना करने हेतु शुक्रवार को पूरे श्रद्धा के साथ वट सावित्री का पूजा सुहागिन महिलाओं के द्वारा किया गया। नगर स्थित महेन्द्र साह ठाकुदबाड़ी,पंच मंदिर, थाना परिसर,यादव कॉलोनी समेत विभिन्न स्थानों पर विशाल बरगद के पेड़ के निकट इकटठा होकर महिलाओं ने सोलह शृंगार कर वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेटकर पति की दीर्घायु होने के साथ साथ सुख समृद्धि की कामना किया। वट सावित्री पूजा को ले शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह देखने को मिला। सभी वट वृक्षों के पास पूजा करने वाली महिलाओं…

Read More

शिवसागर। अपने पति की दीर्घायु होने की कामना करते हुए सुहागिनों ने शुक्रवार को वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। इस त्योहार के बारे में बताया जाता कि महिलाएं त्योहार के एक दिन पहले दिन में उपवास रखकर रात में अरवा भोजन बनाकर खाती हैं, फिर सावित्री पूजा के दिन वट वृक्ष की पूजा कर अपने अमर सुहाग के लिए के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। शुक्रवार को सुबह होते ही नए परिधान में सुहागिनें हाथों में पूजा का प्रसाद लिए अपने आसपास स्थित वट वृक्ष की छांव मं पूजा करने के बाद फेरी लगाई। हाथों में अक्षत और…

Read More

शिवसागर। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसन भवन में पंचायत समिति सदस्य की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कुछ अधिकारियों की अनुपस्थित से कुछ योजनाओ पर चर्चा नही हो सकी। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार मिश्रा,अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार,शिक्षा पदाधिकारी कमालुदीन अंसारी,चिकित्सा प्रभारी वाइपी यादव,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रश्मि कुमारी, बीसीओ आदि अनुपस्थित रहे। जिसको लेकर उप प्रमुख विनय सिंह ने कहा की नए वित्तीय वर्ष में लगातार दो बार पंचायत समिति की बैठक भंग की गई।इस दौरान बैठक मे पंचायत समिति सदस्यों के पतियों के शामिल होने के नाम पर बैठक रद्द कर दिया गया।लेकिन जब शुक्रवार…

Read More

कोचस। कोचस प्रखंड क्षेत्र के नरवर पंचायत के नरवर गांव मे शुक्रवार को नरवर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैंच खेला गया। जिसका उद्घाटन माँ मुण्डेश्वरी रियल होम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने फीता जोड़कर किया। वही अनिल कुमार सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सभी खिलाड़ियों से जा कर परिचय करते हुए पिच पर हौसलाअफजाई किये। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है। खेल को खेल भावना से खेले, खेल से युवाओं मे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जिससे बच्चे आगे चलकर प्रदेश का नाम रौशन करे। वही मौके पर जाप महासचिव लाल…

Read More

डेस्क। भारत सरकार ने एक बार फिर ऐतिहासिक फैसला लिया है। एक बार फिर सरकार ने काले धन पर लगाम लगाने के लिए नोटबन्दी का एलान किया है। अब देश में 2000 के नोट नहीं चलेंगे। देश में चल रहे 2000 के नोट 30 सितंबर तक बेकार हो जाएंगे। रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलर से वापस लेगा। बता दें कि 2016 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिया था। उसके बाद नवंबर 2016 में 2000 का नोट बाजार में आया था। पुराने 500 नोट के बदले नए पैटर्न पर 500 का…

Read More

सासाराम। रोहतास जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही सावधानियों के बावजूद भी जिले में संक्रमण के मामले लगातार देखने को मिल रहे हैं। हालांकि संक्रमण को लेकर लोगों के व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन भी देखा जा रहा है जहां पहले सतर्कता ज्यादा बरती जा रही थी वही अब इसमें लोगों द्वारा थोड़ी ढिलाई देखी जा रही है। हालांकि संक्रमण को लेकर जिला स्वास्थ समिति ने कोई ढिलाई नहीं की है। लगातार सावधानियां बरती जा रही है। साथ ही संक्रमण के खतरे को देखते हुए अभी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों बरकरार रखा गया है।…

Read More

सासाराम। शेरशाह सूरी महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। दो दिवसीय रोहतास महोत्सव की शुरुआत 21 मई को प्रातः सुबह प्रभात फेरी के साथ शुरू होगी। इस बार प्रभात फेरी जिला मुख्यालय के चार मार्गो से प्रारंभ होगी जो शेरशाह सूरी मकबरा तक जाकर संपन्न होगी। 4 मार्गो से प्रारंभ होने वाली पहली प्रभात फेरी तकिया मैदान से प्रभाकर रोड होते हुए शेरशाह मकबरा तक पहुंचेगी। वहीं दूसरे मार्ग की प्रभात फेरी रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शेरशाह मकबरा पहुंचेगी। वहीं तीसरे मार्ग की प्रभात फेरी गोला बाजार से…

Read More

नौहट्टा/रोहतास। प्रखंड क्षेत्र में सुहागिनों ने शुक्रवार को अपने पति की लंबी आयु के लिए बट सावित्री व्रत को रखा। सुबह से प्रत्येक गांव में महिलाएं बट बृक्ष के निचे पूजा अर्चना करते नजर आयी। रोहतास प्रखंड पूर्व प्रमुख दिव्या भारती, मुखिया अनुराधा देवी, मुखिया संजूदेवी, सरपंच किरण देवी, नौहट्टा में प्रमुख रानी देवी सरपंच प्रभा देवी, मुखिया सुनीता देवी, सहित अन्य हजारों सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष का पूजा अर्चना कर अपने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना किया। वट बृक्ष पूजा के बाद महिलाओं ने आचार्यो से कथा का श्रवण किया। बताया गया कि यह पर्व सुहागिन…

Read More

सासाराम। स्थानीय डी ए वी पब्लिक स्कूल के सभागार मे भारतीय लोकतंत्र विषय पर अंतर सदन वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम अगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य डॉ बीरेंद्र कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध अंग्रेजी प्रख्याता व शिक्षाविद डॉ राजेश कुमार सिन्हा, प्रो बी डी वर्मा, अमित मुखर्जी एवं विद्यालय प्राचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।भारतीय लोकतंत्र के पक्ष मे बोलते हुए छात्र ने कहा की भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती यहां के संविधान से है।छात्र का कथन था की संविधान मे नागरिकों…

Read More

सासाराम। बाल श्रम को रोकने के साथ साथ बाल श्रम कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ निजी एनजीओ के माध्यम से भी लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को सासाराम समाहरणालय से चाइल्ड लाइन संस्था के द्वारा एक जागरूकता रथ निकाली गई। जागरूकता रथ को रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि एक इंसान के लिए उसका बचपन काफी महत्वपूर्ण स्टेज होता है। और बचपन के हक को मारना कानूनन अपराध है। इसीलिए सरकार ने बालश्रम कानून बनाई…

Read More